[vc_row][vc_column width=”3/4″][vc_column_text]

साप्ताहिक रमल राशिफल

दिनांक 14 जनवरी 2018 से 20 जनवरी 2018 तक

– आचार्य अनुपम जौली

मेष : इस सप्ताह व्यापारिक साझेदारी के नवीन प्रस्ताव प्राप्त होगें। अविवाहितों के लिये विवाह प्रस्ताव के योग बन रहें हैं। सप्ताह मध्य में अचानक से किसी प्रकार का कष्ट या अप्रिय बात का सामना करना पड़ सकता है।

हनुमान चालिसा का पाठ प्रतिदिन करें।


वृषभ : सप्ताहरम्भ में आपके वर्चस्व में वृद्धि साथ समय मौज शौक में व्यतीत होगा। सप्ताहन्त में स्वास्थ्य सम्बन्धि कष्ट या दुर्घटना सम्बन्धि स्थिति हो सकति है अत: वाहन संभलकर चलाऐं।

श्रीसूक्त के पाठ माँ लक्ष्मी जी के चित्र के सामने निरंतर करें।


मिथुन : इस सप्ताह कार्यक्षेत्र की चुनौतियाँ चिन्ता का कारण बनेगी। कार्यक्षेत्र के प्रतिस्पृद्धियों से संघर्ष की स्थिति बन रही है। शिक्षा व प्रेम प्रसंगों में आशानुकूल परिणाम प्राप्त होने के योग बन रहें हैं।

लक्ष्मी नारायण जी की पूजा से सब कार्य सम्पन्न होगें।


कर्क : इस सप्ताह जमीन, मकान सम्बन्धि कार्यों में प्रगति के योग बन रहें हैं। शिक्षा में संघर्ष भरी स्थिति बन रही है। सप्ताहन्त में रूके कार्यों में उन्नत्ति की शुभ स्थिति का निर्माण हो रहा है।

शिवलिंग पर जल का अभिषेक कर पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।


सिंह : इस सप्ताह मित्रों का सहयोग व यात्रा योग है। मानसिक चिन्ताओं के साथ आर्थिक कार्यों की प्रगति भी संभव है। वाणी पर संयम बरतें अन्यथा परिवार में अप्रिय वातावरण का निर्माण हो सकता है।

नित्य प्रति सूर्यदेव को जल अर्पित करें, राम रक्षा स्त्रोत्र का पाठ करें।


कन्या : इस सप्ताह आपके गलत निर्णय आपकों कष्ट दें सकतें हैं अत: बेहतर होगा घर के बुजुर्गों के सहयोग से निर्णय लें। वास्तविकता में परेशानियों से ज्यादा चिन्ताएं आपने पाल रक्खीं हैं अत: कुछ ध्यान व योग को जीवन में सम्मलित करें।

गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ करें।


तुला : इस सप्ताह नवीन शुभ सूचना का संचार होगा। स्वास्थ्य सुधरेगा। पारिवारिक चिन्ता के उभरने के योग बन रहें हैं। सामाजिक कार्यों में भागिदारिता बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

श्रीयन्त्र को स्थपित कर लक्ष्मी जी के मन्त्र का जाप करें।


वृश्चिक : इस सप्ताह की शुरूआत बड़े खर्चों के साथ होती दिख रही है। अपना बजट बनाकर चलें अन्यथा आर्थिक पक्ष चिन्ता का कारण बन रहा है। यात्राओं के योग बन रहें हैं।

सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से कठिन कार्य भी सरलता से सम्भव हो जायेगें।


धनु : इस सप्ताह आर्थिक उन्नत्ति के साथ, नवीन योजनाओं के क्रियान्वयन पर केन्द्रित रहेगा। सप्ताहन्त में प्रेम प्रसंग में संघर्ष की स्थिति से समाधान की प्राप्ति होती दिख रही है।

कुल देवता, कुल देवी या पारिवारिक मान्यता की पूजा से समस्याओं का निराकरण हो।


मकर : यह सप्ताह उत्तरोत्तर उन्नत्ति प्रदाता है। कार्यक्षेत्र में उन्नत्ति, नौकरी में उन्नत्ति, पदोन्नत्ति इत्यादि के योग बन रहे हैं। शत्रुवर्ग या प्रतिस्पृद्धियों की संख्या में वृद्धि हो रही है अत: संभलकर व्यवहार करें।

शनिदेव के मंत्रों के साथ सरसों का तेल शनिदेव पर चढ़ाऐं।


कुंभ : सप्ताहरम्भ में कार्यों के क्रियान्वयन में देरी कुछ चिन्ता प्रदान करेगी। शेष सप्ताह बहुत ही लाभकारी रहेगा। लाभ के नवीन स्त्रोत्र बनेगें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर है।

शनि मंदिर में काले उड़द व काले तिल कड़वे तेल में डालकर चढ़ायें।


मीन : सप्ताहरम्भ स्वास्थ्य व धन दोनों लिहाज से कष्टकर है। सप्ताह मध्य से समय पक्ष का है। कार्यक्षेत्र में विस्तार के योग बन रहें है। नाकरीपेशा लोगों को नवीन अवसर प्रदाता साबित होगा।

शिव ताण्ड़व स्त्रोत्र का पाठ करें।

[/vc_column_text][/vc_column][vc_column width=”1/4″][vc_widget_sidebar sidebar_id=”sidebar-blog-side-bar”][/vc_column][/vc_row]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या आप रमल ज्योतिष
सीखना चाहते हैं?

नीचे दिए फॉर्म को भरे!