[vc_row][vc_column width=”3/4″][vc_column_text]

साप्ताहिक रमल राशिफल

दिनांक 21 जनवरी 2018 से 27 जनवरी 2018 तक

– आचार्य अनुपम जौली

मेष : इस सप्ताह इन्कम में बढ़ोत्तरी या आय के नवीन अवसर प्राप्त होगें। सप्ताहन्त में यात्रा योग बन रहें हैं। अपने क्रोध पर नियंत्रण रक्खें। मित्रों के सहयोग से लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा।

हनुमान चालिसा का पाठ प्रतिदिन करें।


वृषभ : यह सप्ताह करियर में बड़े परिवर्तन प्रदान कर सकता है। परिवार में मांगलिक कार्यों का योग बन रहा है। सन्तान व शिक्षा सम्बन्धि कष्ट बरकरार है। आर्थिक लाभ के अवसर बन रहें हैं।

श्रीसूक्त के पाठ माँ लक्ष्मी जी के चित्र के सामने निरंतर करें।


मिथुन : सप्तारम्भ में सुविधाओं का अभाव मानसिक कष्ट प्रदाता रहेगा। सप्ताहन्त में चली आ रही करियर सम्बन्धि समस्या का समाधान प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर है।

लक्ष्मी नारायण जी की पूजा से सब कार्य सम्पन्न होगें।


कर्क : सप्तारम्भ में मिल रही सुविधा सप्ताह मघ्य से समाप्त हो रही है। समय परिवर्तनशील है, धन और स्वास्थ्य को लेकर समय संवेदनशील हैं अत: महत्वपूर्ण कार्य अभी टालनें में ही भलाई है।

शिवलिंग पर जल का अभिषेक कर पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।


सिंह : यह सप्ताह मौज शौक में व्यतीत होगा। शत्रुवर्ग निर्बल पड़ेगा व आपका पक्ष उभरेगा। लाभकारी प्रस्ताव मिलेगें। सप्ताहन्त में कोई अप्रिय बात आपका मानसिक क्लेश बड़ा सकति है।

नित्य प्रति सूर्यदेव को जल अर्पित करें, राम रक्षा स्त्रोत्र का पाठ करें।


कन्या : इस सप्ताह थोड़े संघर्ष के साथ आपके सभी कार्य सम्पन्न होते दिख रहे है। जीवनसाथी के सहयोग से कार्यों में उन्नत्ति के भी योग बन रहें हैं।  व्यापारिक प्रस्ताव भी प्राप्त हो सकते है।

गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ करें।


तुला : यह सप्ताह आपके पक्ष का होते हुए भी चिन्ताओं से आपको त्रस्त रखेगा। शिक्षा, सन्तान व नौकरी तीनों विषयों से सम्बन्धित चिन्ता बनी रहेगी। सप्ताहन्त में रूके कार्यों में उन्नत्ति के योग हैं।

श्रीयन्त्र को स्थपित कर लक्ष्मी जी के मन्त्र का जाप करें।


वृश्चिक : इस सप्ताह की शुरूआत में मित्रों का सहयोग व यात्रा सम्बन्धि योग बन रहें हैं। जमीन, मकान सम्बन्धि चिन्ताऐं उभरेगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर है। शिक्षा सम्बन्धि संघर्ष अभी भी बना हुआ है।

सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से कठिन कार्य भी सरलता से सम्भव हो जायेगें।


धनु : इस सप्ताह धन व पारिवारिक चिन्ताओं के साथ साथ कारोबार में नये अवसर प्राप्त होगें। नये, पुराने मित्र मिलेगें। सामाजिक कार्यों में योगदान बढ़ेगा। सप्ताहन्त में कुछ चिन्ताओं के साथ पुरानी समस्या का हल मिलेगा।

कुल देवता, कुल देवी या पारिवारिक मान्यता की पूजा से समस्याओं का निराकरण हो।


मकर : इस सप्ताह नवीन योजनाओं का सृजन होगा। परिवार में क्लेश व समस्याऐं उभरने के योग बन रहें हैं। स्वास्थ्य सुधरेगा। वाणी पर संयम बरतें अन्यथा सम्बन्धों में खटास के योग बन रहें हैं।

शनिदेव के मंत्रों के साथ सरसों का तेल शनिदेव पर चढ़ाऐं।


कुंभ : इस सप्ताह बजट बनाकर चलें अन्यथा अनावश्यक खर्चे आपकी आर्थिक स्थिति पर बहुत प्रभाव डाल रहें हैं। लम्बे समय से चली आ रही पारिवारिक समस्या का अन्त हो सकता है।

शनि मंदिर में काले उड़द व काले तिल कड़वे तेल में डालकर चढ़ायें।


मीन : इस सप्ताह आर्थिक लाभ के साथ साथ कोई बढ़ा खर्चा भी करना पड़ सकता है। सप्ताहन्त में करियर सम्बन्धि समस्या का हल भी प्राप्त होगा और स्वास्थ्य में मनोकूल परिणाम प्राप्त होगें।

शिव ताण्ड़व स्त्रोत्र का पाठ करें।

[/vc_column_text][/vc_column][vc_column width=”1/4″][vc_widget_sidebar sidebar_id=”sidebar-blog-side-bar”][/vc_column][/vc_row]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *