[vc_row][vc_column width=”3/4″][vc_column_text]

साप्ताहिक रमल राशिफल

दिनांक 24 दिसम्बर से 30 दिसम्बर 2017 तक

– आचार्य अनुपम जौली

मेष : इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में उन्नत्ति व आर्थिक लाभ के योग बन रहें हैं। परिवार में कोई मांगलिक कार्य सम्पन्न हो सकता है। सप्ताहन्त में अनावश्यक खर्चों के योग बन रहें हैं। अपने गुस्से पर नियंत्रण रक्खें।

हनुमान चालिसा का पाठ प्रतिदिन करें।


वृषभ : यह सप्ताह क्रमश: विकास की ओर ले जा रहा है। पारिवारिक सहयोग से कार्यक्षेत्र में उन्नत्ति के योग बन रहे हैं। सप्ताहन्त में कोई धन लाभ संभव है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर है।

श्रीसूक्त के पाठ माँ लक्ष्मी जी के चित्र के सामने निरंतर करें।


मिथुन : इस सप्ताह अत्यधिक संघर्ष से गुजरना पड़ सकता है। सुविधा का अभाव व कार्यों में अनावश्यक देरी आपको कष्ट प्रदान कर सकती है। दूसरों की सलाह पर चलना नुकसानदायक हो सकता है।

लक्ष्मी नारायण जी की पूजा से सब कार्य सम्पन्न होगें।


कर्क : यह सप्ताह मिश्रित फलप्रद है। सप्तारम्भ मौज शौक में व्यतीत होगा और शेष सप्ताह संघर्ष में व्यतीत होगा। जमीन, मकान सम्बन्धि योजनाए बनेगी। मित्रों से कोई कष्ट हो सकता है अत: संभलकर चलें।

शिवलिंग पर जल का अभिषेक कर पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।


सिंह : सप्ताह शुभ फलप्रद है। जीवनसाथी के सहयोग से लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा। इस सप्ताह करियर के लिहाज से उठाये कदम सफलता दिला सकते है। सप्ताहन्त में कोई अप्रिय बात का सामना करना पड़ सकता है।

नित्य प्रति सूर्यदेव को जल अर्पित करें, राम रक्षा स्त्रोत्र का पाठ करें।


कन्या : संघर्षशील समय में यह सप्ताह कुछ सकारात्मक परिणाम देने वाला साबित होगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पृद्धियों से कुछ कष्ट की संभावना है। कारोबार में काई लाभकारी प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है।

गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ करें।


तुला : मानसिक चिन्ताओं से सप्ताह की शुरूआत तो हो रही है परन्तु अन्त समस्याओं के समाधान पर होगा। वैवाहिक जीवन में तकरार की स्थिति बन रही है। शिक्षा सम्बन्धि मामलों में आशानुकूल प्रगति संभव है।

श्रीयन्त्र को स्थपित कर लक्ष्मी जी के मन्त्र का जाप करें।


वृश्चिक : सामाजिक कार्यों में भागिदारिता बढेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। जमीन, मकान सम्बन्धि विवाद या कष्ट की संभावना है। प्रेम संबन्धों में उलझाव के योग बन रहे हैं। यात्रा योग है।

सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से कठिन कार्य भी सरलता से सम्भव हो जायेगें।


धनु : यह सप्ताह पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ साथ सामाजिक गतिविधियों में भी भरपूर प्रशंसा दिलाने वाला साबित होगा। सप्ताहन्त में कोई अप्रिय बात मन को परेशान कर सकती है।

कुल देवता, कुल देवी या पारिवारिक मान्यता की पूजा से समस्याओं का निराकरण हो।


मकर : सप्ताह लाभकारी व शुभ सूचनाओं से परिपूर्ण रहेगा। परिवार में कोई कष्ट या समस्या उभरने के योग बन रहें हैं। सप्ताहन्त में बाहरी सहयोग से कार्यों में उन्नत्ति के योग बन रहें हैं।

शनिदेव के मंत्रों के साथ सरसों का तेल शनिदेव पर चढ़ाऐं।


कुंभ : इस सप्ताह कोई बड़ा खर्चा हो सकता है। शिक्षा के लिये समय अनुकूल है। स्वास्थ्य सुधरेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिये समय विशेषरूप से लाभकारी है। पारिवारिक क्लेश की स्थिति बन रही है।

शनि मंदिर में काले उड़द व काले तिल कड़वे तेल में डालकर चढ़ायें।


मीन : इस सप्ताह लाभ के नवीन अवसर प्राप्त होगें। जमीन मकान सम्बन्धी खर्चे भी संभव है। रूके कार्यों में तेजी आयेगी। मित्रों का सहयोग व शिक्षा में मनोवांछित परिणाम प्राप्त होगें।

शिव ताण्ड़व स्त्रोत्र का पाठ करें।

[/vc_column_text][/vc_column][vc_column width=”1/4″][vc_widget_sidebar sidebar_id=”sidebar-blog-side-bar”][/vc_column][/vc_row]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *