[vc_row][vc_column width=”3/4″][vc_column_text]

साप्ताहिक रमल राशिफल

दिनांक 13 मई 2018 से 19 मई 2018 तक

– आचार्य अनुपम जौली

मेष : यह सप्ताह मिश्रित फलप्रद है। लाभ व हानि दोनों योगों की वजह से अभी जोखिम लेना ठीक नहीं। पारिवारिक क्लेश का भी वातावरण बना हुआ है। खान पान की लापरवाही स्वास्थ्य सम्बन्धि कष्ट दे सकति है।

हनुमान चालिसा का पाठ प्रतिदिन करें।


वृषभ : सप्तारम्भ में किये कार्यों में सफ लता प्राप्ति के योग अधिक है। नौकरी व व्यापारी वर्ग दोनों के लिये समय शुभ लाभकारी है। शत्रुओं में निरन्तर वृद्धि की स्थिति बनी हुई है।

श्रीसूक्त के पाठ माँ लक्ष्मी जी के चित्र के सामने निरंतर करें।


मिथुन : इस सप्ताह उत्तरोत्तर उन्नत्ति के योग बन रहे है। विगत में चली आ रही समस्या का हल प्राप्त होगा। प्रेम प्रसंगों में संघर्ष की स्थिति बन रही है। मित्रों से कष्ट हो सकता है अत: संभलकर चलें।

लक्ष्मी नारायण जी की पूजा से सब कार्य सम्पन्न होगें।


कर्क : सप्तारम्भ में स्वास्थ्य व धन हानि के योग बन रहें हैं। अत: शुभ कार्यों को शुरूआत में टालना ही लाभकारी रहेगा। सप्ताहन्त में कार्यों में सफ लता व प्रेम प्रसंगों में आशानुकूल परिणाम प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

शिवलिंग पर जल का अभिषेक कर पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।


सिंह : इस सप्ताह श्रम अधिक व परिणाम न्यून होने से मानसिक खिन्नता बनी रहेगी। घर के बुजुर्गों के सहयोग द्वारा किये कार्यों में प्रगति के योग बन रहे हैं। स्वास्थय का पाया कमजोर है।

नित्य प्रति सूर्यदेव को जल अर्पित करें, राम रक्षा स्त्रोत्र का पाठ करें।


कन्या : इस सप्ताह का आरम्भ आपके वर्चस्व को बढ़ाने वाला साबित होगा। समय मौज शौक में व्यतीत होगा। सप्ताहन्त में सुविधाओं का अभाव व अड़चने कष्टकारी रहेगीं।

गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ करें।


तुला : इस सप्ताह कठिन समय में भी आपके कार्यों की गति सामान्य से कुछ बेहतर रहेगी। जीवनसाथी के सहयोग से लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा। शिक्षा सम्बन्धि कार्यों में अड़चने निरन्तर बनी हुई है।

श्रीयन्त्र को स्थपित कर लक्ष्मी जी के मन्त्र का जाप करें।


वृश्चिक : सप्ताह की शुरूआत तो मानसिक चिन्ता, खर्चों व अड़चनों के साथ हो रही है। परन्तु सप्ताहन्त में आपका वर्चस्व व स्वास्थ्य में उन्नत्ति के योग बन रहें हैं। करियर में संघर्ष की स्थिति बन रही है।

सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से कठिन कार्य भी सरलता से सम्भव हो जायेगें।


धनु : इस सप्ताह यात्रा व खर्चों के योग है। नये पुराने मित्र मिलेगें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर है। विवाह के प्रस्ताव प्राप्त होगें। सुविधओं का अभाव मानसिक चिन्ता का कारण बनेगा।

कुल देवता, कुल देवी या पारिवारिक मान्यता की पूजा से समस्याओं का निराकरण हो।


मकर : इस सप्ताह पारिवारिक चिन्ताऐं परेशानी का कारण बनेगी। बाहरी सहयोग से कार्यक्षेत्र में उन्नत्ति के योग बन रहे है। धन लाभ के भी नवीन अवसरों का सृजन होगा। सप्ताहन्त स्वास्थ्य के लिये कष्टकर रहेगा।

शनिदेव के मंत्रों के साथ सरसों का तेल शनिदेव पर चढ़ाऐं।


कुंभ : सप्ताह परिवर्तनशील है। कार्यक्षेत्र में नवीन परिवर्तन के योग बन रहें हैं। साथ ही सामाजिक कार्यों में भी आपका योगदान बडऩे की स्थिति बन रही है। वैवाहिक जीवन में कुछ अड़चने बनी रहेगी।

शनि मंदिर में काले उड़द व काले तिल कड़वे तेल में डालकर चढ़ायें।


मीन : इस सप्ताह बड़े खर्चे व यात्राओं के योग बन रहे है। अपने बजट को नियंत्रित करके चलने में ही भलाई है। मित्रों से कष्ट प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर है।

शिव ताण्ड़व स्त्रोत्र का पाठ करें।

[/vc_column_text][/vc_column][vc_column width=”1/4″][vc_widget_sidebar sidebar_id=”sidebar-blog-side-bar”][/vc_column][/vc_row]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *