[vc_row][vc_column width=”3/4″][vc_column_text]

साप्ताहिक रमल राशिफल

दिनांक 29 जुलाई 2018 से 04 अगस्त 2018 तक

– आचार्य अनुपम जौली

मेष : सप्ताह उत्तरोत्तर उन्नत्तिदायक स्थिति बना रहा है। करियर व आर्थिक लाभ के लिहाज से समय आपके पक्ष का है। समाज में अच्छे सम्बन्धों के लिये, वाणी पर संयम बरतें।

हनुमान चालिसा का पाठ प्रतिदिन करें।


वृषभ : जहाँ सप्तारम्भ में संघर्ष की स्थिति बनी हुई है वहीं सप्ताहन्त में लाभकारी अवसर भी प्राप्त होगें। बेरोजगारों को नौकरी के सुअवसर प्राप्त हो सकते है। करियर में परिवर्तन या पदोन्नत्ति के भी योग बन रहे है।

श्रीसूक्त के पाठ माँ लक्ष्मी जी के चित्र के सामने निरंतर करें।


मिथुन : इस सप्ताह जीवनसाथी के सहयोग से भाग्य में उन्नत्ति के योग बन रहे हैं। सप्ताह मध्य में कोई भी जोखिम लेना ठीक नही है। सप्ताहन्त में धार्मिक कार्यों में सहयोग या धार्मिक यात्रा का अवसर प्राप्त हो सकता है।

लक्ष्मी नारायण जी की पूजा से सब कार्य सम्पन्न होगें।


कर्क : सप्ताह उतार चढ़ाव वाला बन रहा है। चँूकी परिवर्तनकारी समय है कोई भी नया जोखिम या निवेश करना अभी ठीक नही रहेगा। सप्ताहन्त में वाहन संभलकर चलाऐं।

शिवलिंग पर जल का अभिषेक कर पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।


सिंह : यह सप्ताह मौज शौक में व्यतीत होगा। शत्रुपक्ष कमजोर पड़ेगा, आपका वर्चस्व बढ़ेगा। शिक्षा सम्बन्धि कार्यों में कुछ चिन्ताऐं बन रही है। व्यापारिक प्रस्ताव प्राप्त होगें।

नित्य प्रति सूर्यदेव को जल अर्पित करें, राम रक्षा स्त्रोत्र का पाठ करें।


कन्या : इस सप्ताह की शुरूआत में चिन्ताऐं बढ़ती हुई प्रतीत हो रही है। कार्यों में अनावश्यक देरी भी मानसिक खिन्नता का कारण बनेगा। शत्रुवर्ग में भी बढ़ोत्तरी के योग बन रहे है। सप्ताहन्त सुखमय है।

गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ करें।


तुला : इस सप्ताह नये पुराने मित्र मिलेगें। शिक्षा व प्रेम सम्बन्ध चिन्ता का कारण बनेगें। मानसिक व स्वास्थ्य सम्बन्धि कष्ट बने रहेगें। धार्मिक कार्यों में रूझान बढ़ेगा।

श्रीयन्त्र को स्थपित कर लक्ष्मी जी के मन्त्र का जाप करें।


वृश्चिक :  इस सप्ताह पारिवारिक कारणों से चिन्ता बनी रहेगी। मन पर अत्यधिक बोझ से मानसिक खिन्नता बनी रहेगी। सामाजिक कार्यों में योगदान बढ़ेगा। मकान व जमीन सम्बन्धि कार्यों में उन्नत्ति के योग बन रहे हैं।

सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से कठिन कार्य भी सरलता से सम्भव हो जायेगें।


धनु :इस सप्ताह समाज में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। नवीन कार्यों की रूपरेखा बनेगी। मित्रों से सहयोग से लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा। शत्रु कमजोर पड़ेगा। यात्रा योग बन रहा है।

कुल देवता, कुल देवी या पारिवारिक मान्यता की पूजा से समस्याओं का निराकरण हो।


मकर : इस सप्ताह किसी बड़े खर्चे के योग बन रहे हैं। कोई स्थाई सम्पत्ति या परिवार में मांगलिक कार्यों पर खर्चा हो सकता है। नवीन शुभ सूचना का संचार होगा। स्वास्थ्य सुधरेगा।

शनिदेव के मंत्रों के साथ सरसों का तेल शनिदेव पर चढ़ाऐं।


कुंभ : इस सप्ताह धन लाभ के नवीन अवसरों के साथ बड़े खर्चों के भी योग बन रहे हैं। रचनात्मक कार्यों में रूझान बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में तालमेल बिठाने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है।

शनि मंदिर में काले उड़द व काले तिल कड़वे तेल में डालकर चढ़ायें।


मीन : इस सप्ताह व्यापारिक यात्राओं के योग बन रहे हैं। विदेश यात्रा सम्बन्धि समस्याओं का समाधान मिलेगा। धन लाभ के नवीन अवसर प्राप्त होगें। वाहन संभलकर चलाऐं।

शिव ताण्ड़व स्त्रोत्र का पाठ करें।

[/vc_column_text][/vc_column][vc_column width=”1/4″][vc_widget_sidebar sidebar_id=”sidebar-blog-side-bar”][/vc_column][/vc_row]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *