साप्ताहिक रमल राशिफल

दिनांक 26 अगस्त 2018 से 31 अगस्त 2018 तक

– आचार्य अनुपम जौली

मेष : यह सप्ताह उत्तरोत्तर उन्नत्तिदायक बन रहा है। कोई बड़ा खर्चा इस सप्ताह हो सकता है। शिक्षा में अवरोध बने रहेगें। प्रेम प्रसंगों के लिहाज से भी समय अनुकूल नहीं हैं। वाणी पर नियंत्रण रक्खें।

हनुमान चालिसा का पाठ प्रतिदिन करें।


वृषभ : सप्तारम्भ में समय संघर्ष भरा बन रहा है। महत्वपूर्ण कार्यों को सप्ताह मध्य से करने में ही भलाई है। लाभ के नवीन अवसरों का सृजन होगा। घर के बुजुर्गों के सहयोग से भी उन्नत्ति के योग बन रहे हैं।

श्रीसूक्त के पाठ माँ लक्ष्मी जी के चित्र के सामने निरंतर करें।


मिथुन : यह सप्ताह उतार चढ़ाव वाला बन रहा है। सप्ताह मध्य को छोड़ शेष सप्ताह आपके पक्ष का है। मित्रों से कष्ट की संभावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में विस्तार का योग बन रहा है। वाहन संभलकर चलायें।

लक्ष्मी नारायण जी की पूजा से सब कार्य सम्पन्न होगें।


कर्क : इस सप्ताह महत्वपूर्ण कार्यों को सप्तारम्भ में करने में ही भलाई है। सप्ताहन्त में सुविधा का अभाव व अनावश्यक अड़चने आपके कार्यों को बाधित कर सकति है।

शिवलिंग पर जल का अभिषेक कर पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।


सिंह : इस सप्ताह संभलकर चलने में भलाई हैं। कोई भी नया जोखिम अभी लेना ठीक नहीं रहेगा। किसी भी प्रकार का लाभ या हानि अचानक से हो सकति है। वाहन संभलकर चलाऐं।

नित्य प्रति सूर्यदेव को जल अर्पित करें, राम रक्षा स्त्रोत्र का पाठ करें।


कन्या : इस सप्ताह नये व्यापारिक प्रस्ताव प्राप्त होगें। जीवनसाथी के सहयोग से लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिल सकता है। स्वास्थ्य सुधरेगा।

गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ करें।


तुला : इस सप्ताह मानसिक चिन्ताऐं बढ़ रहीं हैं। शिक्षा, सन्तान व वैवाहिक जीवन चिन्ता का मुख्य कारण बन सकते हैं। शत्रुवर्ग में भी अनायास वृद्धि हो रही है। हाँलाकी मित्रों से सहयोग मिलेगा, परन्तु मित्र व शत्रु में भेद करना कठिनाई भरा रहेगा।

श्रीयन्त्र को स्थपित कर लक्ष्मी जी के मन्त्र का जाप करें।


वृश्चिक :  इस सप्ताह पारिवारिक चिन्ताऐं बनी रहेगी। अचानक से कोई लाभ का कार्य संभव हो सकता है। प्रेम प्रसंगों में आशानुकूल प्रगति संभव है। धार्मिक कार्यों में भी रूझान बढ़ेगा।

सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से कठिन कार्य भी सरलता से सम्भव हो जायेगें।


धनु : इस सप्ताह नवीन शुभ सूचना का संचार होगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य सुधरेगा। सामाजिक कार्यों में भी आपका योगदान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में विस्तार के योग बन रहे हैं।

कुल देवता, कुल देवी या पारिवारिक मान्यता की पूजा से समस्याओं का निराकरण हो।


मकर : इस सप्ताह खर्चे व यात्राओं में बढ़ोत्तरी के योग बन रहे हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रेम प्रसेगों में उतार चढ़ाव की स्थिति बन रही है। परिवार में क्लेश उभर सकता है।

शनिदेव के मंत्रों के साथ सरसों का तेल शनिदेव पर चढ़ाऐं।


कुंभ : इस सप्ताह रूका धन प्राप्त होने के योग बन रहें हैं। धन निवेश द्वारा स्थाई सम्पत्ति सृजन करने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य का पाया कमजोर है। अपने स्वभाव में अहंकार को जगह न दें अन्यथा सम्बन्धों में खटास आ सकति है।

शनि मंदिर में काले उड़द व काले तिल कड़वे तेल में डालकर चढ़ायें।


मीन : इस सप्ताह करियर व लाभ सम्बन्धि कार्यों में सफलता मिलने के योग बन रहें हैं। नवीन कार्यों की रूपरेखा बनेगी। स्वयं के द्वारा लिये निर्णय ही फलदायी साबित होगें।

शिव ताण्ड़व स्त्रोत्र का पाठ करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

क्या आप रमल ज्योतिष
सीखना चाहते हैं?

नीचे दिए फॉर्म को भरे!