[vc_row][vc_column width=”3/4″][vc_column_text]

साप्ताहिक रमल राशिफल

दिनांक 07 जनवरी 2018 से 13 जनवरी 2018 तक

– आचार्य अनुपम जौली

मेष : यह सप्ताह मिश्रित फलप्रद है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक दायित्वों को लेकर मानसिक बोझ का अनुभव करेगें। अपने क्रोध पर नियंत्रण रक्खें। जमीन, मकान सम्बन्धि कार्यों में उन्नत्ति के योग है।

हनुमान चालिसा का पाठ प्रतिदिन करें।


वृषभ : इस सप्ताह यात्रा सम्बन्धि योग बन रहें हैं। विदेश सम्बन्धि कार्यों में आ रही अड़चनों का समाधान होगा। मित्रों, सहपाठी या सहकर्मियों सम्बन्धि चिन्ता का योग बन रहा है।

श्रीसूक्त के पाठ माँ लक्ष्मी जी के चित्र के सामने निरंतर करें।


मिथुन : इस सप्ताह आपके प्रयासों के शुभ परिणाम प्राप्त होगें। पारिवारिक चिन्ताएं उभरने के योग बन रहे हैं। सामाजिक कार्यों में आपकी भगिदारिता बढऩे के योग बन रहें हैं। सप्ताहन्त में कोई अप्रिय बात का सामना करना पड़ सकता है।

लक्ष्मी नारायण जी की पूजा से सब कार्य सम्पन्न होगें।


कर्क : इस सप्ताह रूके हुए पारिवारिक कार्यों में तेजी आयेगी। आर्थिक उन्नत्ति के समुचित योग बन रहें हैं। मित्रों से कष्ट की संभावना है अत: संभलकर रहें। अनावश्क खर्चों के भी योग बन रहें हैं।

शिवलिंग पर जल का अभिषेक कर पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।


सिंह : इस सप्ताह कार्यक्षेत्र सम्बन्धि उन्नत्ति के योग बन रहें है। परिवार में क्लेश की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में अन्र्तकलह की भी स्थिति बन रही है।

नित्य प्रति सूर्यदेव को जल अर्पित करें, राम रक्षा स्त्रोत्र का पाठ करें।


कन्या : इस सप्ताह विपरीत स्थिति में भी समय आपके कुछ हद तक पक्ष का साबित होगा। जहाँ आर्थिक लाभ के कुछ अवसर प्राप्त होगें वहीं अच्छे खासे खर्चों के भी योग बन रहें हैं।

गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ करें।


तुला : सप्ताह स्वास्थ्य व करियर को लेकर शुभ फल प्रदाता है। शिक्षा व सन्तान सम्बन्धि कष्ट की संभावना है। यात्रा योग बन रहे हैं। सप्ताहन्त में अनावश्यक खर्चा व परेशानियों के योग बन रहें हैं।

श्रीयन्त्र को स्थपित कर लक्ष्मी जी के मन्त्र का जाप करें।


वृश्चिक : सप्ताहरम्भ के दो दिन कष्टकर है, अत: महत्वपूर्ण कार्य सप्ताह मध्य से आरम्भ करें। व्यापारिक नये प्रस्ताव मिलने के योग बन रहें हैं। सप्ताहन्त में आर्थिक लाभ के योग बन रहें हैं।

सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से कठिन कार्य भी सरलता से सम्भव हो जायेगें।


धनु : सप्ताह मिश्रित फलप्रद है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर है। शेयर में निवेश नुकसान का कारण बन सकता है। शत्रुवर्ग से सतर्क रहें। सप्ताहन्त में कार्यक्षेत्र में आंशिक उन्नत्ति के योग बन रहें हैं।

कुल देवता, कुल देवी या पारिवारिक मान्यता की पूजा से समस्याओं का निराकरण हो।


मकर : इस सप्ताह के आरम्भ में आपके वर्चस्व में वृद्धि के योग बन रहें हैं। समय मौज शौक में व्यतीत होगा। पारिवारिक समस्या में आंशिक लाभ होगा। सप्ताहन्त में असुविधा व संघर्ष के बढऩे की संभावना है।

शनिदेव के मंत्रों के साथ सरसों का तेल शनिदेव पर चढ़ाऐं।


कुंभ : इस सप्ताह शिक्षा के प्रति रूझान बढ़ेगा। शत्रुपक्ष निर्बल होगा। जीवनसाथी के सहयोग से कार्यक्षेत्र में उन्नत्ति के योग बनेगें। सप्ताहन्त में शारीरिक व मानसिक दोनों प्रकार से कष्ट संभव है। वाहन संभलकर चलायें।

शनि मंदिर में काले उड़द व काले तिल कड़वे तेल में डालकर चढ़ायें।


मीन : सप्ताहरम्भ में मानसिक चिन्ताएं घेरे रहेंगीं। शिक्षा, सन्तान व वैवाहिक जीवन मुख्य चिन्ता का कारण बनेगें। सप्ताहन्त में कुछ समय पक्ष का है। प्रतिस्पृधियों में आपका वर्चस्व बढऩे के योग है।

शिव ताण्ड़व स्त्रोत्र का पाठ करें।

[/vc_column_text][/vc_column][vc_column width=”1/4″][vc_widget_sidebar sidebar_id=”sidebar-blog-side-bar”][/vc_column][/vc_row]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *