[vc_row][vc_column width=”3/4″][vc_column_text]

साप्ताहिक रमल राशिफल

दिनांक 22 जुलाई 2018 से 28 जुलाई 2018 तक

– आचार्य अनुपम जौली

मेष : यह सप्ताह मौज शौक में व्यतीत होगा। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि के योग बन रहे हैं। आपका वर्चस्व समाज में बढ़ रहा है। सप्ताहन्त में वाहन संभल कर चलायें।

हनुमान चालिसा का पाठ प्रतिदिन करें।


वृषभ :  इस सप्ताह विशेष रूप से करियर को लेकर व्यस्तता बढऩे के योग बन रहे हैं। शिक्षा व सन्तान चिन्ता का कारण बनेगें। अपने क्रोध पर नियंत्रण रक्खें अन्यथा सम्बन्धों में खटास आ सकति है।

श्रीसूक्त के पाठ माँ लक्ष्मी जी के चित्र के सामने निरंतर करें।


मिथुन : इस सप्ताह मानसिक चिन्ताऐं बनी रहेगी। धन का निवेश अभी टालने में ही भलाई है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर है। मित्रों से कष्ट की संभावना बन रही है। धार्मिक कार्यों में रूझान बढ़ेगा।

लक्ष्मी नारायण जी की पूजा से सब कार्य सम्पन्न होगें।


कर्क : इस सप्ताह सामाजिक कार्यों में आपका योगदान बढ़ेगा। नये पुराने मित्र मिलेगें। व्यापारिक प्रस्ताव प्राप्त होगें। शिक्षा सम्बन्धि कार्यों में अत्यधिक संघर्ष की स्थिति बन रही है।

शिवलिंग पर जल का अभिषेक कर पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।


सिंह : इस सप्ताह मानसिक बेचैनी का माहोल बन रहा है। पारिवारिक समस्याऐं उभरने के योग बन रहे है। कार्यक्षेत्र में भी संघर्ष में निरन्तर बढ़ोत्तरी हो रही है। अपने क्रोध नियंत्रण रक्खें।

नित्य प्रति सूर्यदेव को जल अर्पित करें, राम रक्षा स्त्रोत्र का पाठ करें।


कन्या : इस सप्ताह नवीन शुभ सूचना का संचार होगा। कुछ संघर्ष के साथ सभी कार्य सम्पन्न होगें। प्रेम प्रसंगों में उतार चढ़ाव की स्थिती बन रही है। स्वास्थ्य सुधरेगा व यात्रा योग है।

गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ करें।


तुला : सप्ताहरम्भ में बड़े खर्चों के योग बन रहे हैं अपना बजट बनाकर चलें। जमीन, मकान व वाहन सम्बन्धि कार्यों में प्रगति के योग बन रहें हैं। स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव की स्थिति बन रही है।

श्रीयन्त्र को स्थपित कर लक्ष्मी जी के मन्त्र का जाप करें।


वृश्चिक :  इस सप्ताह आर्थिक व सामाजिक कार्यों में प्रगति के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति बन रही है। कारोबारियों के लिये समय कष्टकर व नौकरीपेशा के लिये समय अनुकूल है।

सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से कठिन कार्य भी सरलता से सम्भव हो जायेगें।


धनु :सभी महत्वपूर्ण कार्यों को सप्ताह के पूर्वार्ध में निपटायें क्यों कि समय अत्यन्त अनुकूल चल रहा है। सप्ताहन्त के निर्णय नुकसान दायक हो सकते है। यात्रा योग बन रहा है।

कुल देवता, कुल देवी या पारिवारिक मान्यता की पूजा से समस्याओं का निराकरण हो।


मकर : यह सप्ताह उत्तरोत्तर शुभ फलप्रद बन रहा है। समय सकारात्मक वातावरण बना रहा है जिसमें आपकी रचनात्मक अभीव्यक्ति अपने चरम पर रहने वाली है। इस समय का सदुपयोग करें।

शनिदेव के मंत्रों के साथ सरसों का तेल शनिदेव पर चढ़ाऐं।


कुंभ : सप्तारम्भ में स्वास्थ्य व धन सम्बन्धि किसी भी प्रकार का जोखिम लेना ठीक नहीं हैं। सप्ताहन्त करियर के लिये शुभ फलदायी योग बना रहा है। कारोबारी यात्रा के योग बन रहे हैं।

शनि मंदिर में काले उड़द व काले तिल कड़वे तेल में डालकर चढ़ायें।


मीन : सप्ताह मिश्रित फलप्रद है। सप्ताहरम्भ में जीवनसाथी के सहयोग से शुभ मांगलिक कार्य सम्पन्न होने के योग बना रहा है। धन लाभ के नवीन स्त्रोंतों का भी सृजन हो रहा है। सप्ताह मध्य से संघर्ष बढ़ रहा है।

शिव ताण्ड़व स्त्रोत्र का पाठ करें।

[/vc_column_text][/vc_column][vc_column width=”1/4″][vc_widget_sidebar sidebar_id=”sidebar-blog-side-bar”][/vc_column][/vc_row]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या आप रमल ज्योतिष
सीखना चाहते हैं?

नीचे दिए फॉर्म को भरे!