[vc_row][vc_column width=”3/4″][vc_column_text]

साप्ताहिक रमल राशिफल

दिनांक 15 जुलाई 2018 से 21 जुलाई 2018 तक

– आचार्य अनुपम जौली

मेष : इस सप्ताह पारिवारिक मामलें परेशान कर सकतें हैं। नये पुराने मित्र मिलेगें। कार्यक्षेत्र में विस्तार व उन्नत्ति के योग बन रहे हैं। अपनी वाणी पर संयम रक्खें अन्यथा सम्बन्धों में खटास के योग बन रहे हैं।

हनुमान चालिसा का पाठ प्रतिदिन करें।


वृषभ :  यह सप्ताह जीवन में परिवर्तन लाने वाला है, अत: सोच समझकर निर्णय लें। परिवार के बुजुर्गों के सहयोग से कार्यक्षेत्र में उन्नत्ति के भी योग बन रहे हैं। अपने क्रोध पर नियंत्रण रक्खें।

श्रीसूक्त के पाठ माँ लक्ष्मी जी के चित्र के सामने निरंतर करें।


मिथुन : सप्ताह संघर्ष भरा बना हुआ है। बड़े निर्णय अभी लेना जोखिमपूर्ण हो सकते हैं। आँख बंद कर किसी पर विश्वास न करें अन्यथा धोखें की संभावना है। धार्मिक कार्यों में रूझान बढ़ेगा।

लक्ष्मी नारायण जी की पूजा से सब कार्य सम्पन्न होगें।


कर्क : इस सप्ताह नवीन शुभ सूचना का संचार होगा। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त होगें। पारिवारिक क्लेश उभरने के योग बन रहे हैं। व्यापारिक कार्यों में उन्नत्ति व विस्तार के योग बन रहे हैं।

शिवलिंग पर जल का अभिषेक कर पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।


सिंह : इस सप्ताह संघर्ष के साथ कार्यों में उन्नत्ति के योग बन रहे हैं। अपनों से ही हानी के योग है अत: संभलकर चलें। धन लाभ व उसी अनुपात में खर्चें भी बढ़ रहें हैं अत: बजट बनाकर चलें।

नित्य प्रति सूर्यदेव को जल अर्पित करें, राम रक्षा स्त्रोत्र का पाठ करें।


कन्या : यह सप्ताह नौकरीपेशा लोगों के लिये स्थयित्व व उन्नत्ति प्रदान करने वाला है। शिक्षा व प्रेम प्रसंगों में उतार चढ़ाव की स्थिति बन रही है। सप्ताहन्त में काई बड़ा खर्चा या परेशानी आ सकति है।

गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ करें।


तुला : सप्ताहरम्भ में कार्यों के सम्पादन में देरी मानसिक कष्टकर साबित होगी। सप्ताह मध्य से समय आपके पक्ष का है। सप्ताहन्त करियर के लिहाज से व धन लाभ के अवसरों में वृद्धि प्रदाता है।

श्रीयन्त्र को स्थपित कर लक्ष्मी जी के मन्त्र का जाप करें।


वृश्चिक :  हाँलाकीं इस सप्ताह मान सम्मान में वृद्धि के योग है, परन्तु कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार का जोखिम उठाना ठीक नहीं। स्वास्थ्य का पाया कमजोर है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य चिन्ता का कारण बनेगा।

सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से कठिन कार्य भी सरलता से सम्भव हो जायेगें।


धनु : जहाँ सप्ताहरम्भ आपको सशक्त बना रहा है वहीं सप्ताहन्त में आपके पराक्रम में हानी के भी योग बना रहा है। अत: अति उत्साह में कोई बड़ा निर्णय लेते वक्त उसके दूरगामी परिणामों को जरूर जान लें।

कुल देवता, कुल देवी या पारिवारिक मान्यता की पूजा से समस्याओं का निराकरण हो।


मकर : इस सप्ताह शिक्षा व सन्तान चिन्ता का कारण बनेगें। कार्यों के सम्पादन में आत्मविश्वास व रचनात्मकता भरपूर रहेगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर है। सप्ताहन्त में वाहन संभलकर चलायें।

शनिदेव के मंत्रों के साथ सरसों का तेल शनिदेव पर चढ़ाऐं।


कुंभ : इस सप्ताह अत्यधिक खर्चे मानसिक चिन्ताऐं बढ़ाने वाले साबित होगें। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें अन्यथा बड़ा कष्ट आ सकता है। यात्रा योग है। सप्ताहन्त में आपके कार्यों को सरहाना मिलने के योग है।

शनि मंदिर में काले उड़द व काले तिल कड़वे तेल में डालकर चढ़ायें।


मीन : इस सप्ताह धन लाभ के अवसरों के बावजूद मानसिक चिन्ताऐं पीछा नहीं छोड़ेगीं। जमीन, मकान सम्बन्धि खर्चों के योग बन रहे है। स्वयं के ही निर्णय फलदायी साबित होगें। मित्रों से कष्ट की संभावना है।

शिव ताण्ड़व स्त्रोत्र का पाठ करें।

[/vc_column_text][/vc_column][vc_column width=”1/4″][vc_widget_sidebar sidebar_id=”sidebar-blog-side-bar”][/vc_column][/vc_row]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *