[vc_row][vc_column width=”3/4″][vc_column_text]

साप्ताहिक रमल राशिफल

दिनांक 08 जुलाई 2018 से 14 जुलाई 2018 तक

– आचार्य अनुपम जौली

मेष : इस सप्ताह की शुरूआत में बड़े खर्चों से हो सकते है। कार्यक्षेत्र में विस्तार व उन्नत्ति के योग बन रहे है। पारिवारिक समस्याओं के भी उभरने के योग बन रहे है।

हनुमान चालिसा का पाठ प्रतिदिन करें।


वृषभ :  यह सप्ताह औसत फलदायी है। लाभ के अवसरों के साथ संघर्ष की भी स्थिति बन रही है। व्यापारिक यात्रा के योग बन रहे है। परिवार में मांगलिक कार्य की संभावना बन रही है। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें।

श्रीसूक्त के पाठ माँ लक्ष्मी जी के चित्र के सामने निरंतर करें।


मिथुन : सप्तारम्भ में किये कार्यों में सफलता के योग बन रहे है। साझेदारी के कार्यों में व्यवधान बने हुये है। मित्रों से कष्ट की संभावना है। सप्ताहन्त में धन व स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है।

लक्ष्मी नारायण जी की पूजा से सब कार्य सम्पन्न होगें।


कर्क : यह सप्ताह उत्तरोत्तर उन्नत्तिदायक बना हुआ है। नये व्यापारिक प्रस्ताव प्राप्त होगें। कार्यक्षेत्र में मनोवाछिंत प्रगति संभव है। जीवनसाथी के सहयोग से लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा।

शिवलिंग पर जल का अभिषेक कर पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।


सिंह : सप्ताहरम्भ में निवेश संभलकर करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। शत्रुवर्ग में भी बढ़ोत्तरी हो सही है। वाहन संभलकर चलाऐं। सप्ताहन्त में समय आपके पक्ष का है।

नित्य प्रति सूर्यदेव को जल अर्पित करें, राम रक्षा स्त्रोत्र का पाठ करें।


कन्या : यह सप्ताह संघर्ष भरा बना हुआ है। कार्यों की सफलता के लिये अत्यधिक परिश्रम करना पड़ेगा। इस परिवर्तन काल में कोई भी नया जोखिम न लें। प्रेम प्रसंगों में भी उतार चढ़ाव की स्थिति बन रही है।

गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ करें।


तुला : इस सप्ताह महत्वपूर्ण कार्यों को सप्तारम्भ में ही पूरा करें। सप्ताहन्त में सुविधा का अभाव कष्टकर साबित होगा। जीवनसाथी के सहयोग से कार्यक्षेत्र में उन्नत्ति के योग बन रहे हैं।

श्रीयन्त्र को स्थपित कर लक्ष्मी जी के मन्त्र का जाप करें।


वृश्चिक :  इस सप्ताह समय मौज शौक में व्यतीत होगा। मित्रों के सहयोग से कई कार्यों में सफलता का वातावरण बनेगा। आपका वर्चस्व व सामाजिक कार्यों में योगदान बढ़ेगा।

सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से कठिन कार्य भी सरलता से सम्भव हो जायेगें।


धनु : सप्ताहरम्भ में कुछ मानसिक चिन्ताऐं बनी हुई है। शिक्षा व सन्तान विशेष रूप से चिन्ता का कारण बनेगें। सप्ताहन्त में कुछ लाभकारी प्रस्ताव प्राप्त होगें। स्वास्थ्य सुधरेगा व शत्रु परास्त होगा।

कुल देवता, कुल देवी या पारिवारिक मान्यता की पूजा से समस्याओं का निराकरण हो।


मकर : इस सप्ताह बहुत सारी जिम्मेदारियों का बोझ बना रहेगा। बेहतर यह रहेगा कि अपने कार्यों को एक एक करके पूरा करें। सृजनात्मक कार्यों में रूझान बढ़ेगा। प्रेम प्रसेगों में कटुता के योग बन रहे हैं।

शनिदेव के मंत्रों के साथ सरसों का तेल शनिदेव पर चढ़ाऐं।


कुंभ : यह सप्ताह उतार चढ़ाव पूर्ण है। नये पुराने मित्र मिलेगें। जमीन मकान सम्बन्धि विवाद उभर सकता है। यात्रा योग है। सप्ताहन्त में किसी अप्रिय बात का सामना करना पड़ सकता है।

शनि मंदिर में काले उड़द व काले तिल कड़वे तेल में डालकर चढ़ायें।


मीन : इस सप्ताह किसी शुभ सूचना की प्राप्त होगी। सकारात्मक उर्जा का संचार होगा। धन लाभ के नवीन स्त्रोतों का सृजन होगा। मित्रों से सम्बन्धों में उतार चढ़ाव व संघर्ष की स्थिति का भी निर्माण होगा।

शिव ताण्ड़व स्त्रोत्र का पाठ करें।

[/vc_column_text][/vc_column][vc_column width=”1/4″][vc_widget_sidebar sidebar_id=”sidebar-blog-side-bar”][/vc_column][/vc_row]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या आप रमल ज्योतिष
सीखना चाहते हैं?

नीचे दिए फॉर्म को भरे!