[vc_row][vc_column width=”3/4″][vc_column_text]

साप्ताहिक रमल राशिफल

दिनांक 01 अप्रैल 2018 से 07 अप्रैल 2018 तक

– आचार्य अनुपम जौली

मेष : सप्ताह की शुरूआत मानसिक चिन्ताओं के साथ रहेगी। परिवार, शिक्षा व स्वास्थ्य चिन्ता का कारण बन सकते है। वाणी पर नियंत्रण रक्खें अन्यथा सम्बन्धों में खटास के योग बन रहें हैं। सप्ताहन्त मौज शौक में व्यतीत होगा।

हनुमान चालिसा का पाठ प्रतिदिन करें।


वृषभ : इस सप्ताह संघर्ष के साथ कार्य सम्पन्न होगें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रक्खें। सप्ताहन्त में रूके कार्यों में प्रगति संभव है। प्रेम प्रसंगों में बढ़ोत्तरी के योग बन रहे हैं।

श्रीसूक्त के पाठ माँ लक्ष्मी जी के चित्र के सामने निरंतर करें।


मिथुन : इस सप्ताह कष्टकर यात्रा के योग बन रहे है। मित्रों से कष्ट की संभावना बन रही है। वाहन सम्बन्धी सुख प्राप्ति के योग बन रहें हैं। शिक्षा में अवरोध की स्थिति बनी हुई है।

लक्ष्मी नारायण जी की पूजा से सब कार्य सम्पन्न होगें।


कर्क : यह सप्ताह विशेष फलदायक बना हुआ है। नवीन शुभ सूचना का संचार होगा। नये पुराने मित्र मिलेगें। धन लाभ के नवीन सत्रोतों का सृजन होगा। परिवार में क्लेश के योग बन रहें हैं।

शिवलिंग पर जल का अभिषेक कर पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।


सिंह : इस सप्ताह यात्रा व खर्चों के योग बन रहे हैं। परिवार में कोई मांगलिक कार्य सम्पन्न हो सकता है। सामाजिक कार्यों में आपका योगदान बढ़ेगा और समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा भी होगी।

नित्य प्रति सूर्यदेव को जल अर्पित करें, राम रक्षा स्त्रोत्र का पाठ करें।


कन्या : यह सप्ताह सृजन क्षमताओं को विकसित करने वाला है। साथ ही समय उतार चढ़ाव भरा बना रहेगा। सप्ताह मध्य में कोई शुभ लाभकारी कार्य सम्पन्न हो सकता है।

गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ करें।


तुला : इस सप्ताह बड़े निर्णयों में घर के बुजुर्गों का सहयोग लें। स्वयं के निर्णय नुकसानदायक साबित होगें। सप्ताह मध्य में लाभ के मार्ग प्रशस्त होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर है।

श्रीयन्त्र को स्थपित कर लक्ष्मी जी के मन्त्र का जाप करें।


वृश्चिक : यह सप्ताह अत्यन्त लाभकारी है अत: आलस्य छोडक़र काम में लग जायें। धन लाभ के नवीन अवसर भी प्राप्त होगें। सप्ताहन्त में कोई बड़ा खर्चा हो सकता है।

सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से कठिन कार्य भी सरलता से सम्भव हो जायेगें।


धनु : यह सप्ताह संघर्ष के साथ साथ करियर में मनोवांछित उन्नत्ति के योग बना रहा है। शत्रुवर्ग से समय समय पर कुछ परेशानी हो सकति है। स्वयं के निर्णय पर ही विश्वास करें।

कुल देवता, कुल देवी या पारिवारिक मान्यता की पूजा से समस्याओं का निराकरण हो।


मकर : इस सप्ताह प्रेम प्रसंगों में अत्यन्त संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर है। पेट सम्बन्धि रोग परेशान कर सकते है। सप्ताहन्त में रूके कार्यों में तेजी आयेगी।

शनिदेव के मंत्रों के साथ सरसों का तेल शनिदेव पर चढ़ाऐं।


कुंभ : जो सुविधा सप्तारम्भ में आपको मिल रही है वही सुविधा सप्ताहन्त में नहीं मिलेगी। अत: महत्वपूर्ण कार्यों को सप्तारम्भ में ही पूरा करें। कुछ आचानक से लाभ व हानी के योग बन रहें हैं अत: कोई भी जोखिम न लें।

शनि मंदिर में काले उड़द व काले तिल कड़वे तेल में डालकर चढ़ायें।


मीन : इस सप्ताह व्यवसाय या साझेदारी के प्रस्ताव प्राप्त होगें। शत्रुवर्ग परास्त होगा व आपका वर्चस्व बढ़ेगा। जीवनसाथी के सहयोग से लाभ के मार्ग प्रश्स्त होगें।

शिव ताण्ड़व स्त्रोत्र का पाठ करें।

[/vc_column_text][/vc_column][vc_column width=”1/4″][vc_widget_sidebar sidebar_id=”sidebar-blog-side-bar”][/vc_column][/vc_row]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *