[vc_row][vc_column width=”3/4″][vc_column_text]

साप्ताहिक रमल राशिफल

दिनांक 19 नवम्बर से 25 नवम्बर 2017 तक

– आचार्य अनुपम जौली

मेष : यह सप्ताह मौज शौक में व्यतीत होगा। सुख सुविधा पर बड़े खर्चों के योग बन रहें हैं। सप्ताहन्त स्वास्थ्य व धन के लिहाज से कष्टकर साबित होगा। वाणी पर नियंत्रण रक्खें।

हनुमान चालिसा का पाठ प्रतिदिन करें।


वृषभ : इस सप्ताह धन लाभ के साथ साथ स्वास्थ्य व शिक्षा के लिहाज से समय संघर्षपूर्ण है। जीवनसाथी के सहयोग से लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा। शत्रुपक्ष निर्बल होगा। सप्ताहन्त में कोई अप्रिय बात का सामना करना पड़ सकता है।

श्रीसूक्त के पाठ माँ लक्ष्मी जी के चित्र के सामने निरंतर करें।


मिथुन : सप्ताहरम्भ मानसिक चिन्ताओं से आरम्भ हो रहा है। करियर में आ रहे परिवर्तन और नई चुनौतियों का धर्यपूर्वक सामना करें। सप्ताहन्त में समय आपके पक्ष का है। स्वास्थ्य सुधरेगा।

लक्ष्मी नारायण जी की पूजा से सब कार्य सम्पन्न होगें।


कर्क : इस सप्ताह जीवन में नये परिवर्तन के अवसर प्राप्त होगें, धर्यपूर्वक व चिन्तन मनन उपरान्त ही कोई निर्णय लें। मित्रों से कष्ट व धोखा मिलने के योग बन रहें हैं अत: संभलकर चलें।

शिवलिंग पर जल का अभिषेक कर पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।


सिंह : इस सप्ताह परिवार व विवाह चिन्ता का कारण बन सकतें है। छोटी मोटी यात्रा व पुराने मित्रों के मिलने के योग बन रहें हैं। वाहन संभलकर चलायें अन्यथा दुर्घटना की स्थिति भी बन सकति है।

नित्य प्रति सूर्यदेव को जल अर्पित करें, राम रक्षा स्त्रोत्र का पाठ करें।


कन्या : इस सप्ताह कोई नवीन शुभ लाभकारी योजना का सृजन होगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक समस्या में सकारात्मक निर्णय होगा। शिक्षा व स्वास्थ्य के लिहाज से समय पक्ष का है।

गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ करें।


तुला : यह सप्ताह संघर्ष भरा है जिसमें यात्रा व खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। इस समय कोई बड़ा निवेश जोखिमपूर्ण हो सकता है। नौकारी में भी उच्चाधिकारीयों से तालमेल बिठाना कुछ कष्टकर साबित होगा।

श्रीयन्त्र को स्थपित कर लक्ष्मी जी के मन्त्र का जाप करें।


वृश्चिक : सप्ताह मिश्रित फलप्रद है। धन लाभ के साथ साथ पारिवारिक बड़ा खर्चा भी हो सकता है। पारिवारिक क्लेश उभरने के योग बन रहें हैं। जीवनसाथी का स्वास्थ्य चिन्ता का कारण बनेगा।

सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से कठिन कार्य भी सरलता से सम्भव हो जायेगें।


धनु : यह सप्ताह विशेष लाभकारी साबित होगा। आपके रूके कार्यों में तेजी आयेगी। धन लाभ के नवीन स्त्रोतों का सृजन होगा। व्यापारिक यात्रा के योग बन रहें हैं। स्वास्थ्य का पाया कमजोर है।

कुल देवता, कुल देवी या पारिवारिक मान्यता की पूजा से समस्याओं का निराकरण हो।


मकर : इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में विशेष उन्नत्ति के योग बन रहें हैं। नौकरी व व्यवसाय में मन मुताबिक स्थिति प्राप्ति के अवसर प्राप्त होगें। सप्ताहन्त में खर्चों की अधिकता रहेगी। धार्मिक कार्यों में रूझान बढ़ेगा।

शनिदेव के मंत्रों के साथ सरसों का तेल शनिदेव पर चढ़ाऐं।


कुंकुंभ : सप्तारम्भ में सुविधाओं का अभाव कार्यों में देरी व परेशानी का कारण बनेगा। सप्ताह मध्य से समय विशेष लाभकारी व करियर में उन्नत्ति प्रदाता साबित होगा। वाहन संभलकर चलायें।

शनि मंदिर में काले उड़द व काले तिल कड़वे तेल में डालकर चढ़ायें।


मीन : सप्ताह मध्य को छोडक़र शेष सप्ताह शुभ लाभकारी है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर है व यात्रा योग कष्टकर है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रक्खें। सप्ताहन्त में नौकरी में आ रही परेशानी का हल मिलेगा।

शिव ताण्ड़व स्त्रोत्र का पाठ करें।

[/vc_column_text][/vc_column][vc_column width=”1/4″][vc_widget_sidebar sidebar_id=”sidebar-blog-side-bar”][/vc_column][/vc_row]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या आप रमल ज्योतिष
सीखना चाहते हैं?

नीचे दिए फॉर्म को भरे!