रमल साप्ताहिक राशिफल

साप्ताहिक रमल राशिफल

दिनांक 22 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2017 तक
– आचार्य अनुपम जौली

मेष : सप्ताहरम्भ मौज शौक व कारोबार में सुखद स्थिति प्रदाता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर है तथा सप्ताहन्त में जोखिम उठाना ठीक नहीं। वाणी पर संयम रक्खें अन्यथा सम्बन्धों में खटास के योग बन रहें हैं।

हनुमान चालिसा का पाठ प्रतिदिन करें।


वृषभ : शिक्षा व प्रेम प्रसंगों में समय संघर्षमय बना हुआ है। सप्ताह मध्य में आपके वर्चस्व में वृद्धि के योग बन रहे हैं। संतान पक्ष की चिन्ता बनी रहेगी। जीवनसाथी के सहयोग से लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा।

श्रीसूक्त के पाठ माँ लक्ष्मी जी के चित्र के सामने निरंतर करें।


मिथुन : यह सप्ताह पक्ष का होते हुये भी मानसिक चिन्ताओं से परीपूर्ण रहेगा। नौकरी व व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिये समय परिवर्तन व विस्तार से सम्बन्धित शुभफल प्रदाता है। सप्ताहन्त में अपनी शर्ते मनवाने में सफलता मिलेगी।

लक्ष्मी नारायण जी की पूजा से सब कार्य सम्पन्न होगें।


कर्क : जमीन, मकान सम्बन्धि कार्यों में अड़चने बनी रहेगी। नौकरी में संघर्ष व उच्चाधिकारिओं से सम्बन्धों में खटास के योग बन रहें हैं। सप्ताहन्त में कुछ सकारात्मक कार्य सम्पन्न होगें। यात्रा योग है।

शिवलिंग पर जल का अभिषेक कर पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।


सिंह : इस सप्ताह पारिवारिक चिन्ताएं उभरने के योग बन रहें हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा व सामाजिक कार्यों में आपकी भगिदारिता बढ़ेगी। व्यापारिक गतिविधियों में आशानुकूल वृद्धि संभव है।

नित्य प्रति सूर्यदेव को जल अर्पित करें, राम रक्षा स्त्रोत्र का पाठ करें।


कन्या : इस सप्ताह नवीन शुभ सूचना का संचार होगा। समाज में आपका पराक्रम बढ़ेगा। धन संचय सम्बन्धि चिन्ताएं बढ़ रही है। सप्ताहन्त में जीवनसाथी का व्यवहार परेशानी का कारण बनेगा।

गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ करें।


तुला : सप्ताहरम्भ में अनावश्यक खर्चों व यात्राओं के योग बन रहें हैं। शत्रुवर्ग में बढ़ोत्तरी के भी योग बन रहें हैं। स्वास्थ्य सुधरेगा। पारिवारिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रूझान बना रहेगा।

श्रीयन्त्र को स्थपित कर लक्ष्मी जी के मन्त्र का जाप करें।


वृश्चिक : सप्ताहरम्भ में आर्थिक लाभ की स्थिति बन रही हैं। शिक्षा सम्बन्धि कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र से सम्बन्धित नई रूपरेखा बनेगी। सप्ताहन्त में पारिवारिक परेशानियाँ उभरने के योग है।

सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से कठिन कार्य भी सरलता से सम्भव हो जायेगें।


धनु : इस सप्ताह समय अत्यधिक लाभकारी व अवसर प्रदाता होगा। महत्वपूर्ण कार्यों को शुरू में ही निपटायें। शिक्षा में अड़चनों के योग बन रहे हैं। पेट सम्बन्धि रोग उभर सकते है।

कुल देवता, कुल देवी या पारिवारिक मान्यता की पूजा से समस्याओं का निराकरण हो।


मकर : यह सप्ताह धन के लिहाज से लाभकारी स्थिति बना रहा है। सप्ताह मध्य में रूके कार्यों में तेजी आयेगी। सप्ताहन्त में मांगलिक खर्चे व परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न होने के योग बन रहे है।

शनिदेव के मंत्रों के साथ सरसों का तेल शनिदेव पर चढ़ाऐं।


कुंभ : जहाँ सप्ताहरम्भ में संघर्ष की स्थिति बन रही है, वहीं सप्ताहन्त में करियर व लाभ के लिहाज से समय पक्ष का बन रहा है। स्वास्थय का पाया कमजोर है। धार्मिक कार्यों में भी व्यस्तता बढ़ेगी।

शनि मंदिर में काले उड़द व काले तिल कड़वे तेल में डालकर चढ़ायें।


मीन : इस सप्ताह उतार चढ़ाव की स्थिति बन रही है। सप्ताहरम्भ व सप्ताहन्त पक्ष के व सप्ताह मध्य कष्टकारी साबित होगा। महत्वपूर्ण कार्य सप्ताह मध्य में टालें। खर्चे बढ़ रहे है।

शिव ताण्ड़व स्त्रोत्र का पाठ करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *