ramal bhaishyvani saptahik

[vc_row][vc_column width=”3/4″][vc_column_text]

साप्ताहिक रमल राशिफल

दिनांक 08 अप्रैल 2018 से 14 अप्रैल 2018 तक

– आचार्य अनुपम जौली

मेष : सप्ताहरम्भ में मानसिक कष्ट व कार्यों में अड़चनो के योग बन रहे हैं। दुर्घटना की संभावना है अत: वाहन संभलकर चलाए। सप्ताहन्त आपके पक्ष का है अत: महत्वपूर्ण कार्य सप्ताहन्त में ही करें।

हनुमान चालिसा का पाठ प्रतिदिन करें।


वृषभ : यह सप्ताह उतार चढ़ाव पूर्ण बना हुआ है। सप्ताह मध्य में कार्यों में अड़चने मानसिक खिन्नता का कारण बनेगी। प्रेम प्रसंगों में आ रही परेशानी का हल प्राप्त हो सकता है।

श्रीसूक्त के पाठ माँ लक्ष्मी जी के चित्र के सामने निरंतर करें।


मिथुन : इस सप्ताह समाज में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। समय मौज शौक में व्यतीत होगा। मित्रों से कष्ट की संभावना है। शिक्षा में कुछ प्रगति संभव है। वाहन प्राप्ति सम्बन्धि योग बन रहे है। सप्ताहन्त में कुछ कष्ट संभव है।

लक्ष्मी नारायण जी की पूजा से सब कार्य सम्पन्न होगें।


कर्क : इस सप्ताह शिक्षा व संतान, चिन्ता का कारण बनेगें। समाज में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। शत्रुवर्ग कमजोर पड़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। वाणी पर नियंत्रण रक्खें अन्यथा सम्बन्धों में खटास आ सकती है।

शिवलिंग पर जल का अभिषेक कर पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।


सिंह : इस सप्ताह मानसिक चिन्ताऐं बनी रहेगी। जमीन, मकान, वाहन सम्बन्धी योग बन रहें हैं। सप्ताहन्त में आर्थिक निवेश के योग बन रहे है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रक्खें।

नित्य प्रति सूर्यदेव को जल अर्पित करें, राम रक्षा स्त्रोत्र का पाठ करें।


कन्या : इस सप्ताह पारिवारिक समस्या का समाधान मिलेगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। शत्रुओं की संख्या में बढ़ोत्तरी के योग बन रहे हैं। दुर्घटना व स्वास्थ्य सम्बन्धि र्दुयोग बन रहे हैं।

गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ करें।


तुला : इस सप्ताह यात्रा व खर्चों की अधिकता रहेगी। नये पुराने मित्र मिलेगें। समाजिक कार्यों में योगदान बढ़ेगा। सप्ताहन्त में शिक्षा में अड़चने व अवरोध की स्थिति मानसिक चिन्ता बढ़ायेगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर है।

श्रीयन्त्र को स्थपित कर लक्ष्मी जी के मन्त्र का जाप करें।


वृश्चिक : यह सप्ताह रूके कार्यों में प्रगति व लाभकारी कार्यों में उन्नत्ति प्रदाता है। स्वास्थ्य सुधरेगा। बाहरी सहयोग व अवसर प्रप्ति के योग बन रहें हैं। पारिवारिक क्लेश की भी स्थिति बन रही है।

सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से कठिन कार्य भी सरलता से सम्भव हो जायेगें।


धनु : इस सप्ताह कारोबारी यात्रा व खर्चों के योग बन रहे हैं। धन प्राप्ति के नवीन स्त्रोत्रों का भी सृजन हो रहा है। शिक्षा व करियर में भी समय अनुकूल है। शत्रुओं में वृद्धि के भी योग बन रहें हैं।

कुल देवता, कुल देवी या पारिवारिक मान्यता की पूजा से समस्याओं का निराकरण हो।


मकर : इस सप्ताह पिछले समय से चली आ रही समस्या का समाधान मिलेगा। पारिवारिक क्लेश का सामना करना पड़ सकता है। कुछ अड़चनों के साथ नौकरीपेशा लोगों की नौकरी में पदोन्नत्ति के योग बन रहे हैं।

शनिदेव के मंत्रों के साथ सरसों का तेल शनिदेव पर चढ़ाऐं।


कुंभ : इस सप्ताह अचानक से कुछ लाभ मिल सकता है। सप्ताह मध्य से स्वास्थ्य में सुधार के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में संघर्ष व कटुता की स्थिती बन सकती है।

शनि मंदिर में काले उड़द व काले तिल कड़वे तेल में डालकर चढ़ायें।


मीन : इस सप्ताह कठिन परिस्थितियों में भी आपके कार्यों में उन्नत्ति के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य का पाया कमजोर है। पारिवारिक सहयोग से व्यापार में उन्नत्ति के योग बन रहे है।

शिव ताण्ड़व स्त्रोत्र का पाठ करें।

[/vc_column_text][/vc_column][vc_column width=”1/4″][vc_widget_sidebar sidebar_id=”sidebar-blog-side-bar”][/vc_column][/vc_row]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *