[vc_row][vc_column width=”3/4″][vc_column_text]

साप्ताहिक रमल राशिफल

दिनांक 25 फरवरी 2018 से 03 मार्च 2018 तक

– आचार्य अनुपम जौली

मेष : वैसे तो यह सप्ताह लाभकारी व आपके पक्ष का है। परन्तु पारिवारिक समस्या व क्लेश उभरने के भी योग बन रहें हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा व सामाजिक कार्यों में भागिदारिता बढ़ेगी।

हनुमान चालिसा का पाठ प्रतिदिन करें।


वृषभ : इस सप्ताह कार्यक्षेत्र सम्बन्धित, नवीन योजनाओं का निर्माण होगा। यात्रा व खर्चों का भी योग बन रहा है। पारिवारिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना आपके रिश्तों के लिये आवश्यक है।

श्रीसूक्त के पाठ माँ लक्ष्मी जी के चित्र के सामने निरंतर करें।


मिथुन : इस सप्ताह धन लाभ के अवसर प्राप्त होगें। शिक्षा में अवरोध व समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न हो सकता है। स्वास्थ्य सुधरेगा।

लक्ष्मी नारायण जी की पूजा से सब कार्य सम्पन्न होगें।


कर्क : इस सप्ताह करियर व धन प्राप्ति के लिहाज से अनुकूल साबित होगा। आलस्य त्याग कर अपने घ्येय की पूर्ति में जुट जाऐं, सफलता प्राप्त होगी। रचनात्मक कार्यों में अभिरूचि बढ़ेगी।

शिवलिंग पर जल का अभिषेक कर पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।


सिंह : इस सप्ताह संघर्ष के साथ करियर सम्बन्धि समस्या का समाधान मिलेगा। रूके हुए व्यपारिक कार्यों में तेजी आयेगी। अपने को क्रोध व अहंकार से बचायें। लाभकारी यात्रा के योग बन रहें हैं।

नित्य प्रति सूर्यदेव को जल अर्पित करें, राम रक्षा स्त्रोत्र का पाठ करें।


कन्या : सप्ताह के पूर्वार्ध में महत्वपूर्ण शुभ कार्यों को टालने में ही समझदारी है, अन्यथा विपरीत परिणाम से मानसिक खिन्नता के योग बन रहें हैं। सप्ताहन्त में परिणाम आपके मनोकूल प्राप्त होने की संभावना है।

गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ करें।


तुला : इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में नये अवसर प्राप्त होगें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर है व दुर्घटना की संभावना बन रही है अत: वाहन संभलकर चलाऐं। कोई भी जोखिम न लें। सप्ताह मध्य में कोई अप्रिय बात का सामना करना पड़ सकता है।

श्रीयन्त्र को स्थपित कर लक्ष्मी जी के मन्त्र का जाप करें।


वृश्चिक : यह सप्ताह आपके वर्चस्व को बढ़ाने वाला साबित होगा। शत्रुवर्ग निर्बल होगा। अपने उच्चाधिकारीयों से बनाकर चलें। सप्ताहन्त में महत्वपूर्ण कार्यों को टालने में ही भलाई है।

सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से कठिन कार्य भी सरलता से सम्भव हो जायेगें।


धनु : इस सप्ताह समय उतार चढ़ाव भरा बना रहेगा। आपके प्रयत्नों का परिणाम कुछ कम ही मिलेगा। ठोस आश्वासन मिलेगें परन्तु कार्यों में देरी आपकी खिन्नता का कारण बनेगी।

कुल देवता, कुल देवी या पारिवारिक मान्यता की पूजा से समस्याओं का निराकरण हो।


मकर : सप्तारम्भ चिन्ताओं के साथ शुरू होगा। धन, शिक्षा, सन्तान व परिवार, चिन्ता का कारण बनेगें। सप्ताहन्त में समय आपके पक्ष का है। व्यापार में नवीन परिवर्तन होगें। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त होगें।

शनिदेव के मंत्रों के साथ सरसों का तेल शनिदेव पर चढ़ाऐं।


कुंभ : इस सप्ताह मानसिक तनाव में बढ़ोत्तरी व कार्यक्षेत्र में उतार चढ़ाव के योग बन रहें हैं। शिक्षा में अपेक्षा से अधिक भ्रम की स्थिती बन रही है। अत: बदलते समय में कोई भी जाखिम लेना ठीक नहीं हैं।

शनि मंदिर में काले उड़द व काले तिल कड़वे तेल में डालकर चढ़ायें।


मीन : इस सप्ताह कष्टकर यात्रा के योग बन रहें हैं। मित्रों से की अपेक्षा कष्ट का कारण बनेगी। जमीन, मकान पर व्यय के योग बन रहें हैं। प्रेम प्रसंगों में आशानुकूल प्रगति संभव है। स्वास्थ्य सम्भालें।

शिव ताण्ड़व स्त्रोत्र का पाठ करें।

[/vc_column_text][/vc_column][vc_column width=”1/4″][vc_widget_sidebar sidebar_id=”sidebar-blog-side-bar”][/vc_column][/vc_row]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या आप रमल ज्योतिष
सीखना चाहते हैं?

नीचे दिए फॉर्म को भरे!