[vc_row][vc_column width=”3/4″][vc_column_text]

साप्ताहिक रमल राशिफल

दिनांक 29 अक्टूबर से 04 नवम्बर 2017 तक

– आचार्य अनुपम जौली

मेष : यह सप्ताह उतरोत्तर उन्नत्तिदायक रहेगा। करियर व धन लाभ के लिहाज से शुभ संकेत दे रहा है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर है। व्यवहार में चिड़चिड़ापन बढ़ रहा है अत: अपने पर व्यवहार में संयम रक्खें।

हनुमान चालिसा का पाठ प्रतिदिन करें।


वृषभ : सप्ताहरम्भ में कुछ कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। शुभ कार्यों को सप्ताह मध्य से आरम्भ करेगें तो आपको सफलता मिलेगी। परिवार के बुजुर्गों के सहयोग से आपकी समस्याओं का हल मिलेगा।

श्रीसूक्त के पाठ माँ लक्ष्मी जी के चित्र के सामने निरंतर करें।


मिथुन : यह सप्ताह आपके जीवन में परिवर्तनकारी साबित होगा। सप्ताह मध्य में संघर्ष के साथ करियर में नये परिवर्तन संभव है। सप्ताहन्त निश्चित रूप से लाभकारी साबित होगा। वाणी पर नियंत्रण रक्खें।

लक्ष्मी नारायण जी की पूजा से सब कार्य सम्पन्न होगें।


कर्क : इस सप्ताह भूतकाल की बड़ी समस्या का समाधान मिलेगा। जीवनसाथी के सहयोग से शुभ कार्य सम्पादित होगें। सप्ताहन्त में संघर्ष की स्थिति बन रही है व सप्ताहन्त में निवेश टालें।

शिवलिंग पर जल का अभिषेक कर पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।


सिंह : सप्ताहरम्भ मौज शौक में व्यतीत होगा। सप्ताहन्त में स्वास्थ्य व धन के लिहाज से कुछ नुकसान के योग बन रहें हैं। कारोबार में किसी भी प्रकार का जोखिम लेना अभी ठीक नहीं रहेगा।

नित्य प्रति सूर्यदेव को जल अर्पित करें, राम रक्षा स्त्रोत्र का पाठ करें।


कन्या : यह सप्ताह कुछ मानसिक चिन्ताओं के साथ आरम्भ होगा। शत्रुवर्ग परास्त होगें। सप्ताहन्त में कारोबार सम्बन्धि नये अवसर प्राप्त होगें। सप्ताहन्त में कोई मांगलिक कार्य सम्पन्न हो सकता है।

गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ करें।


तुला : इस सप्ताह शिक्षा में अनावश्यक परेशानियाँ उभरने के योग बन रहें हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर है। प्रेम प्रसंगों में अचानक रूकावट व अप्रिय स्थिति बन रही है।

श्रीयन्त्र को स्थपित कर लक्ष्मी जी के मन्त्र का जाप करें।


वृश्चिक : इस सप्ताह परिवार में तनाव उभरने के योग बन रहें हैं। सामाजिक कार्यों में भागिदारिता बढ़ रही हैं। पुराने मित्र मिलेगें। जमीन, मकान व वाहन सम्बन्धि कार्यों के सम्पादन में मानसिक चिन्ताओं के योग बन रहे हैं।

सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से कठिन कार्य भी सरलता से सम्भव हो जायेगें।


धनु : इस सप्ताह स्वास्थ्य सुधरेगा व शुभ सूचना का संचार होगा। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। स्व निर्णय से किये कार्यों में सफलता के योग है। दूसरो की सलाह कष्ट दे सकति है। यात्रा योग है।

कुल देवता, कुल देवी या पारिवारिक मान्यता की पूजा से समस्याओं का निराकरण हो।


मकर : इस सप्ताह खर्चे व यात्राओं की अधिकता रहेगी। परिवार में पुरानी समस्याओं के उभरने के योग बन रहें हैं। करियर सम्बन्धि कार्यों में व्यस्तता बढ़ रही है। कार्य विस्तार सम्बन्धि नवीन रूपरेखा बनेगी।

शनिदेव के मंत्रों के साथ सरसों का तेल शनिदेव पर चढ़ाऐं।


कुंभ : सप्ताह रचनात्मक गतिविधिओं को मूर्तरूप देने वाला साबित होगा। जहाँ धन लाभ के अवसर मिलेगें वहीं बड़े पारिवारिक खर्चों के भी योग बन रहें हैं। माता का स्वास्थ्य चिन्ता का कारण बनेगा।

शनि मंदिर में काले उड़द व काले तिल कड़वे तेल में डालकर चढ़ायें।


मीन : सप्ताह विशेष लाभकारी है। करियर में धन लाभ के नवीन स्त्रोतों में बढ़ोत्तरी के योग बन रहें हैं। सप्ताहन्त में कोई बड़ा खर्चा हो सकता है। विदेश सम्बन्धि कार्यों में आ रही अड़चनों का समाधान प्राप्त होगा।

शिव ताण्ड़व स्त्रोत्र का पाठ करें।

[/vc_column_text][/vc_column][vc_column width=”1/4″][vc_widget_sidebar sidebar_id=”sidebar-blog-side-bar”][/vc_column][/vc_row]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *