[vc_row][vc_column width=”3/4″][vc_column_text]

साप्ताहिक रमल राशिफल

दिनांक 15 अप्रैल 2018 से 21 अप्रैल 2018 तक

– आचार्य अनुपम जौली

मेष : सप्ताह मिश्रित फलप्रद है। लाभ के नवीन अवसरों के साथ साथ बड़े खर्चों के भी योग बन रहे हैं। अपनी खान पान की गल्ती से स्वास्थ्य में हानी के योग बन रहे हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा सम्बन्धों में खटास के योग बन रहे हैं।

हनुमान चालिसा का पाठ प्रतिदिन करें।


वृषभ : सप्ताहन्त में कुछ संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है अत: शुभ कार्यों को सप्ताहरम्भ में ही पूरा करें। प्रेम प्रसंगों के लिहाज से समय आपके पक्ष का है। सप्ताहन्त में खर्चों व नुकसान के योग बन रहे है।

श्रीसूक्त के पाठ माँ लक्ष्मी जी के चित्र के सामने निरंतर करें।


मिथुन : यह सप्ताह उत्तरोत्तर उन्नत्तिदायक बना हुआ है। आलस्य त्यागकर अपने कार्यों में जुट जायें। शिक्षा में आ रहे अवरोध समाप्त होगें। कुछ शुभ व लाभदायक सूचना का संचार होगा।

लक्ष्मी नारायण जी की पूजा से सब कार्य सम्पन्न होगें।


कर्क : सप्तारम्भ का समय कठिनाई पूर्ण बना हुआ है। कोई नुकसान या दुर्घटना की भी संभावना बन रही है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर है। सप्ताहन्त में रूके कार्यों में तेजी आयेगी।

शिवलिंग पर जल का अभिषेक कर पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।


सिंह : जहाँ सप्ताहरम्भ परिवार व धन के लिहाज से शुभ है वहीं सप्ताहन्त में कार्यों में अड़चने व देरी मानसिक खिन्नता को बढ़ाने वाला साबित होगा। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें।

नित्य प्रति सूर्यदेव को जल अर्पित करें, राम रक्षा स्त्रोत्र का पाठ करें।


कन्या : इस सप्ताह रचनात्मक व सामाजिक कार्यों में रूझान बढ़ेगा। आपका वर्चस्व समाज में बढ़ेगा। जीवनसाथी के सहयोग से लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा। सप्ताहन्त में स्वास्य व धन हानि की संभावना बन रही है।

गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ करें।


तुला : इस सप्ताह विपरीत परिस्थितियों में भी आपके कार्यों को गति मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। समय मौज शौक में व्यतीत होगा। शिक्षा सम्बन्धि कार्यों में कुछ प्रगति संभव है।

श्रीयन्त्र को स्थपित कर लक्ष्मी जी के मन्त्र का जाप करें।


वृश्चिक : इस सप्ताह समस्याओं से ज्यादा चिन्तायें आप पर हावि रहेगीं। शिक्षा व परिवार प्रमुखता से चिन्ता का कारण बनेगा। जीवनसाथी का व्यवहार भी कष्टकारक रहेगा। स्वास्थ्य सुधरेगा।

सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से कठिन कार्य भी सरलता से सम्भव हो जायेगें।


धनु : इस सप्ताह नये पुराने मित्र मिलेगें। लाभकारी यात्रा के भी योग बन रहे हैं। जमीन, मकान इत्यादी मामलों में सुखद लाभकारी योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों को, नौकरी के नये अवसर भी प्राप्त होगें।

कुल देवता, कुल देवी या पारिवारिक मान्यता की पूजा से समस्याओं का निराकरण हो।


मकर : इस सप्ताह परिवार में सामंजस्य व मधुरता बनायें रक्खें अन्यथा नुकसान के योग बन रहे हैं। मित्रों के सहयोग से कार्यों में उन्नत्ति के अवसर प्राप्त होगें। धार्मिक कार्यों में रूझान बड़ेगा।

शनिदेव के मंत्रों के साथ सरसों का तेल शनिदेव पर चढ़ाऐं।


कुंभ : इस सप्ताह स्वयं के द्वारा लिये निर्णय ही लाभकारी सिद्ध होगें। अपने कार्यों में दूसरों का हस्तक्षेप नुकसानदायक रहेगा। नवीन कार्यों की रूपरेखा बनेगी। अचानक से कोई लाभकारी प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है।

शनि मंदिर में काले उड़द व काले तिल कड़वे तेल में डालकर चढ़ायें।


मीन : इस सप्ताह कोई बड़ा खर्चा व परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न हो सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर है। मित्रों से कुछ कष्ट हो सकता है। अभी महत्वपूर्ण निवेश टालें अन्यथा नुकसान के योग बन रहे हैं।

शिव ताण्ड़व स्त्रोत्र का पाठ करें।

[/vc_column_text][/vc_column][vc_column width=”1/4″][vc_widget_sidebar sidebar_id=”sidebar-blog-side-bar”][/vc_column][/vc_row]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *