[vc_row][vc_column width=”3/4″][vc_column_text]

साप्ताहिक रमल राशिफल

दिनांक 22 अप्रैल 2018 से 28 अप्रैल 2018 तक

– आचार्य अनुपम जौली

मेष : इस सप्ताह पारिवारिक समस्याओं के उभरने के योग है। अपनी वाणी पर संयम रक्खें अन्यथा सम्बन्धों में खटास बढऩे की स्थिति बन रही है। मित्रों के सहयोग से कार्यों में उन्नत्ति के अवसर बन रहे है।

हनुमान चालिसा का पाठ प्रतिदिन करें।


वृषभ :इस सप्ताह रूके कार्यों में प्रगति के योग बन रहें हैं। स्वास्थ्य का पाया कमजोर है। मानसिक चिन्ताए भी बढ़ रही है। अपने व्यवहारिक पक्ष में सुधार लायें अन्यथा भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

श्रीसूक्त के पाठ माँ लक्ष्मी जी के चित्र के सामने निरंतर करें।


मिथुन : कोई भी शुभ कार्य सप्तारम्भ में न करें अन्यथा हानी हो सकती है। कष्टदायक यात्रा के योग बन रहें हैं। सप्ताह मध्य स्वास्थ्य व करियर के लिहाज से आशिंक शुभ है।

लक्ष्मी नारायण जी की पूजा से सब कार्य सम्पन्न होगें।


कर्क : इस सप्ताह धन लाभ के नवीन अवसरों के साथ बड़े खर्चों के भी योग बन रहे हैं। जमीन मकान पर भी व्यय की स्थिति बन रही है। शिक्षा में अत्यधिक संघर्ष के योग है। नये मित्र बनेगें।

शिवलिंग पर जल का अभिषेक कर पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।


सिंह : इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों को अपनी नौकरी व उच्चाधिकारियों से संघर्ष के साथ लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। सप्ताहन्त में कोई बड़ा खर्चा हो सकता है।

नित्य प्रति सूर्यदेव को जल अर्पित करें, राम रक्षा स्त्रोत्र का पाठ करें।


कन्या : यह सप्ताह उत्तरोत्तर लाभकारी बन रहा है। सप्ताह उन्नत्तिदायक है अत: समय का लाभ उठायें। पारिवारिक समस्या का हल प्राप्त होगा। सप्ताहन्त में धन लाभ के अवसर बन रहे हैं।

गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ करें।


तुला : सप्तारम्भ में धन व स्वास्थ्य की हानी के योग बन रहें हैं। अत्यधिक कठिनाईयों की वजह से मानसिक तनाव की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। अभी नया निवेश टालनें में ही भलाई है।

श्रीयन्त्र को स्थपित कर लक्ष्मी जी के मन्त्र का जाप करें।


वृश्चिक : सप्ताह मिश्रित फलप्रद है। मौज शौक के साथ साथ कार्यक्षेत्र की भी रूपरेखा बनेगी। सप्ताह मध्य में कार्यों में देरी मन की खिन्नता का कारण बनेगी। यात्रा योग बन रहा है।

सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से कठिन कार्य भी सरलता से सम्भव हो जायेगें।


धनु : यह सप्ताह करियर के हिसाब से अत्यन्त लाभकारी साबित होगा। शिक्षा व प्रेम प्रसंगों में भी अनुकूल परिणाम प्राप्त होगें। सप्ताहन्त में खान पान पर नियंत्रण रक्खें अन्यथा स्वास्थय का पाया कमजोर हो सकता है।

कुल देवता, कुल देवी या पारिवारिक मान्यता की पूजा से समस्याओं का निराकरण हो।


मकर : यह सप्ताह शिक्षा व संतान की चिन्ता को बढ़ाता प्रतीत हो रहा है। शेष सप्ताह आपका वर्चस्व बढ़ेगा। शत्रुपक्ष निर्बल रहेगा। प्रेम पं्रसेगों में असफलता के योग बन रहे है।

शनिदेव के मंत्रों के साथ सरसों का तेल शनिदेव पर चढ़ाऐं।


कुंभ : इस सप्ताह समय प्रतिकूल परन्तु मनोबन उन्नत अवस्था में रहेगा। सप्तारम्भ में कोई अप्रिय बात का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में अत्यधिक अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है।

शनि मंदिर में काले उड़द व काले तिल कड़वे तेल में डालकर चढ़ायें।


मीन : इस सप्ताह नये पुराने मित्र मिलेगें। हालाँकी समाजिक कार्यों में आपकी भागिदारिता बढ़ेगी परन्तु बहुत से संघर्षों को झेलने के बाद। शिक्षा संम्बन्धि कार्यों में अनावश्यक संघर्ष कर स्थिती बन रही है।

शिव ताण्ड़व स्त्रोत्र का पाठ करें।

[/vc_column_text][/vc_column][vc_column width=”1/4″][vc_widget_sidebar sidebar_id=”sidebar-blog-side-bar”][/vc_column][/vc_row]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *