रमल साप्ताहिक राशिफल

साप्ताहिक रमल राशिफल

दिनांक 24 जून 2018 से 30 जून 2018 तक

– आचार्य अनुपम जौली

मेष : इस सप्ताह शिक्षा में अवरोध या अड़चनों की स्थिति बन रही है। प्रेम प्रसंगों में असफलता या अलगाव के भी योग बन रहे है। जीवनसाथी के सहयोग से कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं।

हनुमान चालिसा का पाठ प्रतिदिन करें।


वृषभ :  इस सप्ताहरम्भ में जहाँ मानसिक चिन्ताऐं अत्यधिक रहेगीं वहीं स्वास्थ्य का पाया भी कमजोर है। बड़े व्यावसायिक निर्णय अभी टालने में ही भलाई है। सप्ताहन्त में रूके कार्यों में तेजी आयेगी।

श्रीसूक्त के पाठ माँ लक्ष्मी जी के चित्र के सामने निरंतर करें।


मिथुन : सप्ताह मिश्रित फलप्रद है। कष्टकर यात्रा योग है। नये पुराने मित्र मिलेगें। शिक्षा में आ रही अड़चनों में कमी आयेगी। सप्ताहन्त में आपके वर्चस्व में बढ़ोत्तरी के योग है।

लक्ष्मी नारायण जी की पूजा से सब कार्य सम्पन्न होगें।


कर्क : इस सप्ताह व्यवसायिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ रही है। पारिवार में क्लेश की स्थिति बन रही है। शत्रु व प्रतिस्पृधियों की संख्या में बढ़ोत्तरी भी हो रही है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर है।

शिवलिंग पर जल का अभिषेक कर पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।


सिंह : कुछ भावनात्मक चिन्ताओं के साथ यह सप्ताह सम्पूर्ण रूपेण पक्ष का बन रहा है। शिक्षा में उन्नत्ति व कारोबार में नये प्रस्ताव के योग बन रहे हैं। सामाजिक कार्यों में भी योगदान की स्थिति बन रही है।

नित्य प्रति सूर्यदेव को जल अर्पित करें, राम रक्षा स्त्रोत्र का पाठ करें।


कन्या : इस सप्ताह किसी बड़े खर्चे की संभावना है। परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न हो सकता है। कोई भी नवीन कार्य की रूपरेखा बन सकती है व किसी शुभ सूचना का संचार होगा।

गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ करें।


तुला : इस सप्ताह धन लाभ, बड़े खर्चे व यात्रा के योग बन रहे है। घर के बुजुर्गों से तालमेल बनाकर चलें। स्वास्थ्य भी सुधरेगा। वैवाहिक जीवन में कुछ उतार चढ़ाव बना हुआ है।।

श्रीयन्त्र को स्थपित कर लक्ष्मी जी के मन्त्र का जाप करें।


वृश्चिक :  इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में विस्तार के साथ, धन प्राप्ति के नवीन स्त्रोतों का भी सृजन होगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य व व्यवहार कष्टकर हो सकता है। सप्ताहन्त में नवीन कार्यों की रूपरेखा बनेगी।

सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से कठिन कार्य भी सरलता से सम्भव हो जायेगें।


धनु : इस सप्ताह न केवल नवीन सृजनात्मक कार्यों की रूपरेखा बनेगी, बल्की उन पर क्रियान्वयन भी होगा। अत: आलस्य त्यागकर कार्यों में जुट जाऐं। सप्ताहन्त में कोई बढ़ा खर्चा हो सकता है।

कुल देवता, कुल देवी या पारिवारिक मान्यता की पूजा से समस्याओं का निराकरण हो।


मकर : सप्तारम्भ में मानसिक व शारीरिक कष्ट की संभावना है। किसी कड़वी बात का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताहन्त करियर व लाभ के लिहाज से शुभ फलदायक बन रहा है।

शनिदेव के मंत्रों के साथ सरसों का तेल शनिदेव पर चढ़ाऐं।


कुंभ : सप्ताह मध्य को छोडक़र शेष सप्ताह शिक्षा व धन के लिहाज से शुभ फलप्रद है। सप्ताह मध्य में धन निवेश नुकसानदायक हो सकता है। प्रेम प्रसंगों के लिहाज से समय लाभदायक साबित होगा।

शनि मंदिर में काले उड़द व काले तिल कड़वे तेल में डालकर चढ़ायें।


मीन : इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में विस्तार के योग बन रहे हैं। आपका वर्चस्व की बढ़ोत्तरी व शत्रु पक्ष निर्बल पड़ेगा। सप्ताहन्त में कार्यों में अड़चने व देरी कुछ मानसिक खिन्नता की स्थिति बना रहे है।

शिव ताण्ड़व स्त्रोत्र का पाठ करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *