[vc_row][vc_column width=”3/4″][vc_column_text]

साप्ताहिक रमल राशिफल

दिनांक 17 जून 2018 से 23 जून 2018 तक

– आचार्य अनुपम जौली

मेष : इस सप्ताह पारिवारिक क्लेश व चिन्ताऐं अत्यधिक कष्ट का कारण बनेगीं। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने में ही आपका हित है। शिक्षा में भी अवरोध की स्थिति बन रही है। धार्मिक कार्यों में रूझान बढ़ेगा।

हनुमान चालिसा का पाठ प्रतिदिन करें।


वृषभ :  इस सप्ताह प्रत्येक कार्य कुछ न कुछ अड़चनों के साथ ही सम्पन्न होगें। मानसिक खिन्नता बढऩे की स्थिति बन रही है। पारिवारिक सहयोग से कार्यक्षेत्र में उन्नत्ति के योग है।

श्रीसूक्त के पाठ माँ लक्ष्मी जी के चित्र के सामने निरंतर करें।


मिथुन : इस सप्ताह नवीन शुभ सूचना का संचार होगा। वैवाहिक जीवन में उथल पुथल की स्थिति बन रही है। स्वास्थ्य सुधरेगा। परिवार की चली आ रही पुरानी समस्या के उभरने के योग बन रहे हैं।

लक्ष्मी नारायण जी की पूजा से सब कार्य सम्पन्न होगें।


कर्क : इस सप्ताह खर्चों व यात्राओं के योग बन रहे है। कार्यक्षेत्र में संघर्ष की स्थिति बन रही है। दूसरों के भरोसे नुकसान की स्थिति बन रही है। स्वयं के प्रयासों से ही सभी हल प्राप्त होगें।

शिवलिंग पर जल का अभिषेक कर पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।


सिंह : सप्ताह आपके पक्ष का है अत: अपने आलस्य त्यागकर आपने लक्ष्य की प्राप्ति में तत्पर रहें। प्रेम प्रसेगों में भी आशानुकूल सफलता प्राप्त होगी। धन लाभ के अवसर प्राप्त होगें।

नित्य प्रति सूर्यदेव को जल अर्पित करें, राम रक्षा स्त्रोत्र का पाठ करें।


कन्या : इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में उन्नत्ति व स्थाई आमदनी के लिये प्रयासों में आंशिक सफलता के योग बन रहे है। जमीन, मकान सम्बन्धि विवाद उभर सकता है। सप्ताहन्त में अनावश्यक खर्चों के योग बन रहे हैं।

गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ करें।


तुला : सप्ताहरम्भ में धन हानी व दुर्घटना सम्बन्धि योग बन रहे हैं। कोई भी महत्वपूर्ण कार्य सप्ताह मध्य से ही करने में भलाई है। सप्ताहन्त में पारिवारिक कारणों से यात्रा व धन लाभ के योग बन रहे है।

श्रीयन्त्र को स्थपित कर लक्ष्मी जी के मन्त्र का जाप करें।


वृश्चिक :  सप्तारम्भ में मानसिक चिन्ताओं के योग बन रहे है। आपने जो जिम्मेदारियों का बोझ उठा रक्खा है, सप्ताहन्त तक उसमें कमी आ जायेगी। परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न हो सकता है।

सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से कठिन कार्य भी सरलता से सम्भव हो जायेगें।


धनु : सप्तारम्भ में खर्चे व यात्राऐं मानसिक चिन्ता का कारण बनेगें व सप्ताहन्त में सन्तान सम्बन्धि चिन्तायें बढ़ सकति है। नवीन कार्यों की रूपरेखा बनेगी। धन लाभ के अवसर भी बनेगें।

कुल देवता, कुल देवी या पारिवारिक मान्यता की पूजा से समस्याओं का निराकरण हो।


मकर : इस सप्ताह सामाजिक कार्यों में आपका योगदान सराहनीय रहेगा। नये पुराने मित्र मिलेगें। प्रेम प्रसेगों में असफलता के योग बन रहे है। कार्यक्षेत्र में उन्नत्ति या विस्तार के अवसर प्राप्त होगें।

शनिदेव के मंत्रों के साथ सरसों का तेल शनिदेव पर चढ़ाऐं।


कुंभ : इस सप्ताह उतार चढ़ाव के साथ सप्ताहन्त में धन लाभ के नवीन स्त्रोतों के सृजन होने के योग बन रहे है। शिक्षा में भी अनुकूल परिणाम प्राप्त होगें। सप्ताहन्त में मानसिक चिन्ताऐं आप पर हावी रहेगीं।

शनि मंदिर में काले उड़द व काले तिल कड़वे तेल में डालकर चढ़ायें।


मीन : इस सप्ताह दूसरे की सलाह से नुकसान के योग बन रहे है। स्वयं के ही निर्णय भाग्योदयकारी साबित होगें। मित्रों से कष्ट की संभावना। कष्टकारी यात्रा के योग बन रहे हैं।

शिव ताण्ड़व स्त्रोत्र का पाठ करें।

[/vc_column_text][/vc_column][vc_column width=”1/4″][vc_widget_sidebar sidebar_id=”sidebar-blog-side-bar”][/vc_column][/vc_row]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *