[vc_row][vc_column width=”3/4″][vc_column_text]

साप्ताहिक रमल राशिफल

दिनांक 10 जून 2018 से 16 जून 2018 तक

– आचार्य अनुपम जौली

मेष : यह सप्ताह परिवर्तनशील है अत: कुछ खट्टे मीठे अनुभव हो सकते है। सप्ताह मध्य, प्रत्येक कार्य के लिये सर्वश्रेष्ठ रहेगा। सप्ताहन्त में पारिवारिक समस्याओं पर आंशिक हल निकल सकता है।

हनुमान चालिसा का पाठ प्रतिदिन करें।


वृषभ :  इस सप्ताह विपरीत समय में भी आपकी आन्तरिक उर्जा सकारात्मक होने से कार्यों का अन्तिम परिणाम सुखद होगा। सप्ताहन्त में वैवाहिक जीवन में कुछ संघर्ष की स्थिति बन रही है।

श्रीसूक्त के पाठ माँ लक्ष्मी जी के चित्र के सामने निरंतर करें।


मिथुन : इस सप्ताह आलस्य त्यागकर कार्यों में जुट जायें आपको सफलता प्राप्त होगी। फिजूल के कार्यों में अपनी उर्जा नष्ट न करें। नौकरीपेशा लोगों के लिये विगत की चली आ रही, समस्याओं का कुछ निदान अवश्य होगा।

लक्ष्मी नारायण जी की पूजा से सब कार्य सम्पन्न होगें।


कर्क : यह सप्ताह मिश्रित फल प्रदाता है। प्रत्येक कार्य संघर्ष के साथ पूरा होता दिख रहा है। और कुछ घटनायें अचानक से घटित होती दिख रही है। अत: कोई भी नया जोखिम अभी लेना ठीक नही रहेगा।

शिवलिंग पर जल का अभिषेक कर पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।


सिंह : कोई भी महत्वपूर्ण कार्य सप्ताह मघ्य में न करें अन्यथा हानी के योग बन रहे है। सप्तारम्भ व सप्ताहन्त आपके पक्ष के है। प्रेम प्रसेगों में आशिंक सफलता के योग बन रहे है।

नित्य प्रति सूर्यदेव को जल अर्पित करें, राम रक्षा स्त्रोत्र का पाठ करें।


कन्या : सप्तारम्भ तो आपके पक्ष का है परन्तु सप्ताहन्त में स्वास्थय व धन की हानी हो सकति है। जमीन सम्बन्धि विवाद उभरने के योग बन रहे है। जीवनसाथी के सहयोग से लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा।

गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ करें।


तुला : इस सप्ताह शिक्षा में अत्यधिक संघर्ष की स्थिति बन रही है। समय मौज शौक में व्यतीत होगा। प्रेम प्रसंगों में उलझने बढऩे के भी योग बन रहे है। सप्ताहन्त स्वास्थ्य के लिये अनुकूल नहीं है।

श्रीयन्त्र को स्थपित कर लक्ष्मी जी के मन्त्र का जाप करें।


वृश्चिक :  सप्तारम्भ में मानसिक चिन्ताओं के योग बन रहे है। आपने जो जिम्मेदारियों का बोझ उठा रक्खा है, सप्ताहन्त तक उसमें कमी आ जायेगी। परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न हो सकता है।

सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से कठिन कार्य भी सरलता से सम्भव हो जायेगें।


धनु : सप्तारम्भ में खर्चे व यात्राऐं मानसिक चिन्ता का कारण बनेगें व सप्ताहन्त में सन्तान सम्बन्धि चिन्तायें बढ़ सकति है। नवीन कार्यों की रूपरेखा बनेगी। धन लाभ के अवसर भी बनेगें।

कुल देवता, कुल देवी या पारिवारिक मान्यता की पूजा से समस्याओं का निराकरण हो।


मकर : इस सप्ताह सामाजिक कार्यों में आपका योगदान सराहनीय रहेगा। नये पुराने मित्र मिलेगें। प्रेम प्रसेगों में असफलता के योग बन रहे है। कार्यक्षेत्र में उन्नत्ति या विस्तार के अवसर प्राप्त होगें।

शनिदेव के मंत्रों के साथ सरसों का तेल शनिदेव पर चढ़ाऐं।


कुंभ : इस सप्ताह उतार चढ़ाव के साथ सप्ताहन्त में धन लाभ के नवीन स्त्रोतों के सृजन होने के योग बन रहे है। शिक्षा में भी अनुकूल परिणाम प्राप्त होगें। सप्ताहन्त में मानसिक चिन्ताऐं आप पर हावी रहेगीं।

शनि मंदिर में काले उड़द व काले तिल कड़वे तेल में डालकर चढ़ायें।


मीन : इस सप्ताह यात्रा व खर्चों की अधिकता रहेगी। परिवार में तालमेल बनायें रक्खें अन्यथा क्लेश की स्थिति बन सकति है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के अवसर प्राप्त होगें। कारोबारी यात्रा संभव है।

शिव ताण्ड़व स्त्रोत्र का पाठ करें।

[/vc_column_text][/vc_column][vc_column width=”1/4″][vc_widget_sidebar sidebar_id=”sidebar-blog-side-bar”][/vc_column][/vc_row]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या आप रमल ज्योतिष
सीखना चाहते हैं?

नीचे दिए फॉर्म को भरे!