[vc_row][vc_column width=”3/4″][vc_column_text]

साप्ताहिक रमल राशिफल

दिनांक 01 जुलाई 2018 से 07 जुलाई 2018 तक

– आचार्य अनुपम जौली

मेष : यह सप्ताह उत्तरोत्तर उन्नत्तिदायक बन रहा है। अपने उच्चाधिकारियों से सम्बन्धों में सुधार की स्थिति बन रही है। सप्ताहन्त में धन लाभ के योग बन रहे हैं। अपने गुस्से व वाणी पर संयम बरतें।

हनुमान चालिसा का पाठ प्रतिदिन करें।


वृषभ :  इस सप्ताह का आरम्भ धन व स्वास्थ्य के लिहाज से कष्टकर है। कोई अच्छी या बुरी घटना अचानक से घट सकति है अत: कोई भी जोखिम लेना ठीक नहीं हैं।

श्रीसूक्त के पाठ माँ लक्ष्मी जी के चित्र के सामने निरंतर करें।


मिथुन : सप्तारम्भ मौज शौक में व्यतीत होगा। व्यापारिक प्रस्ताव प्राप्त होगें। जीवनसाथी के सहयोग से लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा। सप्ताहन्त में कार्यों के सम्पादन में अनावश्यक देरी मानसिक खिन्नता का कारण बनेगी।

लक्ष्मी नारायण जी की पूजा से सब कार्य सम्पन्न होगें।


कर्क : इस सप्ताह आपका वर्चस्व बढ़ेगा, स्वास्थ्य सुधरेगा। शत्रुवर्ग कमजोर पड़ेगा। सप्ताह मध्य में साझेदारी के कार्यों में उन्नत्ति के योग बन रहे हैं। प्रेम प्रसंगों में आ रही कड़वाहट में कमी आयेगी।

शिवलिंग पर जल का अभिषेक कर पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।


सिंह : सप्ताहरम्भ में शिक्षा व संतान सम्बन्धि कुछ चिन्ताऐं रह सकति है। शेष सप्ताह आपके पराक्रम में वृद्धि व प्रसिद्धि के योग बन रहे है। परिवार में बुजुर्गों के सहयोग से लाभकारी परिणाम प्राप्त होगें।

नित्य प्रति सूर्यदेव को जल अर्पित करें, राम रक्षा स्त्रोत्र का पाठ करें।


कन्या : इस सप्ताह वैसे तो कोई बड़ी समस्या नहीं है परन्तु मानसिक चिन्ताऐं आपके चित्त पर हावी रहेंगीं। स्वास्थ्य का पाया कमजोर है। सप्ताहन्त में कोई लाभकारी कार्य सम्पन्न हो सकता है।

गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ करें।


तुला : इस सप्ताह सामाजिक कार्यों में योगदान बढ़ेगा। नये पुराने मित्र मिलेगें। वाहन सम्बन्धि शुभ योग बन रहे हैं। शिक्षा में उतार चढ़ाव की स्थिति बन रही है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य चिन्ता का कारण बनेगा।

श्रीयन्त्र को स्थपित कर लक्ष्मी जी के मन्त्र का जाप करें।


वृश्चिक :  इस सप्ताह पारिवारिक मामलों मे समाधान प्राप्त होगा। सप्ताहन्त में मानसिक चिन्ताऐं बढ़ रही हैं। आर्थिक प्रगति के लिये भविष्य की योजनाओं का निर्माण होगा। यात्रा योग बन रहा है।

सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से कठिन कार्य भी सरलता से सम्भव हो जायेगें।


धनु : इस सप्ताह नवीन शुभ सूचना का संचार होगा। सृजनात्मकता व सकारात्मकता से सप्ताह की शुरूआत होगी। स्वास्थ्य सुधरेगा। मित्रों के स्वाभाव से कष्ट की संभावना है।

कुल देवता, कुल देवी या पारिवारिक मान्यता की पूजा से समस्याओं का निराकरण हो।


मकर : इस सप्ताह बजट बनाकर चलें अन्यथा धन व्यय के योग बन रहे हैं। परिवार में कलह का वातावरण बन सकता है। कार्यक्षेत्र में बढ़ोत्तरी संभव है। वाहन संभलकर चलाऐं।

शनिदेव के मंत्रों के साथ सरसों का तेल शनिदेव पर चढ़ाऐं।


कुंभ : इस सप्ताह धन लाभ के साथ साथ धन प्राप्ति के नवीन स्त्रोंतों का भी सृजन होगा। स्वयं के निर्णय ही सफलता की तरफ ले जायेगें। विलासिता पर खर्चे बढ़ेगें। व्यापारिक यात्रा हो सकती है। स्वास्थ्य सुधरेगा।

शनि मंदिर में काले उड़द व काले तिल कड़वे तेल में डालकर चढ़ायें।


मीन : यह सप्ताह करियर के लिहाज से शुभफलप्रद है। नौकरी पेशा वालों के लिये समय नौकरी में उन्नत्ति व अवसर प्रदाता साबित होगा। व्यवसाय वालों के व्यवसाय में विस्तार के योग बन रहे हैं।

शिव ताण्ड़व स्त्रोत्र का पाठ करें।

[/vc_column_text][/vc_column][vc_column width=”1/4″][vc_widget_sidebar sidebar_id=”sidebar-blog-side-bar”][/vc_column][/vc_row]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *