[vc_row][vc_column width=”3/4″][vc_column_text]

साप्ताहिक रमल राशिफल

दिनांक 08 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2017 तक
– आचार्य अनुपम जौली

मेष : इस सप्ताह निर्णय क्षमता में कमी आयेगी अत: घर के बुजुर्गो की सलाह लाभकारी रहेगी। छोटे भाई-बहनों का मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन कष्टकर साबित होगा। वाणी पर नियंत्रण रक्खें।

हनुमान चालिसा का पाठ प्रतिदिन करें।


वृषभ : इस सप्ताह आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरी कुशलता से निभाते नजर आयेगें। पिता का स्वास्थ्य चिन्ता का कारण बनेगा। व्यावसायिक पक्ष के निर्णयों में जल्दी न दिखायें अन्यथा नुकसान की संभावना है।

श्रीसूक्त के पाठ माँ लक्ष्मी जी के चित्र के सामने निरंतर करें।


मिथुन : इस सप्ताह प्रेम सम्बन्धों में मित्रों का सहयोग मिलेगा। आपका अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना उचित रहेगा। साझेदारों पर क्रोध, अविश्वास और संशय की स्थिति बनी हुई है। शिक्षा व संतान पक्ष में शुभ स्थिति बन रही है।

लक्ष्मी नारायण जी की पूजा से सब कार्य सम्पन्न होगें।


कर्क : इस सप्ताह आपका मानसिक तनाव कम होगा। पुराने विवादों का भी हल निकलने के संयोग बनेगे। बड़े पैमाने पर खरीददारी करने के संकेत मिल रहे है। शिक्षा में संघर्ष के साथ ही अच्छे परिणाम प्राप्त होगें।

शिवलिंग पर जल का अभिषेक कर पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।


सिंह : इस सप्ताह का शुरूआती समय आपके लिए शुभ रहेगा। आपको वित्तीय लाभ होगा और आर्थिक कमाई के प्रयासों का वास्तविक फल मिलेगा। जमीन मकान, वाहन संबंधी काम होगें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर है।

नित्य प्रति सूर्यदेव को जल अर्पित करें, राम रक्षा स्त्रोत्र का पाठ करें।


कन्या : इस सप्ताह धन, व्यवसाय, नौकरी और कार्यक्षेत्र में, नए लोगों के साथ पहचान बनने से अच्छी कार्य योजनाएं बनेगी। गुस्से के कारण स्थिति बिगड़ सकती है। इस समय में जल्दबाजी में निर्णय न लें। परिवार में छोटे-मोटे विवाद उत्पन्न हो सकते है।

गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ करें।


तुला : इस सप्ताह के पूर्वाद्र्ध में आपके रूके हुए कार्य पूर्ण होगे। आर्थिक उन्नत्ति के नवीन अवसर प्राप्त होगें। लाभकारी प्रस्ताव मिलेगें। यात्रा योग बन रहा है। धार्मिक कार्यों में भी रूचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य सम्बन्धि चिन्ताऐं बनी रहेगी।

श्रीयन्त्र को स्थपित कर लक्ष्मी जी के मन्त्र का जाप करें।


वृश्चिक : इस सप्ताह आपके पराक्रम में वृद्धि होगी जिससे आपके आत्मविश्वास में भी उन्नत्ति होगी। सप्ताह की शुरूआत में धन लाभ के योग बन रहे है। नए लोगों से मिलेगे। अपने विचारों से लोगों को सहमत भी कर देगे। नए स्थानों की यात्रा भी हो सकती है।

सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से कठिन कार्य भी सरलता से सम्भव हो जायेगें।


धनु : यह सप्ताह साझेदारी और स्वतंत्र व्यवसाय करने वाले व्यक्तियों को मनोनुकूल लाभ की प्राप्ति होगी। इसके विपरीत नौकरी करने वाले व्यक्तियों के संघर्ष के बाद कार्य पूरे होने के योग बन रहे है। प्रेम विवादों में मतभेद उभर सकते है।

कुल देवता, कुल देवी या पारिवारिक मान्यता की पूजा से समस्याओं का निराकरण हो।


मकर : सप्ताह की शुरूआत में बातचीत में संयत रहना होगा। कला व संगीत के प्रति रूझान रहेगा। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि संभव। आय में वृद्धि भी होगी। माता से धन-प्राप्ति के योग बन रहे है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

शनिदेव के मंत्रों के साथ सरसों का तेल शनिदेव पर चढ़ाऐं।


कुंभ : इस सप्ताह पारिवारिक क्लेश में कमी करने के लिए आपको विनम्रता और समाधान के प्रयास करने होगें। खर्चों व निवेश में बढ़ोत्तरी के कारण रोजमर्रा की आर्थिक तंगी का अनुभव करेगें। स्वास्थ्य सुधरेगा।

शनि मंदिर में काले उड़द व काले तिल कड़वे तेल में डालकर चढ़ायें।


मीन : इस सप्ताह भाईयों के साथ संबंध में सुधार होगा। धार्मिक उन्नति के योग बन सकते है। पराक्रम के कारण सफलता मिलेगी। नौकरी के क्षेत्र में आपके दायित्वों के द्वारा लाभ प्राप्त होने की संभावनाएं बन रही है। वाहन सुख मिलेगा।

शिव ताण्ड़व स्त्रोत्र का पाठ करें।[/vc_column_text][/vc_column][vc_column width=”1/4″][vc_widget_sidebar sidebar_id=”sidebar-blog-side-bar”][/vc_column][/vc_row]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या आप रमल ज्योतिष
सीखना चाहते हैं?

नीचे दिए फॉर्म को भरे!