[vc_row][vc_column width=”3/4″][vc_column_text]

साप्ताहिक रमल राशिफल

दिनांक 25 मार्च 2018 से 31 मार्च 2018 तक

– आचार्य अनुपम जौली

मेष : इस सप्ताह शुभ सूचना का संचार होगा। पारिवारिक मुद्दे उभर कर आयेगें। शत्रुवर्ग की संख्या में भी बढ़ोत्तरी के योग बन रहे है।  आपका वर्चस्व व सामाजिक कार्यों में योगदान भी बढ़ेगा।

हनुमान चालिसा का पाठ प्रतिदिन करें।


वृषभ : इस सप्ताह यात्रा व खर्चे बढऩे के योग बन रहे हैं। परिवार में मांगलिक कार्यों पर धन व्यय के योग बन रहें हैं। सप्ताहन्त में मित्रों के साथ मौज शौक में समय व्यतीत हो सकता है।

श्रीसूक्त के पाठ माँ लक्ष्मी जी के चित्र के सामने निरंतर करें।


मिथुन : सप्ताह मिश्रित फलप्रद है। धनलाभ के अवसरों के साथ बड़े खर्चों की भी स्थिति बन रही है। कष्टकर यात्रा के योग बन रहे हैं। रूके हुये पारिवारिक कार्यों में तेजी आयेगी।

लक्ष्मी नारायण जी की पूजा से सब कार्य सम्पन्न होगें।


कर्क : यह सप्ताह करियर व धन लाभ के लिहाज से शुभ फलप्रद है। नौकरीपेशा लोगों की विगत में चली आ रही समस्या का समाधान मिलने का योग बन रहा है।

शिवलिंग पर जल का अभिषेक कर पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।


सिंह : सप्ताह मध्य विशेष लाभकारी है अत: महत्वपूर्ण कार्यों को सप्ताह मध्य में ही करें। कार्यक्षेत्र में विस्तार के योग बन रहे है। शिक्षा में समय अभी अनुकूल नहीं है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रक्खें।

नित्य प्रति सूर्यदेव को जल अर्पित करें, राम रक्षा स्त्रोत्र का पाठ करें।


कन्या : सप्तारम्भ में कार्यों में देरी व अड़चने मानसिक खिन्नता का कारण बनेगें। शेष सप्ताह आपके लिये विशेष लाभप्रद है। नौकरी व पदोन्नत्ति के योग बन रहे हैं।

गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ करें।


तुला : सप्तारम्भ में कार्यों में देरी व अड़चने मानसिक खिन्नता का कारण बनेगें। शेष सप्ताह आपके लिये विशेष लाभप्रद है। नौकरी व पदोन्नत्ति के योग बन रहे हैं।

श्रीयन्त्र को स्थपित कर लक्ष्मी जी के मन्त्र का जाप करें।


वृश्चिक : सप्ताहरम्भ में समय आपके ज्यादा पक्ष का है। धन के लिहाज से समय अवसर प्रदाता साबित होगा। समाज में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के भी योग बन रहें हैं।

सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से कठिन कार्य भी सरलता से सम्भव हो जायेगें।


धनु : यह सप्ताह मौज शौक में व्यतीत होगा। शत्रुवर्ग कमजोर पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में विस्तार के योग बन रहें हैं। जीवनसाथी के सहयोग से समाजिक कार्यों में उन्नत्ति व भगिदारिता बड़ रही है।

कुल देवता, कुल देवी या पारिवारिक मान्यता की पूजा से समस्याओं का निराकरण हो।


मकर : सप्तारम्भ मानसिक चिन्ताओं से शुरू जरूर होगा परन्तु उनका समाधान भी सप्ताहन्त तक मिल जायेगा। शिक्षा व सन्तान चिन्ता का कारण बनेगें। सप्ताहन्त में सुख सुविधा में बढ़ोत्तरी के योग बन रहे हैं।

शनिदेव के मंत्रों के साथ सरसों का तेल शनिदेव पर चढ़ाऐं।


कुंभ : इस सप्ताह मानसिक खिन्नता बनी रहेगी। आर्थिक रूप से समय अभी ठीक नहीं चल रहा। पारिवारिक समस्याओं के उभरने के योग बन रहें हैं। स्वास्थ्य का पाया भी कमजोर है।

शनि मंदिर में काले उड़द व काले तिल कड़वे तेल में डालकर चढ़ायें।


मीन : समय लगातार संघर्ष का बना हुआ है। कोई न कोई उलझन बनी रहेगी। नये पुराने मित्र मिलेगें। वैवाहिक जीवन में भी कुछ उलझने बढऩे के योग है। धार्मिक कार्यों में रूझान बढ़ेगा।

शिव ताण्ड़व स्त्रोत्र का पाठ करें।

[/vc_column_text][/vc_column][vc_column width=”1/4″][vc_widget_sidebar sidebar_id=”sidebar-blog-side-bar”][/vc_column][/vc_row]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या आप रमल ज्योतिष
सीखना चाहते हैं?

नीचे दिए फॉर्म को भरे!