[vc_row][vc_column width=”3/4″][vc_column_text]

साप्ताहिक रमल राशिफल

दिनांक 09 दिसम्बर 2018 से 15 दिसम्बर 2018 तक

– आचार्य अनुपम जौली

मेष : इस सप्ताह यात्रा व खर्चों की अधिकता रहेगी। सप्ताह मध्य में कोई शुभ सूचना का संचार हो सकता है। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। पेट सम्बन्धि रोग परेशानी का कारण बन सकते है।

हनुमान चालिसा का पाठ प्रतिदिन करें।


वृषभ : सप्ताह मानसिक चिन्ताओं से जरूर शुरू हो रहा है परन्तु अन्त सकारात्मक उर्जा के साथ होता दिख रहा है। सप्ताहन्त में आपका वर्चस्व बढ़ रहा है व शत्रु पक्ष निर्बल हो रहा है। व्यवसाय में नये अवसर प्राप्त होगें।

श्रीसूक्त के पाठ माँ लक्ष्मी जी के चित्र के सामने निरंतर करें।


मिथुन : सप्ताह मिश्रित फलप्रद है। जहाँ सप्ताह मौज शौक व व्यावसायिक उन्नत्ति दर्शा रहा है वहीं सप्ताहन्त में आर्थिक हानी भी हो सकति है। आचानक से कोई लाभकारी या नुकसान की घटना घट सकति है।

लक्ष्मी नारायण जी की पूजा से सब कार्य सम्पन्न होगें।


कर्क :  सप्ताहरम्भ में सुविधा का अभाव मानसिक खिन्नता प्रदान कर सकता है। धार्मिक कार्यों में रूझाान बढ़ेगा। कष्टकर यात्रा के योग बन रहें हैं। सप्ताहन्त में लाभकारी प्रस्ताव मिलेगें।

शिवलिंग पर जल का अभिषेक कर पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।


सिंह :  महत्वपूर्ण कार्य सप्तारम्भ में ही पूरा करें अन्यथा सप्ताहन्त में कष्ट व देरी के योग बन रहें हैं। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर है अत: सावधानी बरतें।

नित्य प्रति सूर्यदेव को जल अर्पित करें, राम रक्षा स्त्रोत्र का पाठ करें।


कन्या : सप्ताहरम्भ को छोड़, शेष सप्ताह विशेष लाभकारी व अवसरो से परिपूर्ण रहेगा। नवीन लाभकारी कार्यों की रूपरेखा बनेगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर है। पारिवारिक सहयोग से लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा।

गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ करें।


तुला : इस सप्ताह पारिवारिक तनावों के समाधान में समय व्यतीत होगा। शिक्षा सम्बन्धि समस्या का समाधान मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूझान बढ़ेगा। जमीन, मकान सम्बन्धि समस्याए उभर सकती हैं।

श्रीयन्त्र को स्थपित कर लक्ष्मी जी के मन्त्र का जाप करें।


वृश्चिक :  इस सप्ताह जहाँ परिवार में कोई बड़ा खर्चा या मांगलिक कार्यो के योग बन रहें हैं वहीं पारिवारिक समस्याएं भी उलझती दिख रहीं हैं। परिवार के बुजुर्गों के साथ तालमेल बनाये रखना ही आपके लिये श्रेष्ठ है।

सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से कठिन कार्य भी सरलता से सम्भव हो जायेगें।


धनु : यह सप्ताह कुल मिलाकर आपके पक्ष का है। मित्रों से कष्ट की संभावना है। विगत में चली आ रही समस्या का समाधान सप्ताहन्त में मिलने के योग बन रहें हैं। धन निवेश के अवसर बन रहें हैं।

कुल देवता, कुल देवी या पारिवारिक मान्यता की पूजा से समस्याओं का निराकरण हो।


मकर : यह सप्ताह स्वास्थ्य, धन व नौकरी तीनों में ही शुभ लाभप्रद स्थिति बना रहा है। सप्ताहन्त में कोई बढ़े खर्चे के भी संकेत मिल रहें हैं। वाणी पर नियंत्रण रक्खें अन्यथा सम्बन्धों में खटास आ सकति है।

शनिदेव के मंत्रों के साथ सरसों का तेल शनिदेव पर चढ़ाऐं।


कुंभ :  यह सप्ताह कुछ चुनौतियों भरा है। मानसिक चिन्ताओं के साथ, शिक्षा व सन्तान सम्बन्धि कष्ट भी संभव है। सप्ताहन्त में समय व्यवसाय व स्वास्थ्य को लेकर कुछ पक्ष का हो रहा है।

शनि मंदिर में काले उड़द व काले तिल कड़वे तेल में डालकर चढ़ायें।


मीन :  इस सप्ताह सामाजिक कार्यों में आपका योगदान रहेगा। छोटी यात्रा व मित्रों से मुलाकात के भी योग बन रहें हैं। माता का स्वास्थ्य चिन्ता का कारण बनेगें। प्रेम संबन्धों में बढ़ोत्तरी के योग बन रहें हैं।

शिव ताण्ड़व स्त्रोत्र का पाठ करें।

[/vc_column_text][/vc_column][vc_column width=”1/4″][vc_widget_sidebar sidebar_id=”sidebar-blog-side-bar”][/vc_column][/vc_row]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *