[vc_row][vc_column width=”3/4″][vc_column_text]

साप्ताहिक रमल राशिफल

दिनांक 03 सितम्बर से 09 सितम्बर 2017 तक
– आचार्य अनुपम जौली

मेष : इस सप्ताह बुजुर्गो को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। धन, मकान और वाहन सुख के लिए समय उत्तम रहेगा। नौकरी में पद लाभ मिल सकता है। उच्चाधिकारी आपके कार्य की प्रशंसा करेगें।

सूर्य को जल चढ़ायें व आदित्य हृदय स्त्रोत्र का पाठ करें।


वृषभ : इस सप्ताह पूर्व की कुछ समस्याओं का समाधान हो जाएगा। ऋणों का भुगतान करने में आप सफल रहेगें। स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता रखनी होगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर है। खर्चों की अधिकता बनी रहेगी।

दुर्गा चालिसा का निरंतर पाठ करें।


मिथुन : यह सप्ताह सम्मान और शत्रुओं पर विजय दिलाने वाला है। ज्ञान प्राप्ति के लिए समय उपयुक्त है। विदेश सम्बन्धि कार्यो से लाभ प्राप्ति के योग है। इसके साथ ही भाई-बधुओं से संबंधों में मजबूती आएगी।

लक्ष्मी जी की पूजा सदैव सुखदायी रहेगी।


कर्क : इस सप्ताह प्रेम प्रसंगों में अशानुकूल प्रगति संभव है। कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण विषयों पर वरिष्ठों से सलाह मशविरा करना लाभकारी रहेगा। व्यावसायिक शत्रुओं से सावधान रहना होगा।

शनिवार को हनुमान मंदिर में चोला चढ़ायें।


सिंह : इस सप्ताह यश, मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सप्ताह मध्य में मित्रों से लाभ होने की आशा रख सकते है। सामाजिक कार्यों में योगदान बढ़ेगा। उधार देना नुकसानकारी साबित होगा।

नित्य प्रति सूर्यदेव को जल अर्पित करें।


कन्या : इस सप्ताह व्यापार में जोखिम उठाना ठीक नहीं रहेगा। पारिवारिक क्लेश उभरने के योग बन रहें हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मानसिक चिन्ताओं के भी योग बन रहे है। अभी की योजनाऐं भविष्य में लाभ देंगी।

गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ करें।


तुला : इस सप्ताह आप में उत्साह बना रहेगा, जो कार्य मेहनत से करेगे, उसमें सफलता निश्चित मिलेगीं। सेहत में सुधार होगा। नवीन कार्यों की रूपरेखा का निर्माण होगा। बड़ा निवेश अभी ठीक नहीं रहेगा।

श्रीसूक्त का पाठ करें।


वृश्चिक : इस सप्ताह आपके लिए नौकरी और परिवार सबसे खास रहेगे। जिम्मेदारियों के प्रति आप और गंभीर हो जाएगें। छात्रों के नए लक्ष्य निर्धारित होगे। अधिकारी आपके कार्यो की सराहना करेगे। पे्रम प्रसंगों में अवरोध के योग बन रहे हैं।

गणेश जी को दूब चढ़ायें।


धनु : इस सप्ताह घर में निकटवर्ती लोगों से मतभेद व अशांति का वातावरण बन सकता है। अपनी वाणी पर संयम बरतें। शत्रुवर्ग चिन्ता का कारण बनेगें। अभी की मेहनत भविष्य में उन्नत्ति प्रदान करने वाली रहेगी।

हनुमान चालीसा का पाठ से सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलेगी।


मकर : इस सप्ताह स्वास्थ्य कारणों से कार्यक्षेत्र के कुछ कार्य बाधित हो सकते है। इस समय धैर्य और होशियारी से काम लेना होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में आपकी व्यस्तता रहेगी।

शनि मंदिर में काले उड़द व काले तिल कड़वे तेल में डालकर चढ़ायें।


कुंभ : इस सप्ताह दूसरों के भरोसे किये कार्यों में हानी के योग बन रहें हैं। धार्मिक यात्रा का योग बनने से खर्च की मात्रा में वृद्धि होगी। कहीं से कोई रूका हुआ धन प्राप्त होने की प्रबल संभावना बन रही है।

गणपति जी की उपासना आपके लिये लाभकारी सिद्ध होगी।


मीन : इस सप्ताह कार्यक्षेत्र या व्यापार में उन्नति के योग बन रहे हैं। छात्रवर्ग के लिये समय शिक्षा के लिहाज से अनुकूल है। परिवारिक वातावरण मनोनुकूल रहेगा। अचल सम्पत्ति के मामलों में अड़चने बनी रहेगी।

शिव चालिसा का पाठ करें।[/vc_column_text][/vc_column][vc_column width=”1/4″][vc_widget_sidebar sidebar_id=”sidebar-blog-side-bar”][/vc_column][/vc_row]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या आप रमल ज्योतिष
सीखना चाहते हैं?

नीचे दिए फॉर्म को भरे!