[vc_row][vc_column width=”3/4″][vc_column_text]

साप्ताहिक रमल राशिफल

दिनांक 11 फरवरी 2018 से 17 फरवरी 2018 तक

– आचार्य अनुपम जौली

मेष : सप्ताह मिश्रित फलप्रद है। जमीन, मकान व वाहन सम्बन्धि शुभ योग बन रहें हैं। सप्ताहन्त में करियर सम्बन्धि कार्यों को गति मिलेगी। शिक्षा में अनावश्यक व्यवधान बन रहें हैं।

हनुमान चालिसा का पाठ प्रतिदिन करें।


वृषभ : सप्ताह यात्रा, खर्चे व मौज शौक में व्यतीत होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी से सामंजस्य बिठाना कठिनाईपूर्ण रहेगा। मित्र मिलेगें व सामाजिक कार्यों में भागिदारिता बढ़ेगी।

श्रीसूक्त के पाठ माँ लक्ष्मी जी के चित्र के सामने निरंतर करें।


मिथुन : इस सप्ताह समाज में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। शत्रुवर्ग कमजोर पड़ेगा। जीवनसाथी के सहयोग से लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा। मित्रों से कष्ट व धोखे की संभावना है अत: संभलकर चलें।

लक्ष्मी नारायण जी की पूजा से सब कार्य सम्पन्न होगें।


कर्क : इस सप्ताह नये रचनात्मक कार्यों की रूपरेखा बनेगी। अनावश्यक मानसिक चिन्तायें बनी रहेगी। सप्ताहन्त में कार्यों की गति में तेजी आयेगी। नये व्यापारिक प्रस्ताव मिलेगें।

शिवलिंग पर जल का अभिषेक कर पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।


सिंह : इस सप्ताह खर्चे व यात्राओं की अधिकता बनी रहेगी। मित्रों व सहकर्मियों से सकारात्मक सहयोग प्राप्त होगा। सप्ताह मध्य में कोई अप्रिय बात का सामना करना पड़ सकता है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रक्खें।

नित्य प्रति सूर्यदेव को जल अर्पित करें, राम रक्षा स्त्रोत्र का पाठ करें।


कन्या : इस सप्ताह पारिवारिक समस्याएं उभरने के योग बन रहें हैं। पुराने मित्र मिलेगें। छोटी व सुखद यात्रा के योग बन रहें है। स्वयं के निर्णय गलत हो सकते है अत: बजुर्गो की राय लाभकारी साबित होगी।

गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ करें।


तुला : इस सप्ताह शुभ सूचना के संचार के साथ, नवीन योजनाओं का सृजन होगा। परिवार में तालमेल बनायें रक्खें अन्यथा परेशानिओं का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।

श्रीयन्त्र को स्थपित कर लक्ष्मी जी के मन्त्र का जाप करें।


वृश्चिक : इस सप्ताह आपके स्वयं के ही निर्णय लाभकारी साबित होगें। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहें हैं। सामाजिक कार्यों में आपकी भगिदारिता बढ़ेगी। स्वास्थ्य सुधरेगा।

सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से कठिन कार्य भी सरलता से सम्भव हो जायेगें।


धनु : सप्ताह मिश्रित फलप्रद है। लाभ व बड़े खर्चे दोनों के योग बने हुये है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर है। शिक्षा में अड़चनें व परेशानी का समय चल रहा है। घर के बुजुर्गों से तालमेल बना कर चलें।

कुल देवता, कुल देवी या पारिवारिक मान्यता की पूजा से समस्याओं का निराकरण हो।


मकर : सप्ताह करियर के लिहाज से शुभफलप्रद है। व्यापारिक कार्यों में उन्नत्ति व लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त होगें। नौकरी में पदोन्नत्ति या परिवर्तन के भी अवसर बन रहें हैं।

शनिदेव के मंत्रों के साथ सरसों का तेल शनिदेव पर चढ़ाऐं।


कुंभ : यह सप्ताह नौकरीपेशा लोगों के लिये उत्तरोत्तर उन्नत्तिदायक बन रहा है। व्यापार से सम्बन्धित लोगों को निवेश संभलकर करना चाहिए। स्वास्थ्य का पाया कमजोर है। शत्रुवर्ग में बढ़ोत्तरी के योग बन रहें हैं।

शनि मंदिर में काले उड़द व काले तिल कड़वे तेल में डालकर चढ़ायें।


मीन : सप्ताह का पूर्वाध कठिनाईयों से परिपूर्ण है। अत: शुरू के तीन दिन छोडकर ही महत्वपूर्ण कार्यों को आगे बढ़ायें। प्रेम प्रसंगों में आशानुकूल सफलता के योग बन रहें हैं। सप्ताहन्त में लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा।

शिव ताण्ड़व स्त्रोत्र का पाठ करें।

[/vc_column_text][/vc_column][vc_column width=”1/4″][vc_widget_sidebar sidebar_id=”sidebar-blog-side-bar”][/vc_column][/vc_row]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *