[vc_row][vc_column width=”3/4″][vc_column_text]

साप्ताहिक रमल राशिफल

दिनांक 09 सितम्बर 2018 से 15 सितम्बर 2018 तक

– आचार्य अनुपम जौली

मेष : यह सप्ताह सामान्यतया शुभ फल प्रदाता साबित होगा। नये पुराने मित्र मिलेगें। यात्रा योग बन रहा है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। शिक्षा सम्बन्धि परिणाम नकारात्मक रह सकते है।

हनुमान चालिसा का पाठ प्रतिदिन करें।


वृषभ : यह सप्ताह उतार चढ़ाव भरा बना हुआ है। जहाँ आर्थिक लाभ के नवीन स्त्रोतों का निर्माण हो रहा है, वहीं घोर मानसिक चिन्ताऐं भी उभर रही है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रक्खें।

श्रीसूक्त के पाठ माँ लक्ष्मी जी के चित्र के सामने निरंतर करें।


मिथुन : इस सप्ताह करियर सम्बन्धि कोई शुभ सूचना का संचार हो सकता है। पारिवारिक कलह की भी स्थिति बन रही है। समाजिक जीवन में मित्रों व सम्बन्धियों से कुछ कष्ट की संभावना है।

लक्ष्मी नारायण जी की पूजा से सब कार्य सम्पन्न होगें।


कर्क : इस सप्ताह यात्रा व खर्चों के योग बन रहे हैं। वाणी पर संयम बरतें अन्यथा पारिवारिक सम्बन्धों में खटास आ रही है। सामाजिक कार्यो में आपकी भगिदारिता बढ़ेगी। आपके कार्यों को पहचान मिलेगी।

शिवलिंग पर जल का अभिषेक कर पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।


सिंह : यह सप्ताह करियर व धन के लिहाज से शुभ फलदायी है। वैवाहिक जीवन में कुछ कड़वाहट के योग बन रहे हैं। बड़े खर्चों के योग बन रहे है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रक्खें।

नित्य प्रति सूर्यदेव को जल अर्पित करें, राम रक्षा स्त्रोत्र का पाठ करें।


कन्या : यह सप्ताह उत्तरोत्तर शुभ लाभप्रद बन रहा है। नवीन व्यापारिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकते है। शत्रुवर्ग में बढ़ोत्तरी के योग बन रहे है। परिवार के बुजुर्गों के सहयोग से लाभ के मार्ग प्रशस्त होगें। स्वास्थ्य सुधरेगा।

गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ करें।


तुला : वैसे तो सप्ताह संघर्षों को बढ़ाने वाला है परन्तु कामों में गति भी बनी रहेगी। शिक्षा में अत्यधिक रूकावटे बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिये समय अनुकूल है। सप्ताहन्त में बड़े खर्चे हो सकते है।

श्रीयन्त्र को स्थपित कर लक्ष्मी जी के मन्त्र का जाप करें।


वृश्चिक :  सप्तारम्भ में समय अनुकूल नहीं हैं। किसी अप्रिय बात का सामना करना पड़ सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों को सप्ताह मध्य से ही करें। सप्ताहन्त में समय लाभकारी है। कार्यों में सिद्धि के योग बना रहा है।

सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से कठिन कार्य भी सरलता से सम्भव हो जायेगें।


धनु : वैसे तो यह सप्ताह करियर में उन्नत्ति प्रदाता है परन्तु सप्ताह मध्य में कुछ संघर्ष की स्थिति भी बन रही है। इस वक्त मित्रों से कष्ट व धोखे की संभावना है अत: स्वयं को ही संभलकर चलना पड़ेगा।

कुल देवता, कुल देवी या पारिवारिक मान्यता की पूजा से समस्याओं का निराकरण हो।


मकर : महत्वपूर्ण कार्यों को सप्तारम्भ में ही निपटायें। सप्तारम्भ में समय आपके पक्ष का है, आपके वर्चस्व को बढ़ाने वाला है। सप्ताहन्त स्वास्थ्य व धन के लिहाज से जोखिमभरा है।

शनिदेव के मंत्रों के साथ सरसों का तेल शनिदेव पर चढ़ाऐं।


कुंभ : यह सप्ताह स्वास्थ्य व अपनके द्वारा लिये निर्णयों के लिहाज से चिन्ताजनक है। घर के बुजुर्गों की मदद लाभदायक साबित होगी। परिवार में सामंजस्य बनाये रक्खें।

शनि मंदिर में काले उड़द व काले तिल कड़वे तेल में डालकर चढ़ायें।


मीन : इस सप्ताह अनावश्यक खर्चे व मानसिक चिन्ताऐं बनी रहेगी। शिक्षा व सन्तान, चिन्ता का कारण बन सकते है। जीवनसाथी का सहयोग कार्यों में उन्नत्ति प्रदाता साबित होगा।

शिव ताण्ड़व स्त्रोत्र का पाठ करें।

[/vc_column_text][/vc_column][vc_column width=”1/4″][vc_widget_sidebar sidebar_id=”sidebar-blog-side-bar”][/vc_column][/vc_row]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *