[vc_row][vc_column width=”3/4″][vc_column_text]

साप्ताहिक रमल राशिफल

दिनांक 27 अगस्त से 02 सितम्बर 2017 तक
– आचार्य अनुपम जौली

मेष : सप्ताह स्वास्थ, शिक्षा व परिवार के लिहाज से आपके पक्ष का साबित होगा। अचानक से कोई प्राप्ति हो सकति है। समय खर्चे व यात्राओं के साथ साथ सप्ताहन्त में आजीविका सम्बन्धि शुभ परिणाम प्रदान करने वाला होगा।

सूर्य को जल चढ़ायें व आदित्य हृदय स्त्रोत्र का पाठ करें।


वृषभ : सप्ताहरम्भ मौज शौक में व्यतीत होगा। सकारात्मक कार्यों पर धन व्यय होगा। स्वास्थ्य सुधरेगा व कष्टकर यात्रा के योग बन रहे हैं। आपकी प्रबन्धन सम्बन्धि सूझबूझ घर व आफिस दोनों में प्रशंसा का कारण बनेगा।

दुर्गा चालिसा का निरंतर पाठ करें।


मिथुन : इस सप्ताह आपका वर्चस्व बढ़ेगा व शत्रुवर्ग कमजोर पड़ेगा। विदेश यात्रा व बड़े खर्चों के योग बन रहे हैं। उच्चाधिकारियों से सामंजस्य बनाने से लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा।

लक्ष्मी जी की पूजा सदैव सुखदायी रहेगी।


कर्क : यह सप्ताह मानसिक चिन्ताओं से भरपूर रहेगा। सन्तान व शिक्षा सम्बन्धि मामलों में परेशानि बने रहने के योग बन रहें हैं। नौकरी व लाभ से सम्बन्धि कार्यों में मनोवाछित सफलता के भी योग इस सप्ताह है।

शनिवार को हनुमान मंदिर में चोला चढ़ायें।


सिंह : इस सप्ताह छोटी यात्रा व पुराने मित्रों के मिलने के योग है। शिक्षा व परीक्षा की चुनौतियां चिन्ता का कारण बनेगी। स्वयं के लिये निर्णय ही लाभकारी साबित होगें। सप्ताहन्त में समय आपके पक्ष का है।

नित्य प्रति सूर्यदेव को जल अर्पित करें।


कन्या : परिवार में तनाव का वातावरण व खासकर जीवनसाथी के साथ मदभेद उभरने के योग बन रहें है। बड़े खर्चे व यात्रा के योग बन रहें हैं। उच्च शिक्षा व रिसर्च के कार्यों से जुड़े लोगों के लिये समय बहुत लाभदायक है।

गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ करें।


तुला : इस सप्ताह नवीन दीर्घकालिन योजनाओं का निर्माण होगा। आर्थिक स्थिति को लेकर चिन्ताओं में बढ़ोत्तरी होगी। मित्रों व सहकर्मियों से कष्ट की संभावना है। व्यावसायिक शत्रु बढ़ेगें।

श्रीसूक्त का पाठ करें।


वृश्चिक : इस सप्ताह यात्रा व खर्चो में बढ़ोत्तरी हो रही है। कारोबारी विस्तार को लेकर समय पक्ष का है। जीवनसाथी का सहयोग व सूझबूझ आपके लिये लाभदायक साबित होगी। प्रेम प्रसंगों में समय संघर्ष भरा रहेगा।

गणेश जी को दूब चढ़ायें।


धनु : यह सप्ताह आपके लिये पक्ष का तो है परन्तु आपमें धैर्य की कुछ कमी दिख रही है। शत्रु वर्ग में बढ़ोत्तरी भी हो रही है। शिक्षा के लिये समय आपके लिये लाभदायक साबित होगा।

हनुमान चालीसा का पाठ से सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलेगी।


मकर : यह सप्ताह करियर के लिहाज से बहुत शुभ है। नौकरी में परिवर्तन व पदोन्नत्ति के योग बन रहे है। जमीन, मकान से सम्बन्धित रूके कार्यो में तेजी आयेगी। सप्ताहन्त में स्वास्थ्य सुधरेगा।

शनि मंदिर में काले उड़द व काले तिल कड़वे तेल में डालकर चढ़ायें।


कुंभ : इस सप्ताह सामाजिक कार्यों में आपको प्रसिद्धि मिलेगी। यात्रा व खर्चों के साथ धन प्राप्ति के योग भी बन रहें हैं। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। परिवार में कोई न कोई समस्या बनी रहेगी।

गणपति जी की उपासना आपके लिये लाभकारी सिद्ध होगी।


मीन : सप्ताहरम्भ में समय स्वास्थ्य व धन के लिहाज से कष्टकर साबित होगा। सप्ताह मध्य से समय आपके पक्ष का हो जायेगा। अत: महत्वपूर्ण कार्य सप्ताहरम्भ में न करें। अपने गुस्से पर नियंत्रण रक्खें।

शिव चालिसा का पाठ करें।[/vc_column_text][/vc_column][vc_column width=”1/4″][vc_widget_sidebar sidebar_id=”sidebar-blog-side-bar”][/vc_column][/vc_row]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *