साप्ताहिक रमल राशिफल

दिनांक 14 अक्टूबर 2018 से 20 अक्टूबर 2018 तक

– आचार्य अनुपम जौली

मेष : सप्तारम्भ में किये कार्यों का सम्पादन सरलता पूर्वक हो जायेगा। सप्ताहन्त में स्वास्थ्य व धन दोनों का जोखिम लेना ठीक नहीं रहेगा। अनावश्यक खर्चों में कमी आयेगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर है।

हनुमान चालिसा का पाठ प्रतिदिन करें।


वृषभ : यह सप्ताह मौज शौक में व्यतीत होगा। जीवनसाथी के सहयोग से कार्यों के सम्पादन में तेजी आयेगी। अनावश्यक खर्चों में बढ़ोत्तरी हो रही है। पारिवार में मांगलिक कार्य हो सकता है।

श्रीसूक्त के पाठ माँ लक्ष्मी जी के चित्र के सामने निरंतर करें।


मिथुन : सप्तारम्भ में मानसिक चिन्तायें बढ़ रही है। सन्तान व शिक्षा चिन्ता का मुख्य कारण बन सकते है। लाभकारी व्यापारिक प्रस्ताव प्राप्त होगें। जमीन मकान सम्बन्धि योग बन रहे है। अनावश्यक क्रोध से बचियेगा।

लक्ष्मी नारायण जी की पूजा से सब कार्य सम्पन्न होगें।


कर्क :  इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में बदलाव सम्बन्धि योग बन रहे है। कई अवसरों के होते हुये भी, खुलकर कार्यों का सम्पादन नहीं हो पायेगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर है।

शिवलिंग पर जल का अभिषेक कर पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।


सिंह :  इस सप्ताह नये पुराने मित्र मिलेगें व मित्रों का सहयोग भी मिलेगा। वैवाहिक जीवन में असन्तोष की स्थिति बरकरार रहेगी। सप्ताहन्त में किसी चली आ रही समस्या का समाधान मिलेगा।

नित्य प्रति सूर्यदेव को जल अर्पित करें, राम रक्षा स्त्रोत्र का पाठ करें।


कन्या : इस सप्ताह खर्चे व यात्राओं के योग बने हुये है। पारिवारिक क्लेश उभर सकता है। जीवनसाथी को लेकर चिन्ताऐं बढऩे के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य सुधरेगा।

गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ करें।


तुला : सप्ताह मिश्रित फलप्रद है। सप्ताह मध्य में किये कार्यों में सफलता व लाभ की स्थिति बन रही है। शेष सप्ताह संघर्षपूर्ण है। वैवाहिक जीवन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

श्रीयन्त्र को स्थपित कर लक्ष्मी जी के मन्त्र का जाप करें।


वृश्चिक :  इस सप्ताह खर्चों की अधिकता रहेगी। व्यापार में दीर्घकालीन योजनाओं का निर्माण होगा। पारिवारिक समस्यों का सामना करना पड़ेगा। प्रेम प्रसंगों में उतार चढ़ाव की स्थिति बन रही है।

सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से कठिन कार्य भी सरलता से सम्भव हो जायेगें।


धनु : इस सप्ताह आर्थिक लाभ के संसाधनों का निर्माण होगा। नवीन शुभ सूचना का संचार होगा। शत्रुवर्ग उलझाने की चेष्ठा करेगा। निरन्तर खर्चे बढऩे के योग बन रहे हैं। मित्रों से कष्ट की संभावना है।

कुल देवता, कुल देवी या पारिवारिक मान्यता की पूजा से समस्याओं का निराकरण हो।


मकर : सप्ताह उत्तरोत्तर उन्नत्तिदायक बन रहा है। जहाँ आपको नये अवसर मिल रहे है वहीं आपकी मानसिक चिन्ताऐं भी बढ़ति दिख रही है। शिक्षा में अड़चने व अवरोध बने हुये है।

शनिदेव के मंत्रों के साथ सरसों का तेल शनिदेव पर चढ़ाऐं।


कुंभ :  सप्तारम्भ में समय संघर्षभरा है। करियर के लिहाज से किये जा रहे कार्यों में अन्ततोगत्वा सफलता मिलने के योग बन रहे है। मित्रों के सहयोग से कार्यों में प्रगति संभव है।

शनि मंदिर में काले उड़द व काले तिल कड़वे तेल में डालकर चढ़ायें।


मीन :  यह सप्ताह संघर्षशील है। अनावश्यक खर्चे आपका बजट बिगाड़ सकते है। स्वास्थ्य सम्बन्धि चिन्ताऐं बनी रहेगी। शिक्षा में आशनुकूल परिणाम प्राप्त होगें। वाहन संभलकर चलाऐं।

शिव ताण्ड़व स्त्रोत्र का पाठ करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

क्या आप रमल ज्योतिष
सीखना चाहते हैं?

नीचे दिए फॉर्म को भरे!