साप्ताहिक रमल राशिफल

दिनांक 12 अगस्त 2018 से 18 अगस्त 2018 तक

– आचार्य अनुपम जौली

मेष : इस सप्ताह नये व्यापारिक सम्बन्ध बनेगें। धन लाभ, यात्रा व खर्चों के योग भरपूर बन रहे हैं। अपनी वाणी पर संयम बरतें अन्यथा प्रेम प्रसंगों में कड़वाहट की स्थिति बन रही हैं।

हनुमान चालिसा का पाठ प्रतिदिन करें।


वृषभ : इस सप्ताह आपका हठी स्वाभाव परिवार में क्लेश का कारण बनेगा। नये पुराने मित्र मिलेगें। सप्ताहन्त में मानसिक चिन्ताओं में वृद्धि के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में विस्तार सम्बन्धि योजनाओं का निर्माण होगा।

श्रीसूक्त के पाठ माँ लक्ष्मी जी के चित्र के सामने निरंतर करें।


मिथुन : इस सप्ताह नवीन शुभ सूचना का संचार होगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग बन रहे हैं। पारिवारिक समस्याओं के उभरने के योग बन रहे हं। धर्म कर्म में रूझान बढ़ेगा।

लक्ष्मी नारायण जी की पूजा से सब कार्य सम्पन्न होगें।


कर्क : इस सप्ताह यात्रा व खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। नवीन निवेश बहुत सोच विचार कर करें अन्यथा हानी हो सकति है। नये पराने मित्र मिलेगें। समाजिक कार्यों में योगदान बढ़ेगा। वाहन संभलकर चलाऐं।

शिवलिंग पर जल का अभिषेक कर पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।


सिंह : इस सप्ताह अधिकांश समय करियर की चुनौतियों को पूरा करने में जायेगा। एक समस्या का हल प्राप्त होगा, दूसरी समस्या उभर कर नया रूप ले लेगी। समय संघर्षशील बन रहा है।

नित्य प्रति सूर्यदेव को जल अर्पित करें, राम रक्षा स्त्रोत्र का पाठ करें।


कन्या : इस सप्ताह विपरीत समय में भी आपके कार्यों को गति प्राप्त होगी। क्षणिक लाभ की भी स्थिति बन रही है। सप्ताहन्त में कोई बड़ा खर्चा हो सकता है। स्वास्थ्य सुधरेगा।

गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ करें।


तुला : यह सप्ताह आपके जीवन में उत्तरोतर उन्नत्ति प्रदान करने वाला होगा। प्रेम प्रसंगों में मनोकूल उन्नत्ति के योग है। शत्रुओं में निरन्तर वृद्धि, चिन्ता का कारण बनेगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर है।

श्रीयन्त्र को स्थपित कर लक्ष्मी जी के मन्त्र का जाप करें।


वृश्चिक :  सप्ताहरम्भ में संघर्षपूर्ण समय बन रहा है। महत्वपूर्ण कार्यों को सप्ताह मध्य से करने में ही भलाई है। शिक्षा सम्बन्धि अवरोध समाप्त होगें। जमीन, मकान सम्बन्धि योग बन रहे है।

सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से कठिन कार्य भी सरलता से सम्भव हो जायेगें।


धनु : इस सप्ताह उतार चढ़ाव बना रहेगा। जहाँ सप्ताह मध्य में किये कार्यों में असफलता के योग हैं, वहीं शेष सप्ताह किये कार्यों में सफलता व लाभ की स्थिति भी बन रही है।

कुल देवता, कुल देवी या पारिवारिक मान्यता की पूजा से समस्याओं का निराकरण हो।


मकर : इस सप्ताह का पूर्वार्ध मौज शौक में व्यतीत होगा, पराक्रम बढ़ेगा व परिवार का सहयोग भी प्राप्त होगा। सप्ताहन्त में स्वास्थ्य व धन से सम्बन्धित जोखिम लेना हानीकारक साबित होगा।

शनिदेव के मंत्रों के साथ सरसों का तेल शनिदेव पर चढ़ाऐं।


कुंभ : इस सप्ताह परिवार में कोई शुभ सूचना का संचार हो सकता है या मांगलिक कार्य सम्पन्न हो सकता है। शिक्षा व प्रेम सम्बन्ध चिनता का कारण बनेगें। कार्यक्षेत्र में सुधार की योजना बनेगी। स्वास्थ्य सुधरेगा।

शनि मंदिर में काले उड़द व काले तिल कड़वे तेल में डालकर चढ़ायें।


मीन : सप्तारम्भ में अनेक चिन्ताऐं बनी रहेगी। जमीन, मकान व शिक्षा चिन्ता का मुख्य कारण हो सकते है। अपना बजट बनाकर चलें अन्यथा इस सप्ताह व्ययभार बढऩे के प्रबल योग हैं।

शिव ताण्ड़व स्त्रोत्र का पाठ करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

क्या आप रमल ज्योतिष
सीखना चाहते हैं?

नीचे दिए फॉर्म को भरे!