[vc_row][vc_column width=”3/4″][vc_column_text]

साप्ताहिक रमल राशिफल

दिनांक 18 मार्च 2018 से 24 मार्च 2018 तक

– आचार्य अनुपम जौली

मेष : इस सप्ताह करियर व लाभ की स्थिति शुभ फलप्रद है। शत्रुवर्ग से कुछ छोटे मोटे नुकसान के योग बन रहें हैं। अपनी वाणी पर नियंत्रण रक्खें अन्यथा सम्बन्धों में खटास की स्थिति बन रही हैं।

हनुमान चालिसा का पाठ प्रतिदिन करें।


वृषभ : सप्ताह थोड़े से संघर्ष के साथ आपके पक्ष का साबित होगा। करियर में परिवर्तन के भी योग बन रहे हैं। सप्ताहन्त में विलासिता पर खर्चों के योग बन रहे है। स्वास्थ्य व शत्रुपक्ष की चिन्ता बनी रहेगी।

श्रीसूक्त के पाठ माँ लक्ष्मी जी के चित्र के सामने निरंतर करें।


मिथुन : सप्ताह की शुरूआत कुछ कष्टकर है अत: महत्वपूर्ण कार्य सप्ताह मध्य से करें। शिक्षा में संघर्ष व असंतोष की स्थिति बन रही है। सप्ताहन्त में आर्थिक लाभ की स्थिति बन रही है।

लक्ष्मी नारायण जी की पूजा से सब कार्य सम्पन्न होगें।


कर्क : इस सप्ताह परिश्रम अधिक व परिणाम न्यून आने से खिन्नता के योग बन रहे हैं। तथा इस सबके बावजूद आर्थिक रूप से स्थिति सबल ही रहेगी। मित्रों व सहकर्मियों से धोखे की संभावना है अत: संभलकर रहें।

शिवलिंग पर जल का अभिषेक कर पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।


सिंह : यह सप्ताह मौज शौक में व्यतीत होगा। जीवनसाथी के सहयोग से कुछ शुभ कार्य भी संपन्न होगें। सप्ताहन्त में निवेश जोखिमपूर्ण रहेगा अत: संभलकर करें। वाणी पर नियंत्रण रक्खें।

नित्य प्रति सूर्यदेव को जल अर्पित करें, राम रक्षा स्त्रोत्र का पाठ करें।


कन्या : इस सप्ताह अनावश्यक खर्चों के योग बन रहे हैं। स्वयं के निर्णय नुकसानदायक साबित होगें अत: महत्वपूर्ण निर्णयों में परिवार के बुजुर्गों का सहयोग लेना लाभकर साबित होगा। स्वास्थ्य का पाया भी कमजोर है।

गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ करें।


तुला : इस सप्ताह की शुरूआत में स्वास्थ्य व शिक्षा सम्बन्धि विषयों की चिन्ताए बनी रहेगी। स्वयं का निर्णय गलत साबित होगा। व्यापारिक प्रस्ताव प्राप्त होगें। जीवनसाथी के सहयोग से लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा।

श्रीयन्त्र को स्थपित कर लक्ष्मी जी के मन्त्र का जाप करें।


वृश्चिक : सप्ताह मध्य चिन्ताओं से ओतप्रोत रहेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य व व्यवहार परेशानी का कारण बनेगा। कार्यक्षेत्र में विस्तार की योजना बनेगी। नये पुराने मित्र मिलेगें।

सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से कठिन कार्य भी सरलता से सम्भव हो जायेगें।


धनु : इस सप्ताह सामाजिक कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। छोटी यात्राओं के योग बन रहें हैं। शिक्षा में सुखद परिणाम प्राप्त होगें। शत्रुवर्ग परास्त होगा। स्वास्थय का पाया कमजोर है।

कुल देवता, कुल देवी या पारिवारिक मान्यता की पूजा से समस्याओं का निराकरण हो।


मकर : इस सप्ताह रूके कार्यों में तेजी आयेगी। नवीन कार्यों की रूपरेखा बनेगी। मित्रों से कष्ट की स्थिति बन रही है। वाहन संभलकर चलाऐं अन्यथा हानि के योग बन रहे हैं। प्रेम प्रसंगों में कठिनाई के योग बन रहे है।

शनिदेव के मंत्रों के साथ सरसों का तेल शनिदेव पर चढ़ाऐं।


कुंभ : इस सप्ताह बड़े खर्चे व यात्राओं के योग बन रहे हैं। धन का प्रबन्धन बिगड़ सकता है। परिवार में क्लेश का वातावरण बनेगा। नये पुराने मित्रों के साथ समय सुखकर बीतेगा।

शनि मंदिर में काले उड़द व काले तिल कड़वे तेल में डालकर चढ़ायें।


मीन : सप्ताह मिश्रित फलप्रद है। अनावश्यक खर्चों के योग बन रहे है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर है। वैवाहिक जीवन में कटुता की स्थिती बन सकति है। कष्टकर यात्रा के योग बन रहे हैं।

शिव ताण्ड़व स्त्रोत्र का पाठ करें।

[/vc_column_text][/vc_column][vc_column width=”1/4″][vc_widget_sidebar sidebar_id=”sidebar-blog-side-bar”][/vc_column][/vc_row]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *