[vc_row][vc_column width=”3/4″][vc_column_text]

साप्ताहिक रमल राशिफल

दिनांक 03 दिसम्बर से 09 दिसम्बर 2017 तक

– आचार्य अनुपम जौली

मेष : इस सप्ताह अनावश्यक खर्चों के योग बन रहें हैं। सप्ताह मध्य में कोई शुभ सूचना का संचार होगा। पारिवारिक मसलें परेशान करेगें। धन सम्बन्धि परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा योग बन रहा है।

हनुमान चालिसा का पाठ प्रतिदिन करें।


वृषभ : इस सप्ताह बड़े खर्चों के साथ साथ धनागमन के नवीन स्त्रोंतों का भी सृजन होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर है। अपने व्यावहारिक पक्ष में आ रही नकारात्मकता से बचें। धार्मिक कार्यों में अपना योगदान जरूर दें।

श्रीसूक्त के पाठ माँ लक्ष्मी जी के चित्र के सामने निरंतर करें।


मिथुन : सप्ताहरम्भ आपके पक्ष का है अत: महत्वपूर्ण लाभकारी कार्यों को शुरू में ही निपटा दें। सप्ताह मध्य में नुकसानदायक खर्चों के योग बन रहें हैं। अपने क्रोध पर नियंत्रण रक्खें।

लक्ष्मी नारायण जी की पूजा से सब कार्य सम्पन्न होगें।


कर्क : सप्ताह करियर के लिहाज से बहुत लाभकारी सिद्ध होगा। पदोन्नत्ति की भी संभावना बन सकति है। पारिवारिक शुभ मांगलिक कार्यों पर खर्चों के योग बन रहें हैं। धनागमन के अवसर प्राप्त होगें।

शिवलिंग पर जल का अभिषेक कर पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।


सिंह : जहाँ सप्ताहरम्भ में कुछ संघर्ष व नुकसान के योग बन रहें हैं वहीं सप्ताह मघ्य से समय आपके बहुत पक्ष का बन रहा है। आय वृद्धि की भी संभावना बन रही है। वाणी पर संयम रक्खें।

नित्य प्रति सूर्यदेव को जल अर्पित करें, राम रक्षा स्त्रोत्र का पाठ करें।


कन्या : इस सप्ताह समय संघषपूर्ण है धन व स्वास्थ्य की हानी हो सकति है अत: सतर्क रहें। कोई अचानक से लाभ या हानि हो सकति है। शोध से जुड़े लोगों के लिये समय पक्ष का व गति प्रदान करने वाला साबित होगा।

गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ करें।


तुला : महत्वपूर्ण कार्यों को सप्तारम्भ में पूरा करें अन्यथा सुविधा का अभाव परेशान कर सकता है। जीवनसाथी के सहयोग से कार्यों में उन्नत्ति के योग बन रहें हैं। सप्ताहन्त में वाहन संभलकर चलायें दुर्घटना हो सकति है।

श्रीयन्त्र को स्थपित कर लक्ष्मी जी के मन्त्र का जाप करें।


वृश्चिक : शिक्षा में चुनौतियों व प्रेम संबन्धों में संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। शेयर बाजार से हानि के योग बन रहें हैं। अपने निर्णयों में बुजुर्गों का सहयोग लाभकारी सिद्ध होगा।

सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से कठिन कार्य भी सरलता से सम्भव हो जायेगें।


धनु : सप्ताह चिन्ताओं के साथ आरम्भ हो रहा है। सप्ताहन्त में लाभकारी प्रस्ताव मिलेगें। शत्रु निर्बल होगा व आपका वर्चस्व बढ़ रहा है। जीवनसाथी के सहयोग से लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा।

कुल देवता, कुल देवी या पारिवारिक मान्यता की पूजा से समस्याओं का निराकरण हो।


मकर : यह सप्ताह मिश्रित फलप्रद है। लाभकारी प्रस्ताव के साथ साथ परेशानियों का भी सामना करना पड़ेगा। वाहन सम्बन्धि शुभ योग बन रहें हैं। शिक्षा का खाना बुरी तरह बिगड़ रहा है अत: विशेष घ्यान देने की जरूरत है।

शनिदेव के मंत्रों के साथ सरसों का तेल शनिदेव पर चढ़ाऐं।


कुंभ : इस सप्ताह पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों का सुखद साथ व सहयोग मिलेगा। सप्ताहन्त में मानसिक चिन्तायें आप पर भारी पड़ेगी। वाणी व भोजन में संयम रक्खें।

शनि मंदिर में काले उड़द व काले तिल कड़वे तेल में डालकर चढ़ायें।


मीन : विगत में चली आ रही समस्या का सामाधान मिलेगा। मित्रों से व यात्रा इत्यादि में कष्ट की संभावना है। सप्ताहन्त में कोई अप्रिय बात से मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

शिव ताण्ड़व स्त्रोत्र का पाठ करें।

[/vc_column_text][/vc_column][vc_column width=”1/4″][vc_widget_sidebar sidebar_id=”sidebar-blog-side-bar”][/vc_column][/vc_row]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *