[vc_row][vc_column width=”3/4″][vc_column_text]

साप्ताहिक रमल राशिफल

दिनांक 28जनवरी 2018 से 03 फरवरी 2018 तक

– आचार्य अनुपम जौली

मेष :सप्ताह आपके लिये शुभ उन्नत्तिदायक है। इस सप्ताह सामाजिक कार्यों में आपकी भागिदारिता, आपकी कीर्ती को बढ़ाने वाला साबित होगा। समाज में आपके वर्चस्व बढ़ोत्तरी के योग बन रहें हैं।

हनुमान चालिसा का पाठ प्रतिदिन करें।


वृषभ : सप्ताह वैसे तो बहुत लाभप्रद है परन्तु सप्ताह मध्य में कोई अप्रिय बात आपको विचलित कर सकति है। नवीन कार्यों की रूपरेखा बनेगी। वाणी पर संयम रक्खें अन्यथा सम्बन्धों में खटास आ सकति है।

श्रीसूक्त के पाठ माँ लक्ष्मी जी के चित्र के सामने निरंतर करें।


मिथुन : सप्ताह वैसे तो बहुत लाभप्रद है परन्तु सप्ताह मध्य में कोई अप्रिय बात आपको विचलित कर सकति है। नवीन कार्यों की रूपरेखा बनेगी। वाणी पर संयम रक्खें अन्यथा सम्बन्धों में खटास आ सकति है।।

लक्ष्मी नारायण जी की पूजा से सब कार्य सम्पन्न होगें।


कर्क : इस सप्ताह रूके कार्यों में तेजी आयेगी। करियर व लाभ की दृष्टि से समय अत्यन्त लाभकारी बन रहा है। विदेश यात्रा या कार्यक्षेत्र के विस्तार हेतु यात्रा लाभप्रद सिद्ध होगी।

शिवलिंग पर जल का अभिषेक कर पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।


सिंह : इस सप्ताह आर्थिक लाभ के नवीन स्त्रोत्रों का सृजन होगा। करियर में आशानुकूल उन्नत्ति के योग बन रहें हैं। वैवाहिक जीवन में कुछ व्यवधान आ सकते है। अपने गुस्से पर नियंत्रण रक्खें।

नित्य प्रति सूर्यदेव को जल अर्पित करें, राम रक्षा स्त्रोत्र का पाठ करें।


कन्या : सप्तारम्भ स्वास्थ्य व धन दोनों लिहाज से कष्टकर व हानिप्रद है अत: महत्वपूर्ण निर्णय जल्दबाजी में न लें। दुर्घटना सम्बन्धी योग बन रहें हैं अत: वाहन संभलकर चलाऐं। सप्ताहन्त में कार्यों में सकारात्मक प्रगति संभव हैं।

गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ करें।


तुला : सप्तारम्भ की शुरूआत अच्छी है परन्तु सप्ताह मध्य से संघर्ष में बढ़ोत्तरी की भी स्थिति बन रही है। शिक्षा में अवरोध व गलत निर्णय की संभावना बन रही है। जीवनसाथी का सहयोग लाभकारी साबित होगा।

श्रीयन्त्र को स्थपित कर लक्ष्मी जी के मन्त्र का जाप करें।


वृश्चिक : कठिन समय में भी सप्ताह मानसिक रूप से सुखद जायेगा। शत्रु परास्त होगा। स्वयं के लिये निर्णय गलत साबित होगें अत: घर के बुजुर्गों के मार्गदर्शन से सही हल प्राप्त होगा। सप्ताहन्त में धन हानि के योग बन रहें हैं।

सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से कठिन कार्य भी सरलता से सम्भव हो जायेगें।


धनु : सप्ताह सुखद लाभकारी प्रस्तावों से परिपूर्ण होगा। समय मौज शौक में व्यतीत होगा। आपका सकारात्मक पक्ष, समाज व परिवार में उभरेगा। व्यापारिक गतिविधियों में उन्नत्ति के योग बन रहें हैं। स्वास्थ्य सुधरेगा।

कुल देवता, कुल देवी या पारिवारिक मान्यता की पूजा से समस्याओं का निराकरण हो।


मकर : इस सप्ताह अनावश्यक मानसिक चिन्तायें बढऩे का योग बन रहा है। कर्ज, खर्चे व पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताहन्त में आपका पक्ष मजबूती उभरेगा।

शनिदेव के मंत्रों के साथ सरसों का तेल शनिदेव पर चढ़ाऐं।


कुंभ : इस सप्ताह मित्र तो मिलेगें ही साथ में उनके सहयोग से कईं लाभ के मार्ग भी प्रशस्त हो सकते है। शिक्षा के लिहाज से समय आपके पक्ष का है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर है।

शनि मंदिर में काले उड़द व काले तिल कड़वे तेल में डालकर चढ़ायें।


मीन : इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में उन्नत्ति के बावजूद, धन सम्बन्धि चिन्तायें व बजट के डगमगाने का योग चल रहा है। पारिवारिक क्लेश का वातावरण भी बन रहा है। जमीन, मकान सम्बन्धि शुभ योग बन रहें हैं।

शिव ताण्ड़व स्त्रोत्र का पाठ करें।

[/vc_column_text][/vc_column][vc_column width=”1/4″][vc_widget_sidebar sidebar_id=”sidebar-blog-side-bar”][/vc_column][/vc_row]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *