ramal bhaishyvani saptahik

[vc_row][vc_column width=”3/4″][vc_column_text]

साप्ताहिक रमल राशिफल

दिनांक 30 सितम्बर 2018 से 06 अक्टूबर 2018 तक

– आचार्य अनुपम जौली

मेष : इस सप्ताह खर्चों व यात्राओं की अधिकता रह सकति है। बजट बनाकर चलने में ही भलाई है। वाणी पर नियंत्रण रक्खें अन्यथा परिवारिक सम्बन्धों में खटास के भी योग बन रहे हैं।

हनुमान चालिसा का पाठ प्रतिदिन करें।


वृषभ : वैसे तो इस सप्ताह आय से अधिक खर्चों के योग बन रहे हैं, साथ ही आय के नवीन स्त्रोतों का भी सृजन हो रहा है। परिवार में क्लेश उभरने के योग बन रहे हैं। जमीन, मकान सम्बन्धि मानसिक कष्ट उभर सकता है।

श्रीसूक्त के पाठ माँ लक्ष्मी जी के चित्र के सामने निरंतर करें।


मिथुन : इस सप्ताह करियर के लिहाज से समय अत्यन्त अनुकूल है। नौकरीपेशा लोगों को नये अवसर प्राप्त हो सकते है। आय में उन्नत्ति की स्थिति बन सकति है। कष्टकर यात्रा के योग बन रहे हैं।

लक्ष्मी नारायण जी की पूजा से सब कार्य सम्पन्न होगें।


कर्क :  इस सप्ताह उत्तरोत्तर उन्नत्ति के योग बन रहे हैं। नौकरी में अनुकूल परिस्थियों के बनने के योग बन रहे हैं। धार्मिक यात्रा हो सकति है। सप्ताहन्त में कोई बड़ा खर्चा हो सकता है।

शिवलिंग पर जल का अभिषेक कर पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।


सिंह :  इस सप्ताह की शुरूआत संघर्ष पूर्ण है। धन व स्वास्थ्य सम्बन्धि किसी भी प्रकार का जोखिम लेना अभी ठीक नही हैं। धार्मिक कार्यों में रूझान बढ़ेगा। सप्ताहन्त में धन लाभ के योग बन रहे हैं।

नित्य प्रति सूर्यदेव को जल अर्पित करें, राम रक्षा स्त्रोत्र का पाठ करें।


कन्या : इस सप्ताह वैवाहिक जीवन में चली आ रही समस्या का समाधान प्राप्त हो सकता है। समय मौज शौक में व्यतीत होगा। अचानक से लाभ व हानी की स्थिति बन रही है अत: जोखिम न लें।

गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ करें।


तुला : सप्तारम्भ में व्यापारिक प्रस्ताव प्राप्त होगें व आपका पक्ष भी मजबूत रहेगा। सप्ताह मध्य से संघर्ष व समस्याओं के बढऩे के योग बन रहे है। प्रेम संबन्धों में खटास की स्थिति बन रही है।

श्रीयन्त्र को स्थपित कर लक्ष्मी जी के मन्त्र का जाप करें।


वृश्चिक :  इस सप्ताह शिक्षा व सन्तान सम्बन्धि चिन्ताओं के साथ, कुछ शुभ परिणाम प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। प्रेम प्रेम प्रसंगों में आशानुकूल परिणाम प्राप्त होगें। वैवाहिक जीवन में संघर्ष की स्थिति बन रही है।

सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से कठिन कार्य भी सरलता से सम्भव हो जायेगें।


धनु : इस सप्ताह की शुरूआत जरूर चिन्ताओं से हो रही है परन्तु समय अत्यधिक आपके पक्ष का है। सप्ताहन्त में न सिर्फ आपका वर्चस्व बढ़ रहा है बल्कि लाभकारी प्रस्ताव भी प्राप्त होगें। शिक्षा के लिये समय अनुकूल है।

कुल देवता, कुल देवी या पारिवारिक मान्यता की पूजा से समस्याओं का निराकरण हो।


मकर :  इस सप्ताह भागदौड अधिक व उसके परिपेक्ष में परिणाम कम प्राप्त होने के योग बन रहे है। इस सब के बावजूद मानसिक शान्ति व सुकून की स्थिति बनी रहेगी। वाहन प्राप्ति सम्बन्धि योग बन रहे है।

शनिदेव के मंत्रों के साथ सरसों का तेल शनिदेव पर चढ़ाऐं।


कुंभ :  इस सप्ताह आपका पराक्रम बढ़ रहा है। मित्रो, सहकर्मियों व सहपाठियों का सहयोग मिलेगा। शिक्षा में संघर्ष की स्थिति बन रही है। परिवार में कोई मांगलिक कार्य सम्पन्न हो सकता है।

शनि मंदिर में काले उड़द व काले तिल कड़वे तेल में डालकर चढ़ायें।


मीन :  इस सप्ताह कोई शुभ सूचना का संचार होगा। स्वास्थ्य सुधरेगा। पारिवारिक मामलों में मानसिक चिन्ताओं के साथ समाधान भी प्राप्त होगा। धन व पराक्रम में वृद्धि के योग बन रहे हैं।

शिव ताण्ड़व स्त्रोत्र का पाठ करें।

[/vc_column_text][/vc_column][vc_column width=”1/4″][vc_widget_sidebar sidebar_id=”sidebar-blog-side-bar”][/vc_column][/vc_row]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *