[vc_row][vc_column width=”3/4″][vc_column_text]

साप्ताहिक रमल राशिफल

दिनांक 01 अक्टूबर से 07 अक्टूबर 2017 तक
– आचार्य अनुपम जौली

मेष : इस सप्ताह आप पारिवारिक जिम्मेदारियों में समय अधिक देगें। व्यापार में उन्नति धन और लाभ के शुभ योग बने हुए है। नौकरी में परिवर्तन के लिए समय अनुकूल है। नए प्रेम संबंध की शुरूआत हो सकती है।

हनुमान चालिसा का पाठ प्रतिदिन करें।


वृषभ : इस सप्ताह साझेदारी में अतिविश्वास से बचना होगा अन्यथा विश्वासघात हो सकता है। बडे ऋण लेने से बचना होगा। इस समय अनुभवी लोगों की सलाह लेनी लाभदायक रहेगी। शत्रुओं के दबाव में आ सकते है।

श्रीसूक्त के पाठ माँ लक्ष्मी जी के चित्र के सामने निरंतर करें।


मिथुन : इस सप्ताह असंतोष की स्थिति घर की शांति व सामंजस्य पर प्रभाव ड़ालेगा। ग्रह स्थिति धन-लाभ, आर्थिक व सामाजिक स्थिति में सुधार व उन्न्ति का स्पष्ट संकेत दे रही है। जीवनसाथी को लेकर छोटी यात्राओं पर जाने के संकेत बन रहे है।

लक्ष्मी नारायण जी की पूजा से सब कार्य सम्पन्न होगें।


कर्क : यह सप्ताह उतार चढाव युक्त रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों के कार्य करने में असुविधा की स्थिति बनी रहेगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। आर्थिक लाभ में कमी संभावित है। इस सप्ताह संपत्ति के क्रय-विक्रय करने के विचार स्थगित करें।

शिवलिंग पर जल का अभिषेक कर पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।


सिंह : इस सप्ताह नौकरी के मामलें में शुभ रहेगा। हालांकि स्वास्थ्य की तकलीफ और शत्रुओं से परेशानी आपके लिए रूकावट का कारण बनेगी। आपको वित्तीय लाभ होगा और अधिक कमाई के प्रयासों का वास्तविक फल मिलेगा।

नित्य प्रति सूर्यदेव को जल अर्पित करें, राम रक्षा स्त्रोत्र का पाठ करें।


कन्या : इस सप्ताह वैवाहिक जीवन में गलतफहमी और क्लेश का अनुभव हो सकता है। आपको लंबे समय से चले आ रोग या स्वास्थ्य की तकलीफ से राहत मिल सकती है। शत्रुपक्ष निर्बल होगा।

गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ करें।


तुला : इस सप्ताह परिणाम प्राप्ति हेतु आपको कठोर परिश्रम करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन के सुखों में बाधाएं जारी रहेगी। कार्यक्षेत्र की समस्याऐं आप अपनी सूझ-बुझ और कुशल प्रबंधन से दूर करते चले जाऐगें।

श्रीयन्त्र को स्थपित कर लक्ष्मी जी के मन्त्र का जाप करें।


वृश्चिक : इस सप्ताह मेहनत से अधिक लाभ प्राप्त होने से, आप जोश उत्साह और प्रसन्नता में रहेगे। इससे आपके जीवन की अधिकांश समस्याओं का समाधान हो जाएगा। नौकरी बदलनी हो तो कम से कम सप्ताह की शुरूआत में ऐसा न करें।

सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से कठिन कार्य भी सरलता से सम्भव हो जायेगें।


धनु : इस सप्ताह परिवार और कुटुब विषयों में आपकी सक्रियता अधिक रहेगी। छात्रों के लिये प्रेम सम्बन्धों में उलझना शिक्षा की हानी करा सकता है। सरकारी पक्ष से जुड़े कार्यो को इस सप्ताह में सावधानी के साथ करना होगा।

कुल देवता, कुल देवी या पारिवारिक मान्यता की पूजा से समस्याओं का निराकरण हो।


मकर : सप्ताह आरंभ में आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, पर अति उत्साह से बचें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होगे। आय बढ़ेगी, स्थान परिवर्तन भी संभावित है।

शनिदेव के मंत्रों के साथ सरसों का तेल शनिदेव पर चढ़ाऐं।


कुंभ : इस सप्ताह आपको आर्थिक लाभ मिलेगा लेकिन थोड़ा वाणी में संयम रखें। सप्ताह का मध्य भाग आपके विचारों में थोड़ी दुविधा और उलझन खड़ी करेगा। यदि संभव हो तो महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचे। यात्रा योग बन रहा है।

शनि मंदिर में काले उड़द व काले तिल कड़वे तेल में डालकर चढ़ायें।


मीन : इस सप्ताह अध्ययन के क्षेत्र में उन्नति मिलेगी। संतान सुख मिलेगा, लाभ एवं आय के मार्ग प्रशस्त होगें। अनावश्यक खर्च के कारण परेशानी रहेगी। ऋण भार से मुक्ति मिलेगी। विदेश व्यापार या व्यवसाय के विचारों को स्थगित करना ही लाभकारी रहेगा।

शिव ताण्डव स्त्रोत्र का पाठ करें।[/vc_column_text][/vc_column][vc_column width=”1/4″][vc_widget_sidebar sidebar_id=”sidebar-blog-side-bar”][/vc_column][/vc_row]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *