[vc_row][vc_column width=”3/4″][vc_column_text]

साप्ताहिक रमल राशिफल

दिनांक 03 जून 2018 से 09 जून 2018 तक

– आचार्य अनुपम जौली

मेष : सप्ताहरम्भ में महत्वपूर्ण कार्यों को टालने में ही भलाई है। वाहन संभलकर चलाऐं। स्वास्थ्य का पाया कमजोर है। वाणी पर संयम बरतें। सप्ताह मध्य से रूके कार्यों में तेजी आयेगी।

हनुमान चालिसा का पाठ प्रतिदिन करें।


वृषभ :  इस सप्ताह बहुत सारे कार्यों का बोझ आपने, अपने सर पर उठा रक्खा हैं। धर्य पूर्वक एक एक कार्य को समाप्त करने में ही सफलता का सूत्र छिपा है। सप्ताहन्त में कोई शुभ सूचना का संचार होगा।

श्रीसूक्त के पाठ माँ लक्ष्मी जी के चित्र के सामने निरंतर करें।


मिथुन : यह सप्ताह मौज शौक में व्यतीत होगा। समाज में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। धार्मिक कार्यो में रूझान बढ़ेगा। शत्रुओं या प्रतिस्पृधिओं की संख्या में निरंतर बढ़ोत्तरी हो रही है। सप्ताहन्त में कुछ गलत निर्णय हो सकते है।

लक्ष्मी नारायण जी की पूजा से सब कार्य सम्पन्न होगें।


कर्क : इस सप्ताह के कुछ घटनाक्रम अचानक से घटेगें। कोई अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। धन लाभ के भी नवीन अवसर प्राप्त होगें। जीवनसाथी के सहयोग से कार्यों में प्रगति संभव है। शत्रुवर्ग कमजोर पढ़ेगा।

शिवलिंग पर जल का अभिषेक कर पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।


सिंह : सप्तारम्भ में मानसिक चिन्ताऐं उभरने के योग बन रहे है। परन्तु सप्ताहन्त में समय आपके पक्ष का साबित होगा। व्यापारिक प्रस्ताव प्राप्त होगें। जीवनसाथी के सहयोग से लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा।

नित्य प्रति सूर्यदेव को जल अर्पित करें, राम रक्षा स्त्रोत्र का पाठ करें।


कन्या : इस सप्ताह यात्रा व खर्चों के योग बन रहे हैं। नये पुराने मित्र मिलेगें। कार्यों के सम्पादन में देरी मानसिक खिन्नता को बढ़ाने वाली साबित होगी। जमीन, मकान पर व्यय के योग बन रहे है।

गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ करें।


तुला : इस सप्ताह पारिवारिक परेशानी का हल प्राप्त होगा। शिक्षा में आ रहे अवरोधों में कमी आयेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। सप्ताह मध्य में मानसिक चिन्ताऐं परेशान कर सकती है। यात्रा योग है।

श्रीयन्त्र को स्थपित कर लक्ष्मी जी के मन्त्र का जाप करें।


वृश्चिक :  सप्ताह आपके पक्ष का है। रूके हुये कार्यों में तेजी आयेगी। नवीन योजनओं को भी क्रियान्वित कर सकेगें। कार्यक्षेत्र में विस्तार के योग बन रहे हैं। नये पुराने मित्र मिलेगें। स्वास्थ्य सुधरेगा।

सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से कठिन कार्य भी सरलता से सम्भव हो जायेगें।


धनु : इस सप्ताह बजट बनाकर चलें अन्यथा धन का व्यय प्रचुर मात्रा में होने के योग बन रहे हैं। परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न हो सकता है। लम्बी यात्राओं के योग बन रहे है।

कुल देवता, कुल देवी या पारिवारिक मान्यता की पूजा से समस्याओं का निराकरण हो।


मकर : इस सप्ताह धन प्राप्ति के नवीन अवसर मिलेगें। परिवार में अशांति का वातावरण बना रहेगा। नवीन शुभ सूचना का संचार होगा। खान पान पर संयम रक्खें अन्यथा पेट सम्बन्धि बिमारियों से कष्ट हो सकता है।

शनिदेव के मंत्रों के साथ सरसों का तेल शनिदेव पर चढ़ाऐं।


कुंभ : यह सप्ताह करियर में उन्नत्ति प्रदाता है। नौकरी में स्थायित्व, पद्दोन्नत्ति व परिवर्तन के लिये समय अनुकूल है। व्यावसाय में विस्तार के भी योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव की स्थिति बन रही है।

शनि मंदिर में काले उड़द व काले तिल कड़वे तेल में डालकर चढ़ायें।


मीन : इस सप्ताह बड़े महत्वपूर्ण निर्णय दो दिन छोडक़र लेने में ही भलाई है। सप्ताह मध्य से समय आपके अनुकूल है। धार्मिक कार्यों में रूझान बड़ेगा। कष्टकारी यात्रा के योग बन रहे हैं।

शिव ताण्ड़व स्त्रोत्र का पाठ करें।

[/vc_column_text][/vc_column][vc_column width=”1/4″][vc_widget_sidebar sidebar_id=”sidebar-blog-side-bar”][/vc_column][/vc_row]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *