[vc_row][vc_column width=”3/4″][vc_column_text]

साप्ताहिक रमल राशिफल

दिनांक 27 मई 2018 से 02 जून 2018 तक

– आचार्य अनुपम जौली

मेष : इस सप्ताह संतान व शिक्षा सम्बन्धि परेशानियों के उभरने के योग बन रहे हैं। परिवार में भी क्लेश का वातावरण बना हुआ है। व्यापारिक प्रस्ताव प्राप्त होगें। सप्ताहन्त में आर्थिक हानि के योग बन रहे है।

हनुमान चालिसा का पाठ प्रतिदिन करें।


वृषभ : सप्ताह की शुरूआत में मानसिक तनाव की स्थिति जरूर बन रही है, परन्तु सप्ताहन्त में उसका निराकरण भी हो जायेगा। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त होगें। आपका वर्चस्व बढ़ेगा।

श्रीसूक्त के पाठ माँ लक्ष्मी जी के चित्र के सामने निरंतर करें।


मिथुन :सप्ताह मिश्रित फलप्रद है। प्रेम प्रसंगों में संघर्ष की स्थिति बन रही है। शत्रुवर्ग में बढ़ोत्तरी हो रही है। धार्मिक कार्यो में अभीरूचि बढ़ेगी। यात्रा योग कष्टकर अत: यात्रा टालने में ही भलाई है।

लक्ष्मी नारायण जी की पूजा से सब कार्य सम्पन्न होगें।


कर्क :यह सप्ताह पारिवारिक परेशानियों के उभरनें से मानसिक कष्ट प्रदान करने वाला है। सामाजिक कार्यो में योगदान बढ़ेगा। नये पुराने मित्र मिलेगें। वाणी पर संयम बरतें।

शिवलिंग पर जल का अभिषेक कर पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।


सिंह :इस सप्ताह शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। नवीन कार्यों की रूपरेखा बनेगी। कार्यक्षेत्र में संघर्ष के साथ विस्तार के योग बन रहे है। बाहरी सहयोग से लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा।

नित्य प्रति सूर्यदेव को जल अर्पित करें, राम रक्षा स्त्रोत्र का पाठ करें।


कन्या : इस सप्ताह की शुरूआत किसी अनावश्यक बड़े खर्चे से आरम्भ जरूर होगी परन्तु लाभ की नवीन योजनाओं के प्रस्ताव भी प्राप्त होगें। स्वास्थ्य सुधरेगा। पारिवारिक मांगलिक कार्य सम्पन्न हा सकता है। नये मित्र बनेगें।

गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ करें।


तुला : सप्ताह धन के लिहाज से शुभ फलदायी है। पारिवार में मांगलिक कार्यों पर व्यय हो सकता है। स्वयं के गलत निर्णय हानी का कारण बन सकती है। अत: विचार विमर्श के द्वारा ही निर्णय लें।

श्रीयन्त्र को स्थपित कर लक्ष्मी जी के मन्त्र का जाप करें।


वृश्चिक : इस सप्ताह आपकी उन्नत्ति के मार्ग सहज बनतें जायेगें अत: आलस्य त्यागकर कार्यों में जुट जायें। वैवाहिक जीवन में कुछ संघर्ष की स्थिति बन रही है। स्वास्थ्य सुधरेगा।

सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से कठिन कार्य भी सरलता से सम्भव हो जायेगें।


धनु :इस सप्ताह धन लाभ के साथ बड़े खर्चों की स्थिति भी बन रही है। शत्रुवर्ग कष्ट पहुँचा सकता है अत: संभलकर रहें। धार्मिक कार्यों सम्बन्धि गतिविधियाँ व रूझान बढऩे के योग है।

कुल देवता, कुल देवी या पारिवारिक मान्यता की पूजा से समस्याओं का निराकरण हो।


मकर : सप्तारम्भ में कुछ अड़चने व कष्ट की स्थिति बनी रहेगी। शेष सप्ताह शुभ लाभदायक बन रहा है। अत: महत्वपूर्ण कार्य सप्ताह मध्य से करें, सफलता मिलेगी।

शनिदेव के मंत्रों के साथ सरसों का तेल शनिदेव पर चढ़ाऐं।


कुंभ : इस सप्ताह कठिनाईयों के साथ कार्य में प्रगति के योग बन रहे हैं। शिक्षा में सफलता व उन्नत्तिदायक समय चल रहा है। माँ का स्वास्थ्य चिन्ता का कारण बन सकता है।

शनि मंदिर में काले उड़द व काले तिल कड़वे तेल में डालकर चढ़ायें।


मीन : सप्ताह मौज शौक में व्यतीत होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर है। मित्रों से आशनुकूल सहयोग न मिलने से मानसिक कष्ट संभव है। सप्ताहन्त में अनावश्यक खर्चों का योग बन रहा है।

शिव ताण्ड़व स्त्रोत्र का पाठ करें।

[/vc_column_text][/vc_column][vc_column width=”1/4″][vc_widget_sidebar sidebar_id=”sidebar-blog-side-bar”][/vc_column][/vc_row]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *