[vc_row][vc_column width=”3/4″][vc_column_text]

साप्ताहिक रमल राशिफल

दिनांक 26 नवम्बर से 02 दिसम्बर 2017 तक

– आचार्य अनुपम जौली

मेष : यह सप्ताह स्वास्थ्य, धन व नौकरी तीनों में ही शुभ लाभप्रद स्थिति बना रहा है। सप्ताहन्त में कोई बढ़े खर्चे के भी संकेत मिल रहें हैं। वाणी पर नियंत्रण रक्खें अन्यथा सम्बन्धों में खटास आ सकति है।

हनुमान चालिसा का पाठ प्रतिदिन करें।


वृषभ : सप्ताहरम्भ को छोड़, शेष सप्ताह विशेष लाभकारी व अवसरो से परिपूर्ण रहेगा। नवीन लाभकारी कार्यों की रूपरेखा बनेगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर है। पारिवारिक सहयोग से लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा।

श्रीसूक्त के पाठ माँ लक्ष्मी जी के चित्र के सामने निरंतर करें।


मिथुन : सप्ताहरम्भ में सुविधा का अभाव मानसिक खिन्नता प्रदान कर सकता है। धार्मिक कार्यों में रूझाान बढ़ेगा। कष्टकर यात्रा के योग बन रहें हैं। सप्ताहन्त में लाभकारी प्रस्ताव मिलेगें।

लक्ष्मी नारायण जी की पूजा से सब कार्य सम्पन्न होगें।


कर्क : महत्वपूर्ण कार्य सप्तारम्भ में ही पूरा करें अन्यथा सप्ताहन्त में कष्ट व देरी के योग बन रहें हैं। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर है अत: सावधानी बरतें।

शिवलिंग पर जल का अभिषेक कर पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।


सिंह : सप्ताह मिश्रित फलप्रद है। जहाँ सप्ताह मौज शौक व व्यावसायिक उन्नत्ति दर्शा रहा है वहीं सप्ताहन्त में आर्थिक हानी भी हो सकति है। आचानक से कोई लाभकारी या नुकसान की घटना घट सकति है।

नित्य प्रति सूर्यदेव को जल अर्पित करें, राम रक्षा स्त्रोत्र का पाठ करें।


कन्या : सप्ताह मानसिक चिन्ताओं से जरूर शुरू हो रहा है परन्तु अन्त सकारात्मक उर्जा के साथ होता दिख रहा है। सप्ताहन्त में आपका वर्चस्व बढ़ रहा है व शत्रु पक्ष निर्बल हो रहा है। व्यवसाय में नये अवसर प्राप्त होगें।

गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ करें।


तुला : नौकरी व लाभ के लिहाज से समय पक्ष का चल रहा है। सप्ताह मध्य में कोई बड़ा खर्चा सम्भव है। व्यवहार में आ रहे अत्यधिक क्रोध में कमी आयेगी परन्तु वाणी द्वारा दूसरों को आहत करने से बचें। शिक्षा के लिये समय अनुकूल है।

श्रीयन्त्र को स्थपित कर लक्ष्मी जी के मन्त्र का जाप करें।


वृश्चिक : समय का सदुपयोग करें, करियर के लिहाज से समय सुखद है। परन्तु स्वास्थ्य का पाया कमजोर है। वैवाहिक जीवन में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताहन्त में यात्रा व खर्चे के योग बन रहें हैं।

सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से कठिन कार्य भी सरलता से सम्भव हो जायेगें।


धनु : सप्ताहरम्भ में कार्यों के सम्पादन में देरी व कठिनाईओं का समना करना पड़ सकता है। शत्रु पक्ष से अनावश्यक परेशानियाँ बढऩे का योग बन रहा है। विदेश सम्बन्धि मामलों से लाभ प्राप्ति के शेग बन रहें हैं।

कुल देवता, कुल देवी या पारिवारिक मान्यता की पूजा से समस्याओं का निराकरण हो।


मकर : पिछले दिनों की मेहनत अब रंग लायेगी। सप्ताह मध्य को छोडक़र शेष सप्ताह धन के लिहाज से अत्यन्त शुभ है। पेट सम्बन्धि रोग परेशान करेगें। प्रेम सम्बन्धों में तकरार सम्भव है। विलासिता के साजोसमान पर खर्चे के योग बन रहें हैं।

शनिदेव के मंत्रों के साथ सरसों का तेल शनिदेव पर चढ़ाऐं।


कुंभ : सप्ताहरम्भ आपके पक्ष का है अत: महत्वपूर्ण कार्यों को शुरू में ही निपटा लें। आपके कार्यों का शुभफल अच्छी मात्रा में प्राप्त होगा। घुटनों से सम्बन्धित समस्या के उभरने के योग बन रहें हैं।

शनि मंदिर में काले उड़द व काले तिल कड़वे तेल में डालकर चढ़ायें।


मीन : समय मौज शौक में व्यतीत होगा। शत्रु परास्त होगें व रूके कार्यों में तेजी आयेगी। मित्रों से कष्ट की संभावना है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। सप्ताहन्त में कुछ अप्रिय बात से सामना करना पड़ सकता है।

शिव ताण्ड़व स्त्रोत्र का पाठ करें।

[/vc_column_text][/vc_column][vc_column width=”1/4″][vc_widget_sidebar sidebar_id=”sidebar-blog-side-bar”][/vc_column][/vc_row]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *