रमल साप्ताहिक राशिफल

साप्ताहिक रमल राशिफल

दिनांक 29 अप्रैल 2018 से 05 मई 2018 तक

– आचार्य अनुपम जौली

मेष : इस सप्ताह व्यापारिक प्रस्ताव प्राप्त होगें। शत्रुपक्ष निर्बल होगा। शिक्षा में अवरोध की स्थिति बनी हुई है। आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त होगें। वाणी पर संयम बरतें।

हनुमान चालिसा का पाठ प्रतिदिन करें।


वृषभ : इस सप्ताह अत्यधिक मानसिक चिन्ताऐं बनी रहेगी। कार्यों के अत्यधिक बोझ का असर आपकी मन: स्थिति पर नकारात्मक बन रहा है। सप्ताहन्त आपके पक्ष का है।

श्रीसूक्त के पाठ माँ लक्ष्मी जी के चित्र के सामने निरंतर करें।


मिथुन : इस सप्ताह मित्रों या पड़ोसियों से कष्ट की संभावना है। खर्चे व प्रेम प्रसंग चिन्ता का कारण बनेगें। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। अभी यात्रा को टालने में ही भलाई है।

लक्ष्मी नारायण जी की पूजा से सब कार्य सम्पन्न होगें।


कर्क : इस सप्ताह समय साधारण है। पारिवारिक समस्याओं के उभरने के योग बन रहे हैं। ऋण के द्वारा वाहन या मकान के योग बन रहे है। नये पुराने मित्र मिलेगें। यात्रा योग है।

शिवलिंग पर जल का अभिषेक कर पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।


सिंह : इस सप्ताह नवीन शुभ सूचना का संचार होगा और साथ ही नवीन कार्यों की रूपरेखा बनेगी। मित्रों के सहयोग से लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा। कार्यक्षेत्र में संघर्ष के साथ उन्नत्ति के योग बन रहे हैं।

नित्य प्रति सूर्यदेव को जल अर्पित करें, राम रक्षा स्त्रोत्र का पाठ करें।


कन्या : इस सप्ताह धन व स्थाई संपत्ति चिन्ता का कारण बनेगें। पारिवारिक मदद से कार्यों में उन्नत्ति के योग बन रहे है। कोई पारिवारिक या मांगलिक कार्य पर बड़ा खर्चा हो सकता है।

गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ करें।


तुला : सप्तारम्भ व सप्ताहन्त में कार्यों में सहजता से उन्नत्ति के योग बन रहे है। सप्ताह मध्य में कुछ नुकसान व अनावश्यक खर्चों के योग बन रहें हैं। स्वास्थ्य का पाया कमजोर है।

श्रीयन्त्र को स्थपित कर लक्ष्मी जी के मन्त्र का जाप करें।


वृश्चिक : इस सप्ताह कार्यक्षेत्र सम्बन्धि रूके कार्यों में तेजी आयेगी। शिक्षा व वैवाहिक जीवन में अड़चने व अवरोध बने हुये है। सप्ताहन्त में यात्रा व खर्चों के योग बन रहे है।

सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से कठिन कार्य भी सरलता से सम्भव हो जायेगें।


धनु : यह सप्ताह उत्तरोत्तर उन्नत्तिदायक बन रहा है। आलस्य त्यागकर कार्यों में जुट जायें, सफलता मिलेगी। धन प्राप्ति के नवीन स्त्रोतों का सृजन होगा। शत्रुवर्ग भी सक्रिय रहेगा।

कुल देवता, कुल देवी या पारिवारिक मान्यता की पूजा से समस्याओं का निराकरण हो।


मकर : सप्तारम्भ में निवेश व महत्वपूर्ण कार्यों को टालने में ही भलाई है अन्यथा हानि के योग बन रहे है। सप्ताहन्त में करियर में मनोवांछित उन्नत्ति के योग बन रहे है।

शनिदेव के मंत्रों के साथ सरसों का तेल शनिदेव पर चढ़ाऐं।


कुंभ : सप्तारम्भ में नवीन कार्यों की रूपरेखा बनेगी। कार्यक्षेत्र में नये परिवर्तन के योग बन रहे है। धार्मिक कार्यों में भी रूझान बढ़ेगा। स्वयं के निर्णय लाभकारी साबित होगें तथा दूसरों की सलाह नुकसान का कारण बन सकती है।

शनि मंदिर में काले उड़द व काले तिल कड़वे तेल में डालकर चढ़ायें।


मीन : यह सप्ताह मौज शौक में व्यतीत होगा। खर्चे व यात्राओं के योग बन रहे है। सप्ताहन्त में जोखिम लेना कष्टकर साबित होगा। वाहन संभलकर चलायें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर है।

शिव ताण्ड़व स्त्रोत्र का पाठ करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *