[vc_row][vc_column width=”3/4″][vc_column_text]

साप्ताहिक रमल राशिफल

दिनांक 04 नवंबर 2018 से 10 नवंबर 2018 तक

– आचार्य अनुपम जौली

मेष : स्वास्थ्य व धन के लिहाज से सप्ताहरम्भ कठिनाईयों भरा लग रहा है। कोई भी जोखिम सप्ताहरम्भ में न लें। सप्ताह मध्य से रूके कार्यों में गति आयेगी व नौकरीपेशा लोगों के लिये समय लाभकारी साबित होगा।

हनुमान चालिसा का पाठ प्रतिदिन करें।


वृषभ : समय संघर्ष के साथ उन्नत्तिदायक है। कार्यक्षेत्र से सम्बन्धित नये अवसर प्राप्त होगें। शत्रु पक्ष परेशान करेगा। सप्ताहन्त में कोई बड़ा खर्चा होने के योग बन रहें हैं। स्वास्थ्य का पाया कमजोर है।

श्रीसूक्त के पाठ माँ लक्ष्मी जी के चित्र के सामने निरंतर करें।


मिथुन : सप्ताह अत्यन्त लाभकारी व पक्ष का चल रहा है। कार्यक्षेत्र का विस्तार व लाभ के नये स्त्रोत बनेगें। विदेश से सम्बन्धित कार्यों से विशेष लाभ मिलने के योग बन रहें हैं।

लक्ष्मी नारायण जी की पूजा से सब कार्य सम्पन्न होगें।


कर्क :  समय लाभप्रद जरूर है परन्तु खर्चों का भार भी इस सप्ताह बहुत ज्यादा रहने वाला है। रचनात्मक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। शिक्षा व पारिवारिक दायित्वों की चिन्ता रहेगी। पेट सम्बन्धि स्वास्थ्य समास्याएं परेशान कर सकती है।

शिवलिंग पर जल का अभिषेक कर पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।


सिंह :  इस सप्ताह मांगलिक कार्यों पर खर्चा व पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा।  समाज व कार्यक्षेत्र में आपका पराक्रम सराहनिय रहेगा। शिक्षा में अड़चने बनी हुई है। क्रोध पर नियंत्रण रक्खें।

नित्य प्रति सूर्यदेव को जल अर्पित करें, राम रक्षा स्त्रोत्र का पाठ करें।


कन्या : यह सप्ताह अपनी प्रतिभा को निखारने के लिये अवसर प्रदाता रहेगा। नवीन योजनओं के साथ साथ पारिवारिक व सामाजिक कार्यों में भी योगदान बढ़ेगा। मित्र मिलेगें व छोटी मोटी यात्रओं के लिहाज से भी समय सुखद है।

गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ करें।


तुला : इस सप्ताह सामाजिक कार्यों में व्यस्थता बढ़ेगी। नये मित्र बनेगें। पारिवारिक परेशानियाँ भी उभर सकति है। सन्तान व शिक्षा के लिहाज से समय अनुकूल है। यात्रा योग भी बन रहा है।

श्रीयन्त्र को स्थपित कर लक्ष्मी जी के मन्त्र का जाप करें।


वृश्चिक :  इस सप्ताह आपने जरूरत से ज्यादा चिन्तायें पाल रक्खी हैं। चिन्ताओं का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। अत: चिन्ता छोड़ सिर्फ चिन्तन करना आपके लिये उचित होगा। शिक्षा के लिहाज से समय अनुकूल है।

सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से कठिन कार्य भी सरलता से सम्भव हो जायेगें।


धनु : इस सप्ताह जहाँ प्रेम प्रसंगों में संघर्ष व तनाव के योग बन रहें है वहीं वैवाहिक जीवन में अच्छा सहयोग मिलता नजर आ रहा है। नौकरी में अत्यधिक प्रतिस्पर्धा के योग बन रहें हैं।

कुल देवता, कुल देवी या पारिवारिक मान्यता की पूजा से समस्याओं का निराकरण हो।


मकर : इस सप्ताह सन्तान व शिक्षा को लेकर चिन्तायें बन रहीं हैं। संघर्ष के साथ सफलता प्राप्ति के योग बन रहें हैं। समय मौज शौक में व्यतीत होगा। अप्रत्याशित लाभ या हानि के योग बन रहें हैं।

शनिदेव के मंत्रों के साथ सरसों का तेल शनिदेव पर चढ़ाऐं।


कुंभ :  सप्ताह मिश्रित फलप्रद है, जहाँ सप्ताह आरम्भ में कार्यों के शुभ परिणाम मिलेगें वहीं सप्ताहन्त में कोई हानी हो सकती है। व्यापार में महत्वपूर्ण निर्णय थोड़ा रूककर और सोच समझ कर लें। शत्रु परास्त होगें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर है।

शनि मंदिर में काले उड़द व काले तिल कड़वे तेल में डालकर चढ़ायें।


मीन :  सप्ताह संघर्षपूर्ण है, लाभ कम व हानी अधिक होगी। अनावश्यक खर्चे संभव है। स्वयं के निर्णय ही लाभकारी सिद्ध होगें, दूसरों के बताये रास्तें कष्ट का कारण बनेगें।

शिव ताण्ड़व स्त्रोत्र का पाठ करें।

[/vc_column_text][/vc_column][vc_column width=”1/4″][vc_widget_sidebar sidebar_id=”sidebar-blog-side-bar”][/vc_column][/vc_row]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *