रमल साप्ताहिक राशिफल

ramal bhaishyvani saptahik

साप्ताहिक रमल राशिफल

दिनांक 16 दिसम्बर 2018 से 22 दिसम्बर 2018 तक

– आचार्य अनुपम जौली

मेष : समय संघर्ष के साथ फलों को देने वाला है। भवन व जमीन इत्यादि पर खर्चे के योग बन रहें हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिये तो समय शुभ फलप्रद है परन्तु कारोबारियों के लिये समय कष्ट प्रदान करने वाला साबित होगा।

हनुमान चालिसा का पाठ प्रतिदिन करें।


वृषभ : सप्ताहरम्भ में संघर्ष की स्थिति व सुविधा का अभाव बना हुआ है। सप्ताह मध्य से समय न सिर्फ पक्ष का है अपितु रूके कार्यों में तेजी भी आयेगी। वाणी पर संयम रक्खें।

श्रीसूक्त के पाठ माँ लक्ष्मी जी के चित्र के सामने निरंतर करें।


मिथुन : इस सप्ताह नौकरी व व्यवसाय सम्बन्धि किसी चिन्ता का निराकरण होगा। आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त होगें। मित्रों से धोखा या कष्ट हो सकता है। सप्ताहन्त में कोई बढ़ा खर्चा संभव है।

लक्ष्मी नारायण जी की पूजा से सब कार्य सम्पन्न होगें।


कर्क :  यह सप्ताह आपके पक्ष का है। अपने कार्यों को गति दे, जल्द निपटायें। व्यापारिक प्रस्ताव प्राप्त होगें। सप्ताहन्त में शिक्षा सम्बन्धि कार्यों में नकारात्मक परिणाम मिल सकते है। स्वास्थ्य सुधरेगा।

शिवलिंग पर जल का अभिषेक कर पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।


सिंह :  सप्ताह मिश्रित फलप्रद है। लाभ के अवसर के साथ खर्चों के भी योग बन रहें हैं। पारिवारिक मामलें परेशानी का कारण बनेगें। प्रेम प्रसंगों में भी असफलता के योग बन रहें हैं।

नित्य प्रति सूर्यदेव को जल अर्पित करें, राम रक्षा स्त्रोत्र का पाठ करें।


कन्या : इस सप्ताह फिजूल खर्चों व धन के अपव्यय के योग बन रहें है। सप्ताहन्त में स्वास्थ्य सुधार के साथ आपके पराक्रम में भी वृद्धि के संकेत बन रहें हैं। सामाजिक कार्यों में योगदान बढ़ेगा जो लाभकारी साबित होगा।

गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ करें।


तुला : इस सप्ताह कोई शुभ सूचना का संचार होगा। सामाजिक कार्यों में भागिदारिता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में विस्तार के योग है। सप्ताहन्त में मानसिक चिन्तायें व कार्यों में अचानक अड़चनो के योग बन रहें हैं।

श्रीयन्त्र को स्थपित कर लक्ष्मी जी के मन्त्र का जाप करें।


वृश्चिक :  इस सप्ताह पारिवारिक समस्याएं आपको उलझायें रक्खेंगीं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शिक्षा में आ रही अड़चनों का कुछ समाधान प्राप्त होगा। वाणी पर संयम रक्खें।

सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से कठिन कार्य भी सरलता से सम्भव हो जायेगें।


धनु : इस सप्ताह आपके धन प्राप्ति हेतू किये गये प्रयास सफल होगें। पुराने मित्र मिलेगें। सप्ताहन्त में समय आपके वर्चस्व को बढ़ाने वाला साबित होगा। शत्रु परास्त होगा।

कुल देवता, कुल देवी या पारिवारिक मान्यता की पूजा से समस्याओं का निराकरण हो।


मकर : वैसे तो सप्ताह कुल मिलाकर आपके पक्ष का है फिर भी मानसिक चिन्तायें आपको घेरे रहेगीं। महत्वपूर्ण कार्य सप्ताह मध्य में करने से विजय मिल सकति है। जीवनसाथी का लाभकारी सहयोग प्राप्त होगा।

शनिदेव के मंत्रों के साथ सरसों का तेल शनिदेव पर चढ़ाऐं।


कुंभ :  इस सप्ताह शिक्षा में अड़चने बनी रहेगी। सन्तान सम्बन्धि चिन्तायें भी उभर सकति है। सप्ताह मध्य मौज शौक में व्यतीत होगा। सप्ताहन्त में कष्टकर यात्रा के भी योग बन रहें हैं।

शनि मंदिर में काले उड़द व काले तिल कड़वे तेल में डालकर चढ़ायें।


मीन :  महत्वपूर्ण कार्यों को सप्ताहरम्भ में ही पूरा करें। सप्ताहन्त में सुविधा के अभाव में कार्यों के निरूपण में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का पाया भी कमजोर है।

शिव ताण्ड़व स्त्रोत्र का पाठ करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *