[vc_row][vc_column width=”3/4″][vc_column_text]

साप्ताहिक रमल राशिफल

दिनांक 18 फरवरी 2018 से 24 फरवरी 2018 तक

– आचार्य अनुपम जौली

मेष : यह सप्ताह कार्यक्षेत्र में उन्नत्ति व नौकरी में अवसर प्रदान करने वाला है। लाभ के  नवीन अवसर भी प्राप्त होगें। शिक्षा में अड़चने अभी बनी हुई है। वाणी पर नियंत्रण रक्खें अन्यथा सम्बन्धों में खटास आ सकति है।

हनुमान चालिसा का पाठ प्रतिदिन करें।


वृषभ : सप्ताह टल रहें कार्यों में गति प्रदाता साबित होगा। सप्ताहन्त में खर्चे व यात्रा के योग बन रहें हैं। अपने गुस्से व व्यवहार पक्ष पर नियंत्रण रखना आपके लिये हितकारी रहेगा।

श्रीसूक्त के पाठ माँ लक्ष्मी जी के चित्र के सामने निरंतर करें।


मिथुन : सप्तारम्भ संघर्षपूर्ण है। कार्यों के सम्पादन में देरी व बाधाएं मन में खिन्नता प्रदान करेगीं। सप्ताहन्त में आपका पक्ष मजबूत व कार्यों में उन्नत्ति देने वाला साबित होगा। वाहन संभलकर चलाऐं।

लक्ष्मी नारायण जी की पूजा से सब कार्य सम्पन्न होगें।


कर्क : सप्ताह मिश्रित फलप्रद है। व्यावसायिक प्रस्ताव प्राप्त होगें। सप्ताह मध्य में निवेश नुकसानदायक हो सकता है। सृजनात्मक कार्यों की रूपरेखा बनेगी। सप्ताहन्त में नौकरी सम्बन्धि समस्या का समाधान प्राप्त हो सकता है।

शिवलिंग पर जल का अभिषेक कर पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।


सिंह : इस सप्ताह आपका वर्चस्व बढ़ेगा। शत्रुवर्ग कमजोर पड़ेगा। समय मौज शौक में व्यतीत होगा। खर्चे में बढ़ोत्तरी के योग बन रहें हैं। सप्ताहन्त में स्वास्थ्य व धन सम्बन्धि कष्ट का सामना करना पड़ सकता है।

नित्य प्रति सूर्यदेव को जल अर्पित करें, राम रक्षा स्त्रोत्र का पाठ करें।


कन्या : सप्ताह धन लाभ के नवीन अवसर प्रदाता है। जीवनसाथी के सहयोग से कार्यों में सफलता प्राप्ति के योग बन रहें हैं। स्वास्थ्य सम्बन्धि समस्याऐं बनी रहेगी। जमीन, मकान सम्बन्धी मामलों में लाभ के योग बन रहें हैं।

गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ करें।


तुला : इस सप्ताह मानसिक चिन्ताओं के साथ साथ स्वास्थ्य का पाया भी कमजोर है। शिक्षा व सन्तान चिन्ता का कारण बनेगें। सप्ताहन्त कुछ पक्ष का है, रूके कार्यों में थोड़ी तेजी आ सकति है।

श्रीयन्त्र को स्थपित कर लक्ष्मी जी के मन्त्र का जाप करें।


वृश्चिक : इस सप्ताह आशंकाओं के साथ कार्यों में आशानुकूल प्रगति संभव है। जमीन, मकान सम्बन्धि कार्यों में व्यवधान व समस्या का योग बन रहा है। प्रेम प्रसंगों के लिहाज से समय लाभकारी है।

सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से कठिन कार्य भी सरलता से सम्भव हो जायेगें।


धनु : इस सप्ताह कार्यों का निर्वहन संघर्षपूर्ण है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर व कष्टकर यात्रा के योग बन रहें हैं। नये पुराने मित्र मिलेगें। व्यापार में नये निर्णय अभी न लें व घर के बुजुर्गों की सलाह से कार्य करें।

कुल देवता, कुल देवी या पारिवारिक मान्यता की पूजा से समस्याओं का निराकरण हो।


मकर : इस सप्ताह नवीन कार्यों की योजना बनेगी व कोई शुभ सूचना का संचार होगा। पारिवारिक समस्याऐं उभरेंगीं व क्लेश का वातावरण निर्मित होने के योग बन रहें हैं। सामाजिक कार्यों में भागिदारिता बढ़ेगी।

शनिदेव के मंत्रों के साथ सरसों का तेल शनिदेव पर चढ़ाऐं।


कुंभ : इस सप्ताह खर्चे व यात्राओं का योग बन रहा है। नौकरी में अनावश्यक संघर्ष की स्थिति बन रही है। शत्रुवर्ग में बढ़ोत्तरी व सक्रियता बढ़ रही है। वैवाहिक जीवन में संषर्ष की स्थिति बन रही है।

शनि मंदिर में काले उड़द व काले तिल कड़वे तेल में डालकर चढ़ायें।


मीन : यह सप्ताह धन लाभ के अवसर के साथ साथ नवीन शुभ लाभप्रद योजनाओं पर अमल करने वाला है। कार्यक्षेत्र व शिक्षा में उन्नत्ति के योग बन रहें हैं। मित्रों से कष्ट की सम्भावना बन रही है।

शिव ताण्ड़व स्त्रोत्र का पाठ करें।

[/vc_column_text][/vc_column][vc_column width=”1/4″][vc_widget_sidebar sidebar_id=”sidebar-blog-side-bar”][/vc_column][/vc_row]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या आप रमल ज्योतिष
सीखना चाहते हैं?

नीचे दिए फॉर्म को भरे!