[vc_row][vc_column width=”3/4″][vc_column_text]

साप्ताहिक रमल राशिफल

दिनांक 04 फरवरी 2018 से 10 फरवरी 2018 तक

– आचार्य अनुपम जौली

मेष : सप्ताह मानसिक चिन्ताओं के साथ शुरू जरूर हो रहा है, परन्तु अन्त मौज शौक व कार्यों में उन्नत्ति के साथ हो रहा है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। शिक्षा में अड़चने बनी रहेगी।

हनुमान चालिसा का पाठ प्रतिदिन करें।


वृषभ : इस सप्ताह मित्र मिलेगें व छोटी मोटी यात्रा के योग है। सप्ताह मध्य में पुरानी चिन्ताए उभर कर आयेगीं व मानसिक दुविधा बढ़ाऐंगीं। कार्यक्षेत्र में नये परिवर्तन के भी योग बन रहें हैं।

श्रीसूक्त के पाठ माँ लक्ष्मी जी के चित्र के सामने निरंतर करें।


मिथुन : इस सप्ताह विगत में चला आ रहा पारिवारिक क्लेश का समाधान प्राप्त हो सकता है। अपनी वाक पटुता से अपने काम निकालने में आप सफल रहेगें। कष्टकर यात्रा के योग बन रहें हैं। स्वास्थ्य का पाया कमजोर है।

लक्ष्मी नारायण जी की पूजा से सब कार्य सम्पन्न होगें।


कर्क : इस सप्ताह सृजनात्मक क्षमता में उन्नत्ति के साथ नवीन कार्यों की रूपरेखा बनेगी। परिवार में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सामाजिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी।

शिवलिंग पर जल का अभिषेक कर पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।


सिंह : इस सप्ताह अत्यधिक खर्चों के योग बन रहें हैं। व्यापारिक या कार्यक्षेत्र से सम्बन्धित सुखद लाभकरी यात्रा हो सकति है। व्यापार में नये प्रस्ताव प्राप्त होगें। अपने क्रोध पर नियंत्रण रक्खें।

नित्य प्रति सूर्यदेव को जल अर्पित करें, राम रक्षा स्त्रोत्र का पाठ करें।


कन्या : इस सप्ताह लाभ के नवीन स्त्रोत्रों का सृजन हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों की सैलरी में बढ़ोत्तरी की संभावना है। व्यापारिक प्रतिस्पृधिओं या शत्रुओं की संख्या में बढ़ोत्तरी के योग बन रहें हैं।

गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ करें।


तुला : सप्ताह कार्यक्षेत्र में उन्नत्ति व आय के लिहाज से अच्छा है। शिक्षा में संघर्ष व अड़चनो के योग बन रहें हैं। जीवनसाथी के सहयोग से कार्यक्षेत्र में उन्नत्ति के योग बन रहें हैं। स्वास्थ्य सुधरेगा।

श्रीयन्त्र को स्थपित कर लक्ष्मी जी के मन्त्र का जाप करें।


वृश्चिक : सप्ताह मिश्रित फलप्रद है। जहाँ सप्तारम्भ में कार्यों के सम्पादन में अड़चने व कष्ट की स्थिति बन रही है वहीं सप्ताह मध्य में कार्यों में उन्नत्ति व वृद्धि के योग बन रहें हैं। सप्ताहन्त में बड़े खर्चे भी हो सकते है।

सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से कठिन कार्य भी सरलता से सम्भव हो जायेगें।


धनु : सप्ताह संघर्षपूर्ण है अत: धन निवेश सोच समझकर करें। स्वास्थ्य का पाया भी कमजोर है। कोई अचानक से लाभ व हानी की स्थिति बन रही है। जोखिमपूर्ण कार्यों से बचने में ही भलाई है।

कुल देवता, कुल देवी या पारिवारिक मान्यता की पूजा से समस्याओं का निराकरण हो।


मकर : इस सप्ताह व्यापारिक कार्यों की नवीन रूपरेखा का निर्माण होगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। सप्ताह मध्य में कोई अप्रिय बात का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताहन्त में कार्यक्षेत्र सम्बन्धी लाभप्रद स्थिति बन रही है।

शनिदेव के मंत्रों के साथ सरसों का तेल शनिदेव पर चढ़ाऐं।


कुंभ : सप्ताह मौज शौक में व्यतीत होगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य या व्यवहार चिन्ता का कारण बनेगा। सप्ताहन्त में संघर्ष की स्थिति में वृद्धि हो रही है। कार्यक्षेत्र में उन्नत्ति हेतु अपने व्यावहारिक पक्ष में सुधार करने की आवश्यकता है।

शनि मंदिर में काले उड़द व काले तिल कड़वे तेल में डालकर चढ़ायें।


मीन : सप्ताह आपके वर्चस्व को बढ़ाने वाला साबित होगा। शिक्षा में आ रही अड़चने समाप्त होगी। प्रेम प्रंसगों में आशानुकूल परिणाम प्राप्त होगें। अनावश्यक खर्चों में बढ़ोत्तरी के योग बन रहे हैं।

शिव ताण्ड़व स्त्रोत्र का पाठ करें।

[/vc_column_text][/vc_column][vc_column width=”1/4″][vc_widget_sidebar sidebar_id=”sidebar-blog-side-bar”][/vc_column][/vc_row]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या आप रमल ज्योतिष
सीखना चाहते हैं?

नीचे दिए फॉर्म को भरे!